शनिवार, 27 जून 2026

EOU का बड़ा एक्शन: अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, आय से 103% अधिक संपत्ति का आरोप

पटना (नेशन संवाद): बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक (निरूपण इकाई) पवन कुमार के खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच के तहत बुधवार को उनकी संपत्ति और कार्यालय समेत छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
ईओयू के अनुसार, जांच में शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि पवन कुमार ने अपनी ज्ञात आय की तुलना में करीब 3.89 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है। एजेंसी का दावा है कि यह उनकी वैध आय से लगभग 103.94 प्रतिशत अधिक है।

इसी आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने थाना कांड संख्या 12/26 दर्ज करते हुए विशेष न्यायालय (निगरानी), पटना से तलाशी वारंट हासिल किया। अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

चार शहरों में एक साथ हुई कार्रवाई

ईओयू की टीमों ने पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास और कार्यालय के अलावा भागलपुर, नोएडा के दो अलग-अलग ठिकानों तथा नई दिल्ली के द्वारका स्थित फ्लैट पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है।

जांच जारी, जल्द सामने आएगी पूरी तस्वीर

आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों, संपत्तियों और अन्य साक्ष्यों का विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। जांच एजेंसी का कहना है कि आगे की कार्रवाई तलाशी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।



लेबल: , , , ,

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

पटना में आज नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड को जला कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

पटना : बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ए बार फिर सक्षमता परीक्षा को लेकर बिहार शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है। जानकर के अनुसार बिहार शिक्षक एकता मंच की ओर से सक्षमता परीक्षा के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर नियोजित शिक्षक संघ की पटना में बैठक हुई है। वहीं इस बैठक में नियोजित शिक्षकों ने यह निर्णय लिया है कि सभी जिला मुख्यालय पर एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड को जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 


एडमिट कार्ड जला किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।


बिहार शिक्षक एकता मंच के सदस्यों का कहना है कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। बिना शर्त हम लोगों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। विधायकों का भी घेराव करेंगे, वहीं आज यानी 25 फरवरी को शिक्षक सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच में ये सारे फैसले लिए गए है।

लेबल: , , , , , , , ,

मंगलवार, 20 जून 2023

चिकित्सकों को स्वास्थ्य मंत्री और लोस अध्यक्ष ने किया सम्मानित , डॉ अमर नाथ यादव (IGIMS)) "एक्सीलेंस अकैडमी" सम्मान से सम्मानित

फाइमा डाक्टर्स एसोसिएशन के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन फैमीकान - 23 में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री श्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के ली-मेरीडियन होटल में राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में डॉ अमर नाथ यादव ( इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान , पटना ), एवं निदेशक मिथिला हेल्थ केयर (बेनीपुर , दरभंगा ,बिहार ) को , "एक्सीलेंस अकैडमी" सम्मान से सम्मानित किया गया ।


और साथ में एनएनजेपी अस्पताल के डा सुरेश कुमार, लेडी हार्डिंग अस्पताल के डॉ सुभाष गिरि व आइएमए के पदाधिकारी रहे डॉ विनय अग्रवाल को पुरस्कृत किया। यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ रोहन कृष्णन ने दी। इस मौके पर  आयोजक अध्यक्ष डा अजय कुमार, डा मनीष जांगड़ा, डा आशालता, डा मनीष प्रभाकर डा राकेश बागड़ी, डा सिद्धार्थ तारा, डा सर्वेश पांडेय सहित देश के शीर्ष मेडिकल कालेजों के 20 से अधिक निदेशक, पैन इंडिया के 100 से अधिक आरडीए प्रतिनिधि भी मौजूद थे। महाकुंभ में फोर्डा के पदाधिकारी मौजूद थे।


लेबल: , ,

शुक्रवार, 9 जून 2023

राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक का समस्तीपुर में भव्य स्वागत, पीएम मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं की - श्याम रजक

आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के समस्तीपुर अतिथि गृह (सर्किट हाउस) पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत फूल, माला, पाग तथा चादर से किया l


प्रेस से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था । 2022 तक सभी घर देने का वादा किया। काला धन लाकर पंद्रह लाख देने का वादा किया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया। पीएम मोदी ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल देश के लिए विफलता और दुख से भरे रहे हैं। सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए और लोगों को बेरोजगारी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), विमुद्रीकरण का खामियाजा भुगतना पड़ा। इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा। ये केन्द्र सरकार विफलता के नौ साल हैं। देश में नौ वर्षों की बदहाली है। इन नौ वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही भरे फैसलों की मार जनता को झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख-दर-तारीख बताते रहे है l इसके विपरीत उन्होंने अपनी अज्ञानता के कारण देश को परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने कहा, नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, लोग बैंक लाइन में मर गए। उस भयावह दृश्य को कौन भूल सकता है? पीएम पर हमला बोलते हुए राजद के राष्ट्रीय महासचिव ने आगे कहा कि गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) से व्यापारी तबाह हो गए हैं। केंद्र की अग्निवीर योजना ने इस देश के युवाओं के सपनों को कुचल दिया। उन्होंने मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, आवाज उठाने वाले किसी व्यक्ति को दबाओ, उसे कुचल दो, उसे जेल में डाल दो, उसे बुलडोज करो। ईडी, सीबीआई का डर दिखाओ। अगर सरकार नहीं है तो पैसे के आधार पर सत्ता खरीदो और लोकतंत्र की हत्या करो। ये विफलता के नौ साल हैं। राजद नेता ने कहा कि अब लोग भाजपा से थक चुके हैं। कर्नाटक चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे पीएम मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। अंसतोष की यह लहर दक्षिण से शुरू हुई है जो पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगी। जनता इंतजार कर रही है और मुंहतोड़ जवाब देगी। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की उल्टी गिनती प्रारम्भ हो गयी है l मौके पर पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती, प्रदेश महासचिव पी.पी.शर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , युवा राजद जिलाध्यक्ष राजू यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार , राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा , समाजसेवी रवि आनंद , जयशंकर राय, सुबोध यादव , रंजीत कुमार रम्भू , कक्कू भास्कर , अमित कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे l

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 28 मई 2023

5 दिन पहले जान सकेंगे मौसम की स्थिति,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉन्च की wether एप

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (27 मई) को बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ किया, जिसने एक मोबाइल ऐप मौसम विकसित किया है. बिहार ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है. इस ऐप में कई ऐसी खूबियां हैं जो आपके लिए बेहद मददगार हो सकती हैं. ये ऐप मौसम की सटीक जानकारी के लिए विकसित किया गया है. मोबाइल ऐप के माध्यम से अब आम लोग भी मौसम के वर्तमान और पूर्वानुमान से अपडेट हो पाएंगे

मौसम सेवा केंद्र के खुलने से अब आम जान सीधे तौर पर मौसम वैज्ञानिकों से जुड़ सकेंगे. इस ऐप से किसानों को काफी फायदा होगा. वे अब मौसम से जुड़ी जानकारियां सीधे पूछ सकते हैं. मौसम बिहार मोबाइल ऐप के शुरू होने से अब लोगों को घर बैठे बिहार के किसी भी क्षेत्र के मौसम की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी.


बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा 487 सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे मौसम के संबंध में सटीक जानकारी मिल पाएगी. इस ऐप का शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार मौसम सेवा केंद्र के कार्यालय के विभिन्न भागों वर्क स्टेशन, हेल्पडेस्क, स्वचालित वर्षा मापक यंत्र, सर्वर रूम आदि का निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली की जानकारी ली. सीएम ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है और यह कार्य प्रशंसनीय है. इसके लिए मौसम वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उच्च कोटि की कार्यकुशलता के साथ वे निरंतर कार्य करते रहेंगे.


मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी होने से राज्य में किसानों को खेती में सुविधा होगी साथ ही बीजों की बुआई और फसलों की कटाई आदि कार्यों को सही समय पर कर सकेंगे. बिहार में हर वर्ष बाढ़, सुखाड़, शीतलहर, लू, चक्रवातीय तूफान, वज्रपात आदि प्राकृतिक आपदाओं के कारण जान-माल की क्षति होती है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया जाएगा जिससे कम-से-कम क्षति होगी.

लेबल: , , , ,

सोमवार, 8 मई 2023

मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं,सुप्रीम कोर्ट ने लगाया फटकार राहत से इनकार।

बिहार/पटना बिहारियों के साथ कथित हिंसा को लेकर फेक वीडियो वायरल करने के मामले में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर ले गई थी, मनीष कश्यप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.आज सोमवार (8 मई) को सुप्रीम कोर्ट में मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई होनी थी.सुप्रीम कोर्ट ने मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया


सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने मनीष कश्यप की बेल और एनएसए को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. बेंच ने कहा कि मनीष कश्यप हाईकोर्ट जा सकते हैं. वहीं, सभी केस को एक जगह क्लब करने की याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है.


याचिका में की गई थीं तीन मांगें


मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में दर्ज सारे केस को क्लब कर दिया जाए.

मनीष को रेगुलर बेल मिल जाए.

तमिलनाडु सरकार की ओर से लगाए गए एनएसए को हटा दिया जाए.

17 मई तक हिरासत में है मनीष कश्यप


बता दें कि मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर ओपी में सरेंडर किया था. इसके बाद आर्थिक अपराध की टीम ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया था. फिर तमिलनाडु की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई. चार मई को मदुरै कोर्ट की ओर से सुनवाई के बाद मनीष कश्यप की न्यायिक हिरासत 17 मई तक के लिए बढ़ा दी थी. इसके बाद मनीष कश्यप को मदुरै सेंट्रल जेल में रखा गया है.


28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने इस मामले में तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि एनएसए क्यों लगाया गया है? इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने कोर्ट से जवाब देने के लिए समय मांगा था. आज तमिलनाडु सरकार की ओर से काउंटर एफिडेविट फाइल किया गया था.

लेबल: , , , , , , ,

शनिवार, 22 अप्रैल 2023

Samastipur : नव बिहान सेवा सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, मेयर अनिता राम ने फीता काट किया उद्घाटन,34 लोगो ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

समस्तीपुर जितवारपुर बुल्लेचक ,वार्ड संख्या -19 स्थित नैना कुटीर में नव बिहान सेवा सोसायटी द्वारा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। सहयोग एवं सपोर्ट भारतीय रेडक्रास सोसायटी, समस्तीपुर द्वारा प्रदान किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती अनीता राम, महापौर, समस्तीपुर नगर निगम द्वारा दीप जलाकर एवं फीता काट कर किया गया। सोसायटी के सचिव श्री चन्द्रेश्वर राय ने सोसायटी के स्थापना 2014 से अभी तक किये कार्यक्रम का उल्लेख किया। सचिव, रेडक्रास सोसायटी ने भी रेडक्रास के वारे में जानकारी दी। डॉ अभिषेक कुमार झा, M.S  , धनवंतरी अस्पताल ने रक्तदान की महत्ता एवं फायदा पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को रक्तदान में स्वेच्छा से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। 34 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें एक महिला एवं तीन डाक्टर भी अपना रक्त देकर अन्य लोगों को प्रोत्साहित किया।

डॉ अभिषेक कुमार झा, डॉ अभिषेक कुमार सिंह, डॉ विजय कुमार विमल का सहभागिता सराहनीय है l स्थानीय ￰ग्रामवासीयो ने भी बड़ी संख्या में निशुल्क हेल्थ चेकअप करवाया, जिसमें महिला की संख्या भी काफी रही। स्व प्रो  राम सेवक राय के बारहवीं स्मृति दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका एवं उपस्थिति वरीय समाजसेवी जगदीश राय, राय स्वार्थ राय, उपेन्द्र प्रसाद यादव, सुदामा जी, सुन्देश्वरी राय, भोला राय, विन्देश्वर राय, लक्ष्मी राय, राम प्रीत दास एवं राज कुमार राय राजेश, रामप्रीत राय एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग उपस्थित थे l

लेबल: , , , ,

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

YouTube की कमाई से युवक ने खरीदी AUDI.

पटनाः करोना महामारी के बाद लोगों का रोजगार, धंधे पर काफी बुरा असर पड़ा हैं,युवाओं को पढ़ाई लिखाई करने के बावजूद भी ढंग का रोजगार नहीं मिल रहा है, लग  पढ़ लिख कर घर बैठने को मजबूर हैं। ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से रुपए कमा रहे हैं। वहीं बिहार के हर्ष राजपूत ने भी ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। उसने YouTube की कमाई से न केवल घर का लोन उतारा बल्कि 50 लाख की ऑडी कार भी खरीदी है।

दरअसल, औरंगाबाद के जसोइया गांव के 27 वर्षीय हर्ष राजपूत YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। अपने वीडियोज में वे रिपोर्टर की भूमिका में होते हैं और ताजातरीन मुद्दों के इर्द-गिर्द कॉमेडी करते हैं। उनकी वीडियो में Bad Words का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से उन्हें चेतावनी देनी होती है कि कुछ लोगों को वीडियो पसंद नहीं आ सकता है।


वहीं हर्ष राजपूत का कहना है कि YouTube Adsense से वे एक महीने में 8 लाख रुपए तक कमा चुके हैं। इसके अतिरिक्त ब्रांड प्रमोशन से वे अतिरिक्त कमाई करते हैं। बता दें कि हर्ष राजपूत के चैनल पर 33 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके सबसे पॉपुलर वीडियो को 2 करोड़ बार देखा गया है।

लेबल: ,

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

पटना पहुंचे तेजस्वी,बीजेपी को लेकर दिए बड़ा ब्यान!

पटनाः- बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट चुके हैं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला,


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस बार 2024 में बीजेपी को एक भी सीट मिल जाए तो बहुत हैं,वहीं हरियाणा में हुए सम्मान रैली को लेकर सवाल खड़ा होने पर तेजस्वी ने कहा कि जिसको जो बोलना हैं बोलने दीजिये, हम अपना कार्य कर रहे हैं,तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने पूछा कि आप बिहार के डिप्टी सीएम हैं और इससे पहले आप नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं,क्या आप कभी पूर्णिया एयरपोर्ट पर गए हैं ? इस पर तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए कहा कि टिकट कटवा दीजिए,हम चले जाएंगे! उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह से कहना चाहूंगा कि मैं आपको पैसे देता हूं,आप अपना ही टिकट कटा कर चले जाएं! तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार विपक्ष को एकजुट करने  काम कर रहे हैं या सपना देख रहे हैं,ये हकीकत आपको चुनाव के बाद ही पता चल चलेगा! बिहार में क्या होने वाला है, ये बिहार की जनता अच्छे से जानती हैं!बीजेपी की इस बेचौनी को भी सब समझ रहे हैं! पिछले चुनाव में बीजेपी ने 40 में 39 सीट हासिल किया था इस बार एक भी सीट जीतना मुश्किल हैं!







लेबल: , , , , ,

सोमवार, 5 सितंबर 2022

Patna : तेजस्वी यादव का हमला, कहा- संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी

PATNA : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पूरा प्लान बताया है। साह ही उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोलै। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा है। वहां वे कई नेता से मुलाकात करेंगे। महागठबंधन के जितने भी दल हैं, उन सबके नेताओं से नीतीश कुमार मिलने जा रहे हैं। वहां राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे। वहीं, नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि फिलहाल सीएम नीतीश का केवल एक ही मिशन है, जिसके लिए वे जुटे हुए हैं। ये बात नीतीश कुमार और ललन सिंह ने भी कई बार कहा है कि वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे।
वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की धमकी से कोई डरने वाला नहीं है। उनसे पूछिए कि आपने बिहार के लिए क्या काम किया है। केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली थी, जो अब तक नहीं मिली। देश में सभी लोग जान चुके हैं, बीजेपी संस्थाओं का किस तरीके से दुरुपयोग कर रही है।
अमित शाह के बिहार दौरा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में हर कोई स्वतंत्र है। जो जहां चाहे आ और जा सकता है। वहीं, जब पत्रकारों ने तेजस्वी से नीतीश कुमार के पीएम उम्मीदवारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। वे मुख्यमंत्री पद के चेहरा नहीं होंगे और ये कई बार साफ़ किया जा चूका है।

लेबल: , , , , , ,

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

BIHAR पटना गर्लफ्रेंड से परेशान पत्रकार ने खुद को मारी गोली,जदयू नेत्री से चल रहा था अफेयर!

पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।


इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।

इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।
विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था।दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है

पहले प्यार में फंसाती है फिर सुसाइड के लिए मजबूर करती है

पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसी ही फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

मुझे भी सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी थी

मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी। उसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था।पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है।







Source : Dainik Bhaskar

लेबल: , , , , , , , ,

सोमवार, 13 जून 2022

गरीबों के मसीहा डॉ मनीष मण्डल के खिलाफ मनुवादी रच रहे हैं साजिश!

बिहार के एक मात्र सर्वश्रेष्ठ संस्थान IGIMS में निजी क्षेत्र ( प्राइवेट / आउट सोर्सिंग कंपनी ) के कंपनी के द्वारा बड़े पैमाने पर घोटाला,IGIMS का अधिकांश नियमावली AIIMS पर आधारित हैं । जिसमें ऐसे ऐसे नियमावली हैं जिसका AIIMS से कोई मतलब नहीं है! जैसे - IGIMS को बिहार सरकार, कोई भी राशि का सहयोग नहीं करती हैं ।परन्तु ,वही AIIMS के लिए । सांसद से, विशेष पैकेज के रूप से राशि का घोषणा कर पारित किया जाता हैं,और दिया जाता हैं

इस प्रकार के सिस्टम को आप कैसे समझ सकते हैं ...? 

IGIMS का मालिक बिहार सरकार है और AIIMS का मालिक केंद्र सरकार।बिहार सरकार का जो तय मानदेय ( वेतन ) है वो IGIMS में दिया जाता है।केंद्र सरकार का जो तय मानदेय ( वेतन ) हैं, वह AIIMS में दिया जाता है।और वेतन में इजाफा तो मालिक ही कर सकता है । यानी बिहार सरकार।और वेतन भोगियों की बात सरकार तक , सिर्फ डायरेक्टर ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से पहुंचा सकता है। इसमें मेडिकल सुपरिटेंडेंट ( अधीक्षक/MS ) का किसी भी, प्रकार का हस्तक्षेपनहीं होता हैं ! अब बात आति हैं कि जो कर्मचारी किसी भी निजी क्षेत्र ( प्राइवेट कंपनी ) के माध्यम से IGIMS में , नियुक्ति किया जाता हैं । उसका तय मापदंड निजी क्षेत्र के कंपनियों के द्वारा तय किया जाता हैं । यह निजी क्षेत्र के कंपनी बहाली कैसे लेता हैं ? यह उस पर निर्भर करता हैं । पैसा लेकर करता हैं या कोई निजी लाभ का वादा करके भर्ती लेता हैं,यह उस पर कंपनी पर निर्भर करता हैं!

पंरतु ,यहाँ पर निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए । कुछ मनुवादी प्रवृत्ति के प्रसाशनिक पदाधिकारी  एवं सहायक निदेशक श्री ( डॉ ) प्रो. विभूति प्रसन्न सिंह ( सह विभाग अध्यक्ष ) के द्वारा इस आउट सोर्सिंग ( निजी क्षेत्र ) के कर्मचारियों को भड़काया जा रहा है और उस आउट सोर्सिंग कमर्चारियों को धरना प्रदर्शन के लिए उसकाया जा रहा है! ताकि डॉ मनीष मण्डल ( मेडिकल सुप्रिदेण्टेन्ट /MS, अधीक्षक सह विभागाध्यक्ष गैस्ट्रो सर्जरी ) को अशासनी से बदनाम कर इस पद से पदमुक्त कर अपने मनचाहे को , इस पद पर स्थापित किया जाए जबकि सर्वेक्षण से पता चला कि डॉ मनीष मण्डल ,गरीब लोगों के लिए । मसीहा के रूप में हैं,रात के 2 बजे हो या 3 बजे हो या किसी भी वक्त हो ? उपस्थित रहते हैं । वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय ,बहुत घरों को मासूस होने से बचाए हैं यह लोगों का कहना है इस संदर्भ में , एक पत्र जारी कर डॉ मनीष मण्डल के विरुद्ध साजिश रचा जा रहा हैं!






लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 10 जून 2022

बिहार में अब पानी पर लगेगा टैक्स, जानिये किसे कितना टैक्स भरना होगा।


बिहार सरकार पानी पर टैक्स लगाने जा रही है। अगले तीन महीनों में बिहार के सभी निकायों में वॉटर टैक्स शुल्क लागू कर दिया जाएगा।

वॉटर टैक्स की वसूली पेयजल उपयोग शुल्‍क नीत‍ि 2021 के तहत की जाएगी। बिहार में फिलहाल पानी मुफ्त है, लेकिन अब सरकारी पेयजल का कनेक्शन लेने वालों को इसका भुगतान करना करना होगा। यानी अब बिहार वासियों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। पटना नगर निकाय के साथ बिहार के सभी निकायों को पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत जल्द ही वाटर टैक्स की वसूली शुरू करेगा।
बिहार के सभी निकायों में करीब 1 करोड़ लोगों ने पानी का कनेक्शन लिया हुआ है। नगर निगम विभाग ने पानी पर टैक्स वसूलने के लिए पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है। अगले तीन महीनों में लोगों के घर बिल आना शुरू हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि पानी के ऊपर टैक्स अप्रैल से ही लगेगा। वॉटर टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स के आधार पर बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों के घर में नल का कनेक्शन है और वो प्रॉपर्टी टैक्स भी देते हैं उन्हीं से पानी का टैक्स वसूला जाएगा।
दूसरी तरफ अगर किसी के घर में नल का कनेक्शन नहीं है और प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो पानी का टैक्स नहीं वसूला जाएगा। जानकारी के मुताबिक जो लोग 1000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं उनसे हर महीने चालीस रुपये और साल के चार सौ अस्सी रुपये वसूले जाएंगे।
अगर कोई 1001 से 2000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देता है उससे 65 रुपये महीने के हिसाब से साल के 780 रुपये वसूल किए जाएंगे। जो लोग 2001 रुपये से 3000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं उनसे महीने का 120 रुपये और साल का 1440 रुपये टैक्स वसूल किया जाएगा।
इसके अलावा सभी नगर निकायों में लगने वाले टैक्स को पांच कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली श्रेणी में घरेलू उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी, दूसरी श्रेणी में छोटे और बड़े औद्योगिक यूनिट, तीसरी श्रेणी में होटल, रेस्टोरेंट, सर्विस स्टेशन जैसे प्रतिष्ठान। चौथी श्रेणी में सरकारी संगठन और पांचवी श्रेणी में गैर सरकारी संगठन जैसे प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट और नर्सिंग होम आदि को रखा गया है। 

लेबल: , , , ,

शनिवार, 21 मई 2022

समस्तीपुर राजद RJD कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका!

 पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई के द्वारा की गयी छापेमारी से राजद के नेता एवं कार्यकर्ता गुस्से में हैं। छापेमारी के खिलाफ महिला राजद जिलाध्यक्ष पिंकी राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के स्टेडियम गोलम्बर के समीप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।

कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय कार्यालय से गगनवेदी नारो के साथ प्रतिरोध मार्च निकाला गया जो चीनी मिल चौक - मगरदही घाट-रामबाबू चौक होते हुए स्टेडियम गोलम्बर पहुंच कर प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया l तदुपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय तथा  संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने की l इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मुर्दाबाद, सीबीआई मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर हीं सीबीआई लालू प्रसाद एवं उनके परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि विरोधी लोग लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं। इस कारण इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। लेकिन सीबीआई की छापेमारी से लालू यादव और तेजस्वी यादव डरने वाले नहीं हैं। हाल में हीं नेता प्रतिपक्ष ने जातिगत जनगणना की बात की जिससे घबरा कर केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर सीबीआई ने छापेमारी की है l छापेमारी भाजपा के द्वारा अपने विरोधियो पर किये गए राजनीतिक प्रतिशोध का सूचक है l मौके पर पूर्व विधायक अशोक वर्मा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद महिला सेल के प्रदेश महासचिव कामिनी कुमारी , राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, जिला राजद नेता प्रभात यादवेन्दु उर्फ कपिल जी , राजद मजदूर सेल के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार राय, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी , सैयद फैसल आलम मन्नू , कार्यालय सचिव रोशन यादव , गुंजन देवी , मंजू देवी , अर्चना कुमारी , गायत्री यादवेन्दु , कविता कुमारी, अनीता देवी , सुनीता देवी , उषा देवी , तनूजा देवी , राजेन्द्र राम, रंजीत राय, जितेन्द्र यादव , देव नारायण राय, अजय कुमार सहनी, प्रभात कुमार , अनुपम कुमारी , सुदर्शन ज्योति , मुन्नी देवी , कुमारी विभा शर्मा , प्रीति कुमारी तथा सुनील कुमार आदि मौजूद थे  l

लेबल: , , , , ,