रविवार, 31 जुलाई 2022

3000 क्लर्क सहित अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया!

SSC Recruitment 2022 : रोजगार की तलाश कर रहे तमाम युवाओं के लिए रोजगार का एक और अवसर आया है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। SSC ने तमाम अभ्यर्थियों के लिए SSC Recruitment 2022 नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन को लेकर नीचे हम सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं जिसे पढ़कर आप इस नोटिफिकेशन को लेकर हर महत्वपूर्ण जानकारी समझ सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।


Name Of Recruitment (भर्ती का नाम) : SSC Recruitment 2022

Total Posts (कुल पदों की संख्या) : 3000 (Expected)

Name Of Posts (पदों का नाम) : Junior Hindi Translator, Clerk (Included)


important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ) -


Application Start Date (आवेदन प्रारंभ तिथि) : 20/07/2022


Application Last Date (आवेदन करने की अंतिम तिथि) : 04/08/2022


Last Date Pay Exam Fees (आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि) : 05/08/2022


Exam Date (परीक्षा तिथि) : 01/10/2022


Admit Card Release Date (एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि) : 01/10/2022


Application Fee (आवेदन फॉर्म शुल्क) -


General (UR) (सामान्य) : ₹100


EWS ( आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) : ₹100


OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) : ₹100


SC (अनुसूचित जाति) : ₹0


ST (अनुसूचित जन जाति) : ₹0


Female (महिला) : ₹0


PH (दिव्यांग) : ₹0





Age Details (उम्र संबधित जानकारियाँ) -


Minimum Age (न्यूनतम उम्र) : 18 Years


Maximum Age (अधिकतम उम्र) : 30 Years




Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) -


Minimum Qualification (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता) : Post Graduation from any Recognized University


Other Degree/Certificate Need (अन्य डिग्री/प्रमाणपत्र) :


How To Apply (आवेदन कैसे करें) - 


ऑनलाइन आवेदन करने से जुड़ा लिंक https://ssc.nic.in/

है जिस पर क्लिक करके आप इस नोटिफिकेशन के आधिकारिक पेज पर पहुंच सकते हैं और वहां बताए गए नियमों का पालन करते हुए अपना आवेदन भर सकते हैं। अपने सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपनी फोटो , अपने सभी प्रमाण पत्र , मार्कशीट , आधार कार्ड इत्यादि अपने पास रख लें जिससे आवेदन करते समय आपको कोई भी समस्या ना हो।










लेबल: , , ,

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

Samastipur कॉलेज समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित!

समस्तीपुर/बिहार समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के जूलॉजी विभाग में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया!जिसमें बाघों के संरक्षण को लेकर आज के दिन सेमिनार का आयोजन किया जाता हैं। इस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को बाघों के देख देख और सुरक्षा बारे में जानकारी दी जाती है और उनके संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। जो संगठन बाघों की रक्षा के लिए कार्य करते हैं, उनका प्रोत्साहन करने के साथ दान दिया जाता है।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया! समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ सत्यन कुमार ने बताया कि बाघों के संरक्षण को लेकर आज के दिन सेमिनार का आयोजन होता है।29 जुलाई को हर साल विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस बाघों के संरक्षण और उनकी विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से मनाते हैं।इस मौके पर लोगों को बाघ के प्रजातियों के खत्म होते अस्तित्व के प्रति जागरूक करते हैं।दरअसल, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 150 सालों में बाघों की संख्या में लगभग 95 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। बाघ दिवस मनाने का फैसला करते हुए देशों ने बाघों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा था। कई देश इस लक्ष्य को पूरा करने के दिशा में प्रयास कर रहे हैं। हालांकि भारत ने साल 2018 में ही बाघों की प्रजातियों को दोगुना करने के अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है। साल 2018 में भारत में बाघों की संख्या 2900 से ज्यादा थी।
आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई, बाघ दिवस का इतिहास क्या है और इस साल की बाघ दिवस की थीम क्या है। 

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस का इतिहास

बाघ दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2010 से हुई थी। रूस के पीटर्सबर्ग में एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। इस अंतरराष्ट्रीय समिट में 13 देशों ने हिस्सा लिया था। बाघों की विलुप्त होती प्रजातियों पर चिंता जताते हुए बाघों की संख्या 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य बना लिया।








बाघ दिवस की थीम

पिछले साल बाघ दिवस की थीम “Their survival is in our hands.”थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2022 की थीम “India launches Project Tiger to revive the tiger population” है यानी बाघों की आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए भारत ने प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया है।मौके पर प्रो० एन तिवारी, प्रो०सर्वेश,प्रो०जितेंद्र प्रसाद, अभय सर, अतनु बनर्जी, मुकुंद , हेमा, पूजा,अमरजीत कुमार, पल्लवी,जेलसी आदि छात्र छात्राएं मौजुद थे!


लेबल: , , , , , ,

मुजफ्फरपुर के होटल के कमरे में मिली कॉलेज की 2 छात्र छात्राएं!

मुजफ्फरपुर की सदर पुलिस ने गुरुवार को भगवानपुर इलाके में स्तिथ एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल से दो छात्रा व दो युवकों को पकड़ा गया। इसके अलावे, मौके से होटल मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़की समेत 5 लोगों को दबोच लिया है। होटल में रेड पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही, होटल के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि होटल को अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस ने जब बारी-बारी से होटल के कमरे की तलाशी लेनी शुरू की तो दो कमरे से दो युवक और दो युवती को पकड़ा गया। वहीं, किसी का नाम-पता होटल के रजिस्टर में मेंटेन नहीं किया गया था। दोनों युवक-युवती ने बगैर आईडी प्रूफ के ही कमरे ले रखे थे। पुलिस ने दोनों युवक-युवती और होटल के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। दोनों पताही और ब्रह्मपुरा MIT इलाके के रहने वाले हैं।

दोनों छात्राएं शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज में कर रही स्नातक की पढ़ाई

मामले में सदर थाना के दारोगा जैनेन्द्र झा ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्राएं शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज की पढ़ने वाली है। दोनों स्नातक के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। बताया गया कि एक ब्रह्मपुरा इलाके में किराए के मकान में रहती है। जबकि, वह पूर्वी चंपारण की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक व छात्रा ने खुद को भाई-बहन बताया। इसपर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गई।






लेबल: , , , , ,

BIHAR पटना गर्लफ्रेंड से परेशान पत्रकार ने खुद को मारी गोली,जदयू नेत्री से चल रहा था अफेयर!

पटना में 32 साल के पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।


इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।

इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली। विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी।
विशाल वंदना के घर में ही परिवार के साथ किराए पर रहता था। खगोल के इसी घर में उसने खुदको गोली मार ली। वो एक अखबार के लिए रिपोर्टिंग करता था।दानापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है

हले प्यार में फंसाती है फिर सुसाइड के लिए मजबूर करती है

पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉ कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। इसने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसी ही फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

मुझे भी सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी थी

मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी। उसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था।पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है।







Source : Dainik Bhaskar

लेबल: , , , , , , , ,

BIHAR बिहार: मैट्रिक व इंटर पास महिलाएं के लिए सुनहरा मौका,जल्द होगी 30 हजार को- ऑर्डिनेटर की बहाली!

बिहार में जल्दी ही 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की बहाली होने जा रही है. बिहार सरकार और केंद्र की महिलाओं के सुरक्षा, शिक्षा, और उनके आर्थिक विकास के लिय चलाई जा रही योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर की बहाली की जानी है. बिहार के समाज कल्याण विभाग ने इसका पूरा प्रस्ताव तैयार कर लिया है. इस प्रस्ताव को जल्द कैबिनेट बैठक में भेजा जाएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद जैसे ही मंजूरी मिलती है उसके बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

हालांकि, अभी तक पूरा प्रस्ताव सामने नहीं आया है, परन्तु जानकारी के मुताबिक मैट्रिक या इंटर पास महिलाओं को इसमें नियुक्त किया जा सकता है. सभी कोऑर्डिनेटर संविदा के आधार पर नियुक्त की जाएंगी. इन महिला कोऑर्डिटनेटरों को मानदेय भी दिया जाएगा. जाहिर है यह काम की तलाश कर रही महिलाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है
पंचायत स्तर पर नियुक्त होंगी महिलाएं


कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त होने वाली सभी महिलाएं पंचायत स्तर पर नियुक्त की जाएंगी. जिस प्रकार टोला सेवक काम करते हैं उसी तर्ज पर महिला कोऑर्डिनेटर काम करेंगी. सभी नियुक्त महिलाएं पंचायतों में जाकर गांव की महिलाओं को चल रही योजनाओं की जानकारी देंगी और मदद पहुचाएंगीं


महिला कोऑर्डिनेटर का यह होगा काम

पूरे बिहार में 30 हजार महिला कोऑर्डिनेटर महिलाओं को शिक्षा संवर्धन, आर्थिक उन्नयन सहित न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेगी. गांव में बाल विवाह रोकना हो, महिला को शिक्षा दिलवानी हो, स्कूल नहीं जाने पर लड़कियों के माता पिता से मिलकर काउंसिलिंग कर स्कूल पहुंचाने का भी काम महिला कोऑर्डिनेटर करेंगी,मिली जानकारी के अनुसार, ये महिला कोऑर्डिनेटर उत्पीड़न का शिकार होने वाली महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया में भी सहयोग करेंगी. साथ ही राशन कार्ड बनाने, आधार, बैंक अकाउंट खुलवाने और आंगनबाड़ी योजनाओं को प्रचार करने में भी मदद करेंगी।






लेबल: , , , , ,

BIHAR बिहार : शराब पीकर थाना में हंगामा कर रहा था पुलिसकर्मी, मौके पर पहुंचे डीएम!

 छपरा/बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और इसे पूर्ण रूप से लागू करवाने का काम पुलिस प्रशासन कर रही हैं,पर बुधवार को छपरा जिले के एकमा थाने से जो नजारा सामने आया वह यह सोचने पर बाध्य करता है कि क्या इस स्थिति में बिहार में शराबबंदी कानून का पालन करवाया जा सकेगा. जिले के एकमा थाने में पदस्थापित एएसआई निरंजन मंडल शराब के नशे में धुत पकड़ा गया,इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया,यह संयोग ही था कि जब बुधवार की रात शराब के नशे में धुत निरंजन मंडल एकमा थाना परिसर में हंगामा कर रहा था, ठीक उसी समय वहां डीएसपी पहुंच गए


रात भर अपने ही थाने की हाजत में बंद रहे निरंजन मंडल को गुरुवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि डीएसपी के आदेश पर निरंजन मंडल का मेडिकल करवा दिया गया है. जिसमें उसके शराब पी रखने की पुष्टि हुई है. इस पुष्टि के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.यह कहने की बात नहीं कि शराबबंदी कानून के बाद बिहार में शराब पीना जुर्म है. इस कानून का पालन करवाने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों पर ही है. लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जब पुलिसकर्मी ही शराब पीकर शराबबंदी कानून को तोड़ते नजर आ रहे हैं.गौरतलब है कि आज शराब के नशे में थाने में पकड़े गए निरंजन मंडल को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसके पहले आज सुबह से ही छपरा में शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया, जिसके तहत एसपी और डीएम स्वयं शराब भट्ठियां तोड़ते नजर आए. गरखा में की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में देसी शराब नष्ट किया गया है. यहां से कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है लेकिन एकमा थाने में पुलिसकर्मी की इस हरकत ने शराबबंदी कानून पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.






लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 27 जुलाई 2022

​​ICAR AIEEA 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन सुरु, कैसे करे आवेदन देखे पूरी जानकारी!

ICARR 2022: एनटीए ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सुरु कर दिए है, इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के द्वारा आवेदन कर सकते हैं,

ICAR AIEEA 2022 Application Form: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद प्रवेश परीक्षा 2022 (ICAR AIEEA) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आईसीएआर की आधिकारिक साइट icar.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2022 है. जबकि एनटीए 21 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन मोड में यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आईसीएआर एआईईईए 2022 आवेदन सुधार विंडो की सुविधा प्रदान करेगा. अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में होगा. प्रवेश परीक्षा की भाषा AIEEA (UG) के लिए अंग्रेजी और हिंदी होगी. वहीं, AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D) के लिए पेपर की भाषा अंग्रेजी होगी,


ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख: 19 अगस्त 2022.

क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तारीख: 19 अगस्त 2022.

आवेदन पत्र के विवरण में सुधार: 21 अगस्त से 23 अगस्त 2022.

इस प्रकार करें आवेदन


चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक साइट icar.nta.nic.in पर जाएं.

चरण 2: अब अपने पाठ्यक्रम के आधार पर होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: इसके बाद अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर आईसीएआर एआईईईए (यूजी) - 2022 लिंक पर क्लिक करें.

चरण 4: अब आवश्यक विवरण भरकर अपना पंजीकरण करें.

चरण 5: इसके बाद फिर से लॉग इन करें.

चरण 6: अब आवेदन पत्र भरें.

चरण 7: इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें.

चरण 8: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.

चरण 9: अंत में फॉर्म डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें!




 




लेबल: , , , , , ,