बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

बिहार के 534 अंचलों में होगी 1068 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बहाली, देखे पूरी ख़बर

जल्द से जल्द राज्य के सभी 534 अंचलों में 1068 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बहाली होने वाली हैं इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रत्येक अंचल में दो-दो डाटा एंट्री ऑपरेटर की बेल्ट्राॅन के जरिये बहाली कराने का निर्देश दिया गया हैं!


पटना बेरोजगारों के लिए इस त्योहारी मौसम में एक अच्छी खबर है,बिहार सरकार ने बिहार के सभी 534 अंचलों में 1068 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बहाली होगी,इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रत्येक अंचल में दो-दो डाटा एंट्री ऑपरेटर की बेल्ट्राॅन के जरिये बहाली कराने का निर्देश दिया है

बेल्ट्राॅन करेगा बहाली

संयुक्त सचिव ने सभी अपर समाहर्ता को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि हर अंचल में दो-दो डाटा एंट्री ऑपरेटर का नियोजन बेल्ट्रॉन के जरिए कराया जाना है. सभी अंचल अधिकारियों को दो दिन के अंदर बेल्ट्राॅन को बहाली के लिए अधियाचना भेजने को कहा गया है


हर अंचल से दो नए एंट्री ऑपरेटर होंगे बहाल

कुछ अंचलों से अधियाचना नहीं भेजी गयी है. कुछ अंचलों से दो से अधिक पदों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर की अधियाचना भेज दी गयी है. हर अंचल से दो ही नए एंट्री ऑपरेटरों के लिए अधियाचना भेजी जानी है. संयुक्त सचिव ने मागर्दशन भी दिया हैप्रोबेशन कार्यालयों में बहाल होंगे 137 लिपिक

सरकार प्रोबेशन कार्यालयों के लिए लिपिकों की बहाली करने जा रहा है. गृह विभाग ने इसके लिए 137 पदों का सृजन किया है. गृह विभाग ने 97 निम्नवर्गीय लिपिक, 30 उच्च वर्गीय लिपिक तथा 10 प्रधान लिपिकों के पदों का सृजन करने का निर्णय लिया है. राज्य में प्रोबेशन निदेशालय के अलावा नौ क्षेत्रीय जिलाप्रोबेशन कार्यालय, 28 जिलाप्रोबेशन कार्यालय के अलावा 18 अनुमंडलीय प्रोबेशन कार्यालय हैं.











लेबल: , , , ,

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

Sarkari Naukri: दिवाली में इन 10 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करना ना भूलें, देखें अधिसूचना और आवेदन लिंक

Sarkari Naukri इस वर्ष दिवाली की छुट्टियों (21 अक्टूबर - 26 अक्टूबर 2022) के दौरान 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।


Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में विज्ञापित 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस दीवाली की छुट्टियों (21 अक्टूबर - 26 अक्टूबर 2022) के दौरान समाप्त होने जा रही है। ऐसे में यदि आपने केंद्र व राज्यों में विज्ञापित इन 10,000 पदों पर भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो त्यौहारों के इस माहौल में आवेदन करना ना भूलें। 

आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में बारी-बारी से जानते हैं:-


बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 2506 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 2506 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, dlrs.bihar.gov.in या lrc.bih.nic.in के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


RSMSSB CET 2022: करीब 3000 पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन अब 31 अक्टूबर तक (बढ़ी डेट)

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में 2996 पदों पर भर्ती के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 अधिसूचना (सं.09/2022) के लिए आवेदन 22 सितंबर से हो रहे हैं। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 450 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


NHM केरल भर्ती 2022: 1749 पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केरल में मिड लेवल सर्विस प्रोवाइडर के 1749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, arogyakeralam.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक।


TPSC भर्ती 2022 - 837 पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

तेलंगाना लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर, म्यूनिसिपल असिस्टेंट इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के कुल 837 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। अधिसूचना के लिए लिंक और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक।


छत्तीसगढ़ पुलिस - 400 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 22 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के 400 पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उम्मीदवार बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हो रही है इन रैलियों में से भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप पर अपना अप्लीकेशन लेकर जाएं, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं।


IOCL भर्ती 2022: 1535 अप्रेटिंस के लिए आवेदन 22 अक्टूबर तक

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेड में 1535 ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, iocl.com पर जाकर 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना लिंक व आवेदन के लिए लिंक।


CISF में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2022 से चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग भर्ती - 363 पीजीटी, जेबीटी पदों के लिए आवेदन 26 अक्टूबर तक

यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर (पीजीटी), वोकेशनल लेक्टरर (पीजीटी), मास्टर्स/मिस्ट्रेस (टीजीटी) और जेबीटी के कुल 363 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। भर्ती अधिसूचना लिंक और ऑनलाइन आवेदन लिंक।











लेबल: , , , , , ,

रविवार, 31 जुलाई 2022

3000 क्लर्क सहित अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी प्रक्रिया!

SSC Recruitment 2022 : रोजगार की तलाश कर रहे तमाम युवाओं के लिए रोजगार का एक और अवसर आया है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। SSC ने तमाम अभ्यर्थियों के लिए SSC Recruitment 2022 नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन को लेकर नीचे हम सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं जिसे पढ़कर आप इस नोटिफिकेशन को लेकर हर महत्वपूर्ण जानकारी समझ सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।


Name Of Recruitment (भर्ती का नाम) : SSC Recruitment 2022

Total Posts (कुल पदों की संख्या) : 3000 (Expected)

Name Of Posts (पदों का नाम) : Junior Hindi Translator, Clerk (Included)


important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ) -


Application Start Date (आवेदन प्रारंभ तिथि) : 20/07/2022


Application Last Date (आवेदन करने की अंतिम तिथि) : 04/08/2022


Last Date Pay Exam Fees (आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि) : 05/08/2022


Exam Date (परीक्षा तिथि) : 01/10/2022


Admit Card Release Date (एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि) : 01/10/2022


Application Fee (आवेदन फॉर्म शुल्क) -


General (UR) (सामान्य) : ₹100


EWS ( आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) : ₹100


OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) : ₹100


SC (अनुसूचित जाति) : ₹0


ST (अनुसूचित जन जाति) : ₹0


Female (महिला) : ₹0


PH (दिव्यांग) : ₹0





Age Details (उम्र संबधित जानकारियाँ) -


Minimum Age (न्यूनतम उम्र) : 18 Years


Maximum Age (अधिकतम उम्र) : 30 Years




Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता) -


Minimum Qualification (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता) : Post Graduation from any Recognized University


Other Degree/Certificate Need (अन्य डिग्री/प्रमाणपत्र) :


How To Apply (आवेदन कैसे करें) - 


ऑनलाइन आवेदन करने से जुड़ा लिंक https://ssc.nic.in/

है जिस पर क्लिक करके आप इस नोटिफिकेशन के आधिकारिक पेज पर पहुंच सकते हैं और वहां बताए गए नियमों का पालन करते हुए अपना आवेदन भर सकते हैं। अपने सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपनी फोटो , अपने सभी प्रमाण पत्र , मार्कशीट , आधार कार्ड इत्यादि अपने पास रख लें जिससे आवेदन करते समय आपको कोई भी समस्या ना हो।










लेबल: , , ,