गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

BPSC TRE 3.0 : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, लागू होगा आरक्षण!

बिहार में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं के लिए सरकार ने एक बार फ़िर खुशखबरी दी हैं, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी, बता दे की इस बार बीपीएससी में कुछ बदलाव किया गया हैं, इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नया आरक्षण कानून लागू होगा।


बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 10 फरवरी से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे चरण में लगभग 87 हजार पदों पर नियुक्ति होगी, जो नए आरक्षण नियमावली के अनुसार होगी, नए आरक्षण नियमावली के अनुसार से ईबीसी के अभ्यर्थियों को 25 0, पिछड़ा वर्ग के को 18 , एससी को 20, एसटी को दो प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत का लाभ मिलेगा। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि राज्य में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियम का पालन किया जाएगा।


शिक्षक अभ्यर्थियों को मिल सकता है 5 मौके
 
पहले चरण में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान जो नियमावली बनाई गई थी, उसमें शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन मौके का जिक्र किया गया था, लेकिन अभियर्थियो द्वारा विरोध और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद बीपीएससी दो और मौका देने का विचार कर रही हैं।

निगेटिव मार्किंग की परेशानी से भी मिलेगी मुक्ति

बीपीएससी की ओर से साफ कर दिया गया है कि टीआरई फेज 3 की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार एक ही पेपर होंगे और परीक्षा ढाई घंटे की होगी।

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

दिवाली बंपर सरकारी नौकरियों का बंपर मौका: नरेंद्र मोदी 75 हजार को, तो बिहार के सीएम नीतीश 9500 को देंगे नियुक्‍त‍ि पत्र

सरकारी नौकरियों का आ गया है बंपर मौका। केंद्र सरकार से लेकर बिहार सरकार तक होने वाली हैं भर्तियां। कल लगेगा हाजीपुर पटना और मुजफ्फरपुर में रोजगार मेला। नीतीश कुमार साढ़े नौ हजार अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र


नेशन संवाद, संवाददाता, पटना। Sarkari Naukari in Bihar: बिहार समेत हिंदी भाषी राज्‍यों में सरकारी नौकरी बेहद बड़ा मसला है। बिहार में पिछले विधानसभा चुनावों के बाद यह मसला खूब चर्चा में रहा। नतीजा है कि केंद्र और बिहार की सरकारों में युवाओं को नौकरी देने की होड़ दिखने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 10 लाख नौकरियों के लिए अभियान की शुरुआत करेंगे, तो नीतीश कुमार शुक्रवार को ही करीब 9500 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। 


रोजगार मेले में 75 हजार को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' का पूरे देशभर में शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। बिहार में तीन स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन होने जा रहा है।


हाजीपुर, पटना और मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम 

रेलवे की तरफ से हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, डाक विभाग की तरफ से पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुजफ्फरपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति नाथ पारस नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।  


38 मंत्रालयों और विभागों में होगी नियुक्‍ति‍ 

देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया है। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की गई है, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं।ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की गई है। चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित साढ़े नौ हजार अभ्यर्थियों को एक कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र देंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इन कर्मियों में साढ़े आठ हजार एएनएम और एक हजार अन्य कर्मचारी हैं।


बापू सभागार में होगा ये कार्यक्रम 

मुख्यमंत्री कार्यालय की जानकारी के अनुसार बापू सभागार के सम्राट अशोक कंवेंशन सेंटर कार्यक्रम का आयोजन राज्य स्वास्थ्य समिति की किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के अलावा अन्य मंत्री व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।






लेबल: , , , ,

Sarkari Naukri: दिवाली में इन 10 हजार सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करना ना भूलें, देखें अधिसूचना और आवेदन लिंक

Sarkari Naukri इस वर्ष दिवाली की छुट्टियों (21 अक्टूबर - 26 अक्टूबर 2022) के दौरान 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें।


Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में विज्ञापित 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस दीवाली की छुट्टियों (21 अक्टूबर - 26 अक्टूबर 2022) के दौरान समाप्त होने जा रही है। ऐसे में यदि आपने केंद्र व राज्यों में विज्ञापित इन 10,000 पदों पर भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो त्यौहारों के इस माहौल में आवेदन करना ना भूलें। 

आइए इन सरकारी नौकरियों के बारे में बारी-बारी से जानते हैं:-


बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (डीएलआरएस) में 2506 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ), कानूनगो, अमीन और लिपिक के कुल 2506 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, dlrs.bihar.gov.in या lrc.bih.nic.in के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


RSMSSB CET 2022: करीब 3000 पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन अब 31 अक्टूबर तक (बढ़ी डेट)

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में 2996 पदों पर भर्ती के लिए समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 अधिसूचना (सं.09/2022) के लिए आवेदन 22 सितंबर से हो रहे हैं। उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 450 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


NHM केरल भर्ती 2022: 1749 पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केरल में मिड लेवल सर्विस प्रोवाइडर के 1749 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर निर्धारित है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, arogyakeralam.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक।


TPSC भर्ती 2022 - 837 पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर तक

तेलंगाना लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर, म्यूनिसिपल असिस्टेंट इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर और जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के कुल 837 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर है। अधिसूचना के लिए लिंक और आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक।


छत्तीसगढ़ पुलिस - 400 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन 22 अक्टूबर तक

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही (सामान्य ड्यूटी) के 400 पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किया जा रहा है। उम्मीदवार बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हो रही है इन रैलियों में से भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप पर अपना अप्लीकेशन लेकर जाएं, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं।


IOCL भर्ती 2022: 1535 अप्रेटिंस के लिए आवेदन 22 अक्टूबर तक

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेड में 1535 ट्रेड अप्रेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी कैंडिडेट्स इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट, iocl.com पर जाकर 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना लिंक व आवेदन के लिए लिंक।


CISF में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन 25 अक्टूबर तक

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में 540 हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर 2022 से चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना व आवेदन के लिए लिंक।


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग भर्ती - 363 पीजीटी, जेबीटी पदों के लिए आवेदन 26 अक्टूबर तक

यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर (पीजीटी), वोकेशनल लेक्टरर (पीजीटी), मास्टर्स/मिस्ट्रेस (टीजीटी) और जेबीटी के कुल 363 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर तक आमंत्रित किए जा रहे हैं। भर्ती अधिसूचना लिंक और ऑनलाइन आवेदन लिंक।











लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

Bihar Civil Court Recruitment: आज है बिहार जिला अदालतों में 7692 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख

Bihar Civil Court Recruitment 2022 बिहार राज्य की जिला अदालतों में 7692 क्लर्क स्टेनो अर्दली आदि पदों पर भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज 20 अक्टूबर 2022 की रात 11.59 बजे समाप्त हो जाएगी। आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित है।


Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और प्यून/अर्दली की सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। बिहार के जिला अदालतों में इन पदों की कुल 6692 रिक्तियों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 20 अक्टूबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, districts.ecourts.gov.in पर एक्टिव किए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जाकर रात 11.59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।


Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 800 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यमों से भरा जा सकेगा। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये है। बता दें कि बिहार जिला न्यायालयों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर और प्यून/अर्दली पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त सूचना 12 सितंबर को जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू हुई थी।

Bihar Civil Court Recruitment 2022: बिहार सिविल कोर्ट भर्ती के लिए योग्यता

बिहार सिविल कोर्ट भर्ती 2022 के अंतर्गत क्लर्क, स्टेनोग्राफर और कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर पदों के लिए उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, कंप्यूटर की नॉलेज/ स्टेनोग्राफी / टाइपिंग से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र प्राप्त किया होना चाहिए। वहीं, प्यून/अर्दली पदों के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक (10वीं) पास होना चाहिए। साथ ही, मेडिकली फिट और ‘गुड मोरल कैरेक्टर’ का होना चाहिए। सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। आयु की गणना 1 सितंबर 2022 से की जानी है।








लेबल: ,