सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक की पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाजीपुर दैनिक समाचार पत्र के दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक विजय कुमार मेहता की प्रथम पुण्यतिथि पर महनार अनुमंडल पत्रकार संघ की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय विजय कुमार मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस दौरान दोनों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने विजय कुमार मेहता के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वह एक हंसमुख स्वभाव के जिंदादिल इंसान थे।उनके निधन से महनार अनुमंडल पत्रकार संघ को क्षति हुई है  उसकी कभी पूर्ति संभव नहीं है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के महनार अनुमंडल अध्यक्ष कृत्यानंद सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में पत्रकार सुनील कुमार,अमित कुमार,सिंगेश्वर प्रसाद सिंह,राजेश कुमार,रत्नेश कुमार रतन,प्रमोद कुमार,अनिल पासवान,गौरव कुमार,धीरेंद्र नाथ सिंह,विजय कुमार मेहता के बड़े भाई मनोज कुमार मेहता,विजय शर्मा,सुनील शर्मा,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






लेबल:

उदितमान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा हुआ संपन्न

हाजीपुर लोक आस्था के महापर्व छठ उदितमान सूर्य देव को अर्ध्य देने के साथ हीं सम्पन्न हो गया। सोमवार को छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर मौसमी फल व पूजा की अन्य सामग्री से भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया।


सुहाग व स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर आराधना की। क्षेत्र के विभिन्न जलाशय, तालाब में खड़े होकर सूर्य देव को अर्ध्य दे रही महिलाओं ने कहा कि महापर्व छठ में गाया जा रहा गीत वेद मंत्र है। इस दौरान जगह जगह  पुलिस प्रशाशन का विशेष सहयोग रहा ।  चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदितमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। जिले के विभिन्न छठ घाटों में इस पूजा की धूम रही।छठ घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोंगों ने धने-धान्य, पुत्र, यश, ऊर्जा भगवान भास्कर से मांगी। वहां छठ पर्व के दौरान गजब का उत्साह देखने को मिला। छठ घाटों पर इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।हर ओर छठी मइया के गीत गुंजयमान होता रहा ।






लेबल: , ,

भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ हुआ संपन्न

भगवान दीनानाथ से घर की सुख समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद 

समस्तीपुर पूजा की शुरुआत नहाय खाय की परंपरा से होती है।उसके बाद खरना,संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। इससे ही छठ के पर्व का समापन होता है। जिले भर में महापर्व छठ सोमवार को समापन हो गया। चार दिन के इस त्योहार के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।


सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन हो गया। अनुष्ठान के चौथे दिन छठ व्रतियों ने अहले सुबह स्नान ध्यान कर  पानी में खड़े होकर व हाथ जोड़ कर घंटों छठ घाट पर सूर्यदेव के आराधना में लीन रहे।भगवान सूर्य के उदीयमान  के समय सभी छठ व्रतियों ने अपने हाथों में फल व पकवान से भरा हुआ सूप डलिया लेकर अर्घ्य अर्पित कर परिवार के सुख  समृद्धि के लिए कामना की। इसके पूर्व रविवार की संध्या को भी श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूरे परिवार की कुशलता की कामना की। त्योहार को लेकर अनेक माता-बहन व श्रद्धालु भक्त कष्टी के रूप में व दंडवत देकर भी छठ घाट तक जाते दिखे। प्रात: कालीन अर्घ्य के पश्चात छठ व्रतियों द्वारा हवन व पूजा के पश्चात घाट पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।

  इस दौरान श्रद्धालू भक्तों ने अपने व परिजनों के सुख समृद्धि के अलावे आरोग्य प्रदान करने के लिए प्रार्थना-अर्चना किया। समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी के स्वच्छ जल के बीच जहां श्रद्घालु भगवान सूर्य की आराधना कर उन्हें अर्घ्य प्रदान किया। वहीं बच्चों ने घाट के किनारे जम कर आतिशबाजी की। पटाखे दुकान व घाटों पर छठ मैया के भक्ति गीतों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान रहा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ संपन्न हो गया । शनिवार छठ व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद अन्न जल ग्रहण किया। लोक आस्था से जुड़ा जन जन का यह महापर्व आम लोगों के सहयोग से पूर्ण हुआ। इस दौरान छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी.जबकि कई पदाधिकारीगण मॉनिटरिंग कर रहे थे।वही स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर लोगो को सुभकामनाए देते दिखे!





लेबल: , , ,

आकर्षण का केंद्र बना रोसड़ा के मोतीपुर का स्मार्ट छठ घाट, मुखिया ने मनरेगा योजना के तहत बदल दी गांव की तस्वीर

समस्तीपुर दिनों रोसड़ा की मोतीपुर पंचायत अंतर्गत दो तालाब को स्मार्ट लुक दिया जा रहा है। जिसकी चर्चा पूरे प्रखंड में है। इन्हीं दोनों तालाबों में मोतीपुर पंचायत के अलावे अगल-बगल के पंचायतों के लोग छठ करेंगे। छठ पूजा को लेकर मोतीपुर पंचायत भवन के पास स्थित तालाब तथा पिट्ठाडोभी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित तालाब को सजाने संवारने का कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने बताया कि छठ पूजा को लेकर तालाबों को सजाने संवारने का कार्य लगभग संपन्न हो गया है।इन घाटों को बेहतर से बेहतर लुक दिया गया है। ताकि यह पूरे प्रखंड ही नहीं जिले के लिए एक पहचान बन सके। मुखिया ने बताया कि पंचायत भवन के समीप स्थित तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण 15वीं वित्त आयोग और मनरेगा से कराया गया है। छठ के अवसर इन्हें और बेहतर ढंग से सजाने और संवारने का कार्य चल रहा है।तालाब के चारो ओर पक्की सीढ़ियां बनी हुई है, जिनका रंग-रोगन किया गया है। छोटे बच्चे के मनोरंजन के लिए झूला, स्लाइडर आदि लगाए गए हैं। वहीं बुजुर्गों के बैठने के लिए भी शेड की व्यवस्था की गई है। तालाब के चारों तरफ भरपूर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे साउंड सिस्टम , चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की गयी है।

लेबल: ,

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

पालीगंज के कई छठ घाटों पर छठ ब्रतीयो ने दिया अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य

नववयुवक संघ की ओर से किया गया पूजा सामग्रियों व फलो का बितरण

पालीगंज/ लोक आस्था का पवित्र चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व के तीसरे व अंतिम दिन रविवार की शाम प्रखण्ड क्षेत्र के समदा गांव स्थित पुनपुन नदी घाट सहित कई घाटों पर छठ ब्रतीयो ने अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। वही खिरिमोड थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा गांव के पास दहिया मोड़ पर नवयुवक संघ दहिया की ओर से फ्लो व पूजा सामग्रियों का बितरण किया गया।


जानकारी के अनुसार पहली अर्घ्य के पूर्व खिरिमोड थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा गांव के पास दहिया मोड़ पर नवयुवक संघ दहिया की ओर से छठ ब्रतीयो के बीच पूजा सामग्रियों व फलो का बितरण किया गया. इस कार्य मे पूर्व मुखिया भोला यादव, पूर्व मुखिया संजय यादव, पत्रकार पंकज कुमार, गुड्डू यादव, भाई जितेंद्र यादव, बिनोद कुमार, शालिग्राम पंडित, अश्विनी कुमार, राजेश कुमार, विजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, राजेश यादव, प्रेम कुमार, गजेंद्र कुमार, सोनू उर्फ कंचन, पंचम कुमार, राजीव कुमार, बिजेंद्र कुमार राजीव कुमार,संजय साव,रोहित कुमार, संजीत कुमार ,कौशल यादव,प्रवीण कुमार पिंटू पंडित, प्रमोद कुमार, ने सक्रिय भूमिका निभाया। जबकि समदा व बउआ गांव स्थित पुनपुन नदी घाट, निरखपुर गांव स्थित लोआई नदी घाट व मिल्की नहर घाट सहित अन्य घाटों पर हजारों की संख्या में छठ ब्रतीयो ने स्नान कर अस्तलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही बसंत बिगहा सूर्य मंदिर, निरखपुर सूर्य मंदिर व मिल्की सूर्य मंदिर सहित अन्य मंदिरों में स्थापित सूर्य की प्रतिमाओं व कईं पूजा पंडालों में स्थापित सूर्य की प्रतिमा का पूजा अर्चना किया








लेबल: , ,

एनसीसी उड़ान और लेट्स इंस्पायर बिहार के संयुक्त प्रयास से समस्तीपुर चल रहे निशुल्क शिक्षा केंद्र के सभी सेंटर कोऑर्डिनेटर को अपर महानिदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया!

एनसीसी बिहार एवं झारखंड के अपन महानिदेशक मेजर जनरल एम .इंद्रावालन ने बताया कि समस्तीपुर जिला एनसीसी के सदस्य के द्वारा समस्तीपुर के 13 ब्लॉकों में नि:स्वार्थ सेवा भाव से सलम बस्ती के बच्चे और सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 कक्षा तक के बच्चे को निशुल्क ट्यूशन के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क प्रति माह पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करा जाता है!


जो कि काफी सराहनीय है! एनसीसी उड़ान Dist Nodel और फ्री टयूशन फॉर स्लम चाइल्ड मुहिम के स्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि हमारी टीम का उद्देश्य है जो बच्चे कूड़ा करकट, बचपन से भीख मांगने का आदत डाल रहे हैं, जो नशा का सेवन कर रहे हैं, जो किसी कारणवश विद्यालय नही जा रहे है! उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के जाने के लिए प्रेरित करना तथा उन सभी बच्चे को एक बेहतर मार्गदर्शन और फ्री टयूशन देना! मौके पर एनसीसी उड़ान के सलाहकार समिति के ब्रिगेडियर प्रवीण देव, प्रेसिडेंट धीरज कुमार , डॉ० एसएन झा (पूर्व लोकपाल), पटना के महापौर संजय गोनिका जी, उड़ान के सभी डायरेक्टर ऑफ बोर्ड मेंबर तथा समस्तीपुर जिला के सभी निशुल्क शिक्षा केंद्र के सेंटर कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे








लेबल: ,

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

समस्तीपुर एसबीआई बैंक से ढाई लाख रुपए की लूट, गार्ड को मारी गोली!

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जहां छठ महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दुसरी तरफ बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लगभग ढाई लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। जहां 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कैश काउंटर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड नंदलाल राय को पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद एक ग्राहक से 50 हजार तथा सीढ़ी से ऊपर चढ़ रही एक महिला ग्राहक से सोने की चेन छीन ली।बदमाशों की संख्या 6 बताई गई है,जो तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे।सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए बदमाशों ने तीन-चार राउंड हवा में फायरिंग भी की।

लेबल: , ,

अब एलन मस्क तय करेंगे ट्विटर का भविष्य

टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के सीईओ और विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदने का सौदा पूरा किया है। एलन मस्क एक बहुचर्चित व्यक्ति है और उनके विचार को लोग पसंद-नापसंद कर सकते है लेकिन वे विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति के रूप में एक प्रभावशाली व्यक्ति जरूर है।


एलन एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति है और ट्विटर का मालिकाना हक़ उन्हें मिले पर तरह-तरह के सवाल चर्चा में है। इन सवालों पर गौर करने से पहले एक बार एलन और ट्विटर दोनों को आकड़ों के नजर से देखते है और समझते है आखिर यह सौदा इतना बड़ा क्यों है? और यह विश्व को किस तरह से प्रभावित कर रहा है?


$221.5 बिलियन अमेरिकी डालर की सम्पति रखने वाले एलन मस्क दुनिया के नजर में तब आये जब उन्होंने "पे पाल" नाम की कंपनी बनाई और इसे सन 2002 में ई-वे कंपनी को डेढ़ बिलियन अमेरिकी डालर में बेचा फिर टेस्ला और स्पेस एक्स के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते है। स्पेस एक्स - स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन (स्पेसएक्स) के नाम से व्यवसाय करती है। यह एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जो अंतरिक्ष परिवहन सेवाएं देती है, स्पेसएक्स की स्थापना 2002 में एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर मानव जीवन को स्थापित करने के लिए अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करने के लक्ष्य के साथ की थी। स्पेसएक्स की उपलब्धियों में पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में पहुंचने वाला पहला निजी रॉकेट शामिल है। यह पहली निजी कंपनी है, जो स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च करती है, ऑरबिट में पहुंचती है, और अंतरिक्ष यान को फिर से पृथ्वी पर उतार लेती है जिससे वह यान पुनः प्रयोग में लाया जाता है। टेस्ला मोटर्स ने सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कार्य करती है। टेस्ला के व्यापर मॉडल को समझने वाले बताते है कि कंपनी ने बहुत बड़ी मात्रा में डेटा रिकार्ड्स रखे है। आज के कंप्यूटर युग में डेटा ही सबसे बड़ी ताकत है। इसी प्रकार ट्विटर भी बहुत बड़ी संख्या में डेटा को रखा है और एलन मस्क एक लम्बे समय से उस डेटा पर अपना अधिकार चाहते थे इसीलिए उन्होंने यह डील फाइलन की है। 


ट्विटर के पास लगभग 40 करोड़ यूजर है और यह 15 वां सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है। जिसमें 52 प्रतिशत जनरेशन जेड (1997 से 2012 के बीच में जन्म लिए) के युवा यूजर है। यह विज्ञापन के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है। भारत में ही इसके ढाई करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर है। इसके साथ ही यह बात भी महत्वपूर्ण है कि 79 प्रतिशत ट्विटर यूजर अपने पसंदीदा ब्रांड्स से जुड़ने के लिए ट्विटर का प्रयोग करते है। इस लिहाज से कंपनियों के लिए ट्विटर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। एलन मस्क खुद अपने आकउंट के माध्यम से अपने ब्रांड्स और कंपनियों के लिए ट्वीट करते रहे है और इसके माध्यम से बिना किसी विज्ञापन के एक बड़े वर्ग में अपनी कंपनियों का प्रचार प्रसार किया है।


एलन मस्क ने ट्विटर सौदे को लेकर जो बातें कहीं है उनमें उन्होंने इस सौदे को मानवता के लिए सहयोगी कदम बताया है। एलन ट्विटर द्वारा पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इत्यादि को बैन करने के खिलाफ रहे है और वे कहते है कि इन लोगों को पुनः प्लेटफार्म पर वापस लाया जायेगा। वे चाहते है कि ट्विटर का उपयोग एक फ्री प्लेटफार्म के रूप में हिंसा का प्रयोग किये बिना व्यापक विषयों पर एक सकारात्मक चर्चा के लिए हो। हालांकि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्र की बात करते हुए कुछ प्रावधानों की भी बात करते है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की आखिर एलन दुनिया के सामने क्या नया रखने जा रहे है। एलन एक अति-आत्मविश्वासी लीडर है और कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अति-आत्मविश्वास के शिकार लीडरों के कारण कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सौदा होते ही मस्क ने ट्विटर के मुख्य अधिकारियों कि छुट्टी कर दी और कहा जा रहा है कि वे ट्विटर में बड़ी संख्या में छटनी करने वाले है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विटर कंपनी में 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी की जा सकती है।


एलन चाहते है कि ट्विटर पर बने बॉट (फर्जी) अकाउंट बंद हो और वे ट्विटर की प्रणाली (ऍल्गोरिथम) को भी बदलना चाहते है जिससे यह निर्धारित होता है कि ट्विटर यूजर को ट्विटर पर क्या दिखाई देगा। इसके साथ ही अभी वे ट्विटर को वामपंथी मानते है और वे इसे मध्यस्थ रखना चाहते है। अब देखना है एक बार पूरा अधिकार मिलने पर एलन मस्क ट्विटर के साथ क्या-क्या बदलाव करते है और इसके यूजर इस बदलाव पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं 







लेबल: , ,

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर गहन मंथन किया।

मथुरा । जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेªट सभागार में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा महिला एवं सशक्तिकरण विभाग में चल रही सभी


जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की तथा आगामी निर्णयांे पर मंथन किया। समाज कल्याण अधिकारी से पारिवारिक योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी लम्बित मामलों को यथाशीघ्र निस्तारण कराया जाये और जिस स्तर पर कार्य लम्बित है, उनको चिन्हित कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 184 आवेदन प्राप्त हुए जिने समिति द्वारा अनुमोदन होना है। विभाग द्वारा ट्रांसजेण्डर के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार प्रसार करके उन्हें लाभान्वित करें तथा सभी ट्रांसजेण्डरों का पहचान पत्र बनावायें, जिससे संबंधित को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। छात्रवृत्ति के संबंध में सभी काॅलेज, स्कूल, शिक्षण संस्थानों का वेरीफिकेशन करते हुए छात्रवृत्ति का कार्य पूर्ण किया जाये।


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत वर्ष-2019-20 तथा वर्ष 2020-21 में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कितने कार्यों में दूसरी किश्त दे दी गई है तथा यदि नहीं दी गई है, तो किस कारण से नहीं दी गई है के संबंध में चर्चा की। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी आदर्श ग्राम योजना के नोडल अधिकारी अपने-अपने कार्यों की समीक्षा कर 03 दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिस कार्य की पहली किश्त जारी हो गई हो, किन्तु कार्य नहीं हुआ है, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायें।


समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाह करने वाले पात्रों को सरकार द्वारा 51 हजार रूपये देने का प्राविधान है, जिसमें रूपये 35 हजार खाते में, 10 हजार रूपये का सामान तथा 6 हजार रूपये आयोजन के लिए स्वीकृत किये जाते हैं। जिलाधिकारी समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त योजना का प्रचार प्रसार कराया जाये और ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाया जाये। उन्होंने कहा कि मा0 जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उनके क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को चिन्हित किया जाये और एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विवाह करवाया जाये।


मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक लाभार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग, इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात कक्षाओं व वच्र्युअल माध्यम से प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए जिले के अधिकारी, स्कूल शिक्षक, काॅलेज प्रवक्ता, प्रोफेसर, कोचिंग शिक्षक आदि द्वारा जिले में ही युवाओं को शिक्षा प्रदान करेंगे। एससी एसटी एक्त के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पीड़ितों को सरकार द्वारा प्राप्त पूर्ण सहायता देना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एससी एसटी एक्ट के अन्तर्गत की गई एफआईआरों पर उचित कार्यवाही करते हुए पीड़ितांे की सूची समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अन्तर्गत जिला दिव्यांगजन समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों का यूनिक आईकार्ड बनाने पर जोर देते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि विकास खण्डवार चिन्हित करें कि किस क्षेत्र में कितने दिव्यांगजन हैं। कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तहसीलों में आयोजन करते हुए उपकरणों का वितरण पात्र दिव्यांगों को किया जाये तथा सभी लाभार्थियों से प्राप्त रसीद, उपकरण के साथ फोटो एवं उनका पूरा नाम, पता एवं फोन नम्बर युक्त रिपोर्ट बनायी जाये।


महिला एवं सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशेन अधिकारी को निर्देश दिये कि उ0प्र0 रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से प्राप्त करने वाले पीड़ितों का चिन्हांकन चार्ज शीट एवं मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर किया जाये। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत राशि प्राप्त करने वाली कन्याओं का रजिस्टेªशन का कार्य अधिक से अधिक किया जाये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षाधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि अपने अपने कार्य क्षेत्रों में कन्याओं को चिन्हित कर उनका पंजीकरण मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में करवायें। जिलाधिकारी ने महिला आश्रय सदन, शिशु बाल गृह, संप्रेक्षण गृह में सभी सुविधायें उपलब्ध करायें और उनकी साफ सफाई तथा देखभाल बेहतर करें।


जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के संबंध में जिलाधिकारी को बताया कि जिले में बाल सेवा योजना सामान्य के अन्तर्गत 174 लाभार्थी हैं तथा 50 नये लाभार्थियों का आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका अनुमोदन होना है। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड के संबंध में बताया कि जनपद में 156 लाभार्थी हैं तथा 30 नये आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका अनुमोदन होना है।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने जिला प्राबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से सम्पर्क कर एक सूची बनवायें कि किस स्कूल में कितनी लड़कियों द्वारा शिक्षा छोड़ दी गई है। जिन स्कूलों में ज्यादा ड्राॅप आउट हो रहे हों उन स्कूलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें और अधिकाधिक बालिकाओं का दाखिला कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्कूलों में दाखिलों में सुधार आयेगा उन स्कूलों को सम्मानित किया जायेगा तथा उस क्षेत्र के प्रधान, सचिव, स्कूल शिक्षक आदि को भी सम्मानित किया जायेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अन्तर्गत पीएचसी एवं सीएचसी में भी कार्यक्रम आयोजित किये जायें, जिसमें लोगों को प्रोत्साहित किया जाये। जनपद स्तर पर आईसीएसई, सीबीएसई तथा यूपी बोर्ड को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया जाये तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद की सफल छात्राओं को सम्मानित किया जाये।


बैठक में मा0 विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश, मा0 विधायक गोवर्धन ठा0 मेघश्याम सिंह, मा0 एमएलसी ठा0 ओमप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, एसपी क्राइम गोविन्द, एसपी सुरक्षा अनन्द कुमार, ज्वांइट मजिस्टेªट अजय जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजय कुमार वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, पीडी अरूण उपाध्याय, समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 अभिनव मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी किरन चैधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। 




लेबल: ,

नारायण दास महाराज का तिरोभाव महोत्सव मनाया

गोवर्धन। भक्ति वेदांत स्वामी नारायण दास महाराज का तिरोभाव महोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। सन्त नारायण महाराज ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भक्ति का प्रचार किया। आज उनके हजारों शिष्य अनुयायी हैं।


जालन्धर पंजाब से आई गीता शर्मा ने बताया कि सभी भक्तों ने मिलकर गुरुजी का तिरोभाव महोत्सव मनाया है। गुरु वन्दना के बाद गिरिराज महाराज का अभिषेक किया। गुरु जी के संस्मरण को याद किया। माधव महाराज, नृसिंह महाराज, तीर्थ महाराज के निर्देश ने कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर केशव गोस्वामी महाराज, नारायण गोस्वामी महाराज, वेदांत भवन गोस्वामी महाराज, विक्रम महाराज, तीर्थ गोसाई महाराज, माधव गोस्वामी महाराज, नरसिंह महाराज, गीता शर्मा, वन्दना शर्मा आदि मौजूद रहे ।




लेबल: ,

रौतारा में भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का हुआ उद्घाटन

नेशन संवाद संवाददाता हसनगंज 

रौतारा में उद्घाटन दौरान मौजूद एमएलसी अशोक अग्रवाल व गणमान्य लोग। 

हसनगंज: कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पंचायत भवन रोड में शालिनी गुप्ता भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का उद्घाटन एमएलसी अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय व चंद्र भूषण ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौके पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर शालिनी गुप्ता ने बताया कि भारत ग्रामीण गैस एजेंसी खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों आसानी से गैस उपलब्ध हो सकेगा. मौके पर एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है


इसमें लोगों को आसानी से गैस उपलब्ध हो सकेगा. साथ ग्रामीण महिला चुल्हे से निकलने वाले जहरीले गैस से बच सकेंगे. लोग स्वस्थ और निरोग रहेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गैस के दूर नहीं जाना पड़ेगा. बताया भारत सरकार घर-घर गैस उपलब्ध करवा रही है, जिसको लेकर यह भारत ग्रामीण गैस वितरक केंद्र से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर कालीदास बनर्जी, भाजपा नेता देवव्रत गुप्ता, जिला महामंत्री बिरेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, रविन्द्र मिश्रा, रौतारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी, मिथिलेश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य गौरीशंकर मंडल, वार्ड सदस्य मुन्ना पासवान, प्रभात मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।






लेबल: ,