शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

अब एलन मस्क तय करेंगे ट्विटर का भविष्य

टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के सीईओ और विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदने का सौदा पूरा किया है। एलन मस्क एक बहुचर्चित व्यक्ति है और उनके विचार को लोग पसंद-नापसंद कर सकते है लेकिन वे विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्ति के रूप में एक प्रभावशाली व्यक्ति जरूर है।


एलन एक महत्वाकांक्षी व्यक्ति है और ट्विटर का मालिकाना हक़ उन्हें मिले पर तरह-तरह के सवाल चर्चा में है। इन सवालों पर गौर करने से पहले एक बार एलन और ट्विटर दोनों को आकड़ों के नजर से देखते है और समझते है आखिर यह सौदा इतना बड़ा क्यों है? और यह विश्व को किस तरह से प्रभावित कर रहा है?


$221.5 बिलियन अमेरिकी डालर की सम्पति रखने वाले एलन मस्क दुनिया के नजर में तब आये जब उन्होंने "पे पाल" नाम की कंपनी बनाई और इसे सन 2002 में ई-वे कंपनी को डेढ़ बिलियन अमेरिकी डालर में बेचा फिर टेस्ला और स्पेस एक्स के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहते है। स्पेस एक्स - स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन (स्पेसएक्स) के नाम से व्यवसाय करती है। यह एक अमेरिकी एयरोस्पेस निर्माता है, जो अंतरिक्ष परिवहन सेवाएं देती है, स्पेसएक्स की स्थापना 2002 में एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर मानव जीवन को स्थापित करने के लिए अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करने के लक्ष्य के साथ की थी। स्पेसएक्स की उपलब्धियों में पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में पहुंचने वाला पहला निजी रॉकेट शामिल है। यह पहली निजी कंपनी है, जो स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च करती है, ऑरबिट में पहुंचती है, और अंतरिक्ष यान को फिर से पृथ्वी पर उतार लेती है जिससे वह यान पुनः प्रयोग में लाया जाता है। टेस्ला मोटर्स ने सेल्फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कार्य करती है। टेस्ला के व्यापर मॉडल को समझने वाले बताते है कि कंपनी ने बहुत बड़ी मात्रा में डेटा रिकार्ड्स रखे है। आज के कंप्यूटर युग में डेटा ही सबसे बड़ी ताकत है। इसी प्रकार ट्विटर भी बहुत बड़ी संख्या में डेटा को रखा है और एलन मस्क एक लम्बे समय से उस डेटा पर अपना अधिकार चाहते थे इसीलिए उन्होंने यह डील फाइलन की है। 


ट्विटर के पास लगभग 40 करोड़ यूजर है और यह 15 वां सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है। जिसमें 52 प्रतिशत जनरेशन जेड (1997 से 2012 के बीच में जन्म लिए) के युवा यूजर है। यह विज्ञापन के लिए एक बड़ा प्लेटफार्म है। भारत में ही इसके ढाई करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर है। इसके साथ ही यह बात भी महत्वपूर्ण है कि 79 प्रतिशत ट्विटर यूजर अपने पसंदीदा ब्रांड्स से जुड़ने के लिए ट्विटर का प्रयोग करते है। इस लिहाज से कंपनियों के लिए ट्विटर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। एलन मस्क खुद अपने आकउंट के माध्यम से अपने ब्रांड्स और कंपनियों के लिए ट्वीट करते रहे है और इसके माध्यम से बिना किसी विज्ञापन के एक बड़े वर्ग में अपनी कंपनियों का प्रचार प्रसार किया है।


एलन मस्क ने ट्विटर सौदे को लेकर जो बातें कहीं है उनमें उन्होंने इस सौदे को मानवता के लिए सहयोगी कदम बताया है। एलन ट्विटर द्वारा पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इत्यादि को बैन करने के खिलाफ रहे है और वे कहते है कि इन लोगों को पुनः प्लेटफार्म पर वापस लाया जायेगा। वे चाहते है कि ट्विटर का उपयोग एक फ्री प्लेटफार्म के रूप में हिंसा का प्रयोग किये बिना व्यापक विषयों पर एक सकारात्मक चर्चा के लिए हो। हालांकि वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्र की बात करते हुए कुछ प्रावधानों की भी बात करते है। अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की आखिर एलन दुनिया के सामने क्या नया रखने जा रहे है। एलन एक अति-आत्मविश्वासी लीडर है और कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे अति-आत्मविश्वास के शिकार लीडरों के कारण कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सौदा होते ही मस्क ने ट्विटर के मुख्य अधिकारियों कि छुट्टी कर दी और कहा जा रहा है कि वे ट्विटर में बड़ी संख्या में छटनी करने वाले है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ट्विटर कंपनी में 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छटनी की जा सकती है।


एलन चाहते है कि ट्विटर पर बने बॉट (फर्जी) अकाउंट बंद हो और वे ट्विटर की प्रणाली (ऍल्गोरिथम) को भी बदलना चाहते है जिससे यह निर्धारित होता है कि ट्विटर यूजर को ट्विटर पर क्या दिखाई देगा। इसके साथ ही अभी वे ट्विटर को वामपंथी मानते है और वे इसे मध्यस्थ रखना चाहते है। अब देखना है एक बार पूरा अधिकार मिलने पर एलन मस्क ट्विटर के साथ क्या-क्या बदलाव करते है और इसके यूजर इस बदलाव पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं 







लेबल: , ,

रविवार, 23 अक्टूबर 2022

Diwali 2022: चांदी के नाम पर जर्मन सिल्वर तो नहीं खरीद रहे आप, बाजार में नकली सिक्कों की भरमार

Diwali 2022 दिवाली के उत्सव पर बाजार में खरीदारों की भीड़ को देखते हुए कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी चांदी बेचते हैं। ऐसे में आप हमारी इस आर्टिकल में दी गईं ट्रिक्स को अपनाकर आसानी से असली और नकली सिक्कों में अंतर पता कर सकते हैं।


दिवाली का मौका है और इस दौरान लोग घरों में पूजन के लिए सोना- चांदी खरीदना पसंद करते हैं। माना जाता है कि दिवाली के समय घर में सोना-चांदी लाने से समृद्धि बढ़ती है और माता लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहती हैं। पिछले कुछ दशकों में सोने की कीमत में काफी उछाल आया है और यह आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। ऐसे में बहुत से लोग दिवाली के उत्सव को मनाने के लिए चांदी के सिक्के या फिर गणेश जी और लक्ष्मी जी की चांदी की सिक्के से ही पूजन करना पसंद करते हैं।


दिवाली के अवसर पर इस कारण चांदी की मांग बढ़ जाती है और कुछ दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में चांदी में मिलावट करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि असली और नकली चांदी की कैसे पहचान करें, जिसके बारे में आज हम अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

चांदी की शुद्धता के लिए फाइननेस (Fineness) मापदंड उपयोग किया जाता है। यह कुछ हद तक सोने कैरेट की तरह ही होता है। इसमें शुद्धता का मापदंड 999, 925, 900 से तय किया जाता है। यह नंबर जितना अधिक होगा, चांदी भी उतनी ही शुद्ध होगी। यह पूरे राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा तय किया गया है।


जर्मन सिल्वर मिलाकर बेचे जाते हैं सिक्के

दिवाली के अवसर पर बाजार में मांग को देखते हुए कई दुकानदार जर्मन सिल्वर और गिलट मिलाकर सिक्के बेचते हैं। यह मिलावट दो तरीके से की जाती है- पहला चांदी के सिक्कों में 30 से 40 प्रतिशत गिलट या फिर जर्मन सिल्वर मिलाकर बेचा जाता है और दूसरा 99 प्रतिशत गिलट या फिर जर्मन सिल्वर के सिक्के बेचे जाते हैं, जिस पर चांदी की पॉलिश की जाती है।


चांदी की शुद्धता कैसे करें पहचान

मैग्नेट टेस्ट

चांदी की सबसे बड़ी खास बात होती है कि धातु होने के बाद भी इसमें कोई भी चुंबकीय गुण नहीं होता है। अगर दुकानदार द्वारा बेची जाने वाली चांदी मैग्नेट से चिपक कर रही है तो समझ लीजिए कि उसमें किसी तरह की मिलावट की गई है और वह असली चांदी नहीं है।


बर्फ से करें टेस्ट

चांदी पर बर्फ अन्य धातुओं के अपेक्षा काफी तेजी से निकलती है। इसके जरिए भी आसानी से आप असली और नकली चांदी में फर्क कर सकते हैं ।


चांदी को घिसकर

चांदी को घिसकर या फिर रगड़कर टेस्ट करना काफी एक अच्छा परीक्षण माना जाता है। चांदी को घिसने पर अगर एक सफेद लाइन बन रही है, तो वह असली है। अगर उसमें किसी और रंग की लाइन बनती है, तो मान लीजिए वह मिलावटी है।


नाइट्रिक एसिड टेस्ट

सोने और चांदी की शुद्धता पहचानने के लिए नाइट्रिक एसिड टेस्ट सबसे अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग विक्रेताओं की ओर से भी किया जाता है। यह लगभग हर सोना-चांदी विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध होता है। अगर आप कोई सोने-चांदी से बनी वस्तु खरीद रहे हैं और उस पर नाइट्रिक एसिड डालने पर हरा या नीली रंग हो जाए तो वह मिलावटी है। अगर उसका सफेद या हल्का कला नजर आए तो वो चांदी असली मानी जाती है।


ऐसे तय करें चांदी की कीमत

चांदी की कीमत को शुद्धता के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए आप (चांदी की कीमत * चांदी का वजन * चांदी की शुद्धता = चांदी की कीमत) ये फॉर्मूला उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि सोना-चांदी खरीदते समय हमेशा विक्रेता से जीएसटी नंबर वाला बिल लें, जिस पर चांदी की प्योरिटी और वजन के बारे में स्पष्ट रुप से लिखा हो, जिससे कोई भी समस्या आने पर आपको मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ें।







लेबल: , , ,

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

Google Pay Diwali Mela: फ्लोर बनाएं, इनाम पाएं, गूगल पे दे रहा बेहतरीन मौका, जानें इनाम पाने का डिटेल्स

Google का UPI पेमेंट ऐप Google Pay अपने यूजर्स के लिए एक बेहतरीन गेम लाया है जिसकी मदद से आप 200 रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं। गूगल ने इसे गूगल पे दिवाली मेला नाम दिया है। आज हम आपको इससे जुड़ें नियम और डिटेल्स बताएंगे।


Google Pay का सालाना दिवाली ऑफर वापस आ गया है। कंपनी ने ट्विटर पर यह घोषणा की कि चल रहे इंडी-होम मिशन में अब दिवाली सरप्राइज भी है। Google India खेल के विजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 200 रुपये तक क इनाम दे रही है। नया गेम, पे और सर्च सहित अलग-अलग तरीकों से Google India के दिवाली समारोहों की निरंतरता को बनाएं रखता है।


ऐसे खेले गेम

भारत में Google पे यूजर्स को प्रतियोगिता में प्रवेश करने के लिए इंडी-होम चैट हेड खोलना होगा। आपको इसमें अपने दोस्तों के साथ मिलकर फ्लोर बनाना होगा। ऐसा करने के हर कदम पर पुरस्कार मिलते हैं। हालांकि, फ्लोर बनाने के लिए आपको अपने कॉन्टेक्ट को भुगतान करने, QR कोड का उपयोग करके भुगतान करने और Google पे पर बिलों का भुगतान करने जैसे काम करने होते हैं।


27 अक्टूबर तक लाइव रहेगा गेम


बता दें कि गूगल पे इस गेम में 27 अक्टूबर तक का टाइम दिया है। Google Pay ऐप इंडी-होम स्क्रीन पर दिखाई देता है। बता दें कि 27 अक्टूबर को इसका इंडी-होम ऑफर भी समाप्त हो जाएगा।


5 लाख टीमों को मिलेगा इनाम

गूगल इंडिया ने यह भी कहा कि केवल टॉप 5 लाख टीमें ही 200 रुपये तक का इनाम पा सकती हैं।इन टीम्स में आप और आपके दोस्त शामिल होते हैं। लेकिन आप कम पुरस्कार राशि जीतने के लिए अकेले भी खेल सकते हैं। जब आप Google पे का उपयोग करके किसी मित्र को भुगतान करते हैं, तो आपको 30 रुपये कैशबैक मिलता है, जबकि भुगतान करने के लिए QR कोड का उपयोग करने से भी आप 30 रुपये जीत सकते हैं।

गेम में होंगे 4 राउंड

ऐसी और भी गतिविधियां हैं जिन्हें आपको कैशबैक अर्जित करने में सक्षम होने के लिए करने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में चार राउंड होंगे, जो हर राउंड के हिसाब से कठिन और ज्यादा फायदेमंद हो जाएगा। उदाहरण के लिए, पहला राउंड आपकी टीम को 50 रुपये जीतने देगा, वही दूसरी राउंड 200 रुपये के इनाम के साथ आएगा।









लेबल: ,

Petrol Diesel Price Today: त्योहारी सीजन में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें अपने शहर के लेटस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की समीक्षा के बाद प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।


बिहार, पटना(नेशन संवाद)सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल- डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है। यह लगातार पांचवां महीना है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21 मई को किया गया था। उस समय देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।


देश के चार बड़े महानगरों की बात करें, तो राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर है।


गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.64 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

जयपुर में पेट्रोल 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।


पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.44 प्रति लीटर और डीजल 89.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।










अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत


शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखी जा रही है। कच्चा तेल 0.08 प्रतिशत या फिर 0.07 डॉलर गिरकर 92.38 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ओपेक प्लस देशों की ओर से कच्चे तेल के उत्पादन में 20 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती के एलान के बाद पिछले दिनों कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल देखा गया था।

लेबल: , ,

Amazon Diwali Sale: Redmi 9 Activ पर मिल रहा है बंपर पे बंपर ऑफर, जानिए इस खास ऑफर के बारे में

Amazon Diwali Sale Redmi 9 Activ सेल में कई ऑफर के साथ बेहद सस्ता मिल रहा है। इस फोन के 2 मॉडल हैं जिसमें 4 GB रैम 64 GB इंटरनल इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम 128 GB इंटरनल स्टोरेज के नाम शामिल हैं।

Amazon Diwali Sale: Redmi 9 Activ स्मार्टफोन xiaomi का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इसकी कीमत कंपनी ने पहले से ही कम रखी थी। लेकिन अब अमेज़न की सेल में 10,999 रुपये की Mrp वाला यह स्मार्टफोन भारी भरकम ऑफर के साथ बेहद सस्ता मिल रहा है।


क्या चल रहा है ऑफर

अमेज़न की सेल में Redmi 9 Activ के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल अब 8,099 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। सेल में कूपन के जरिये इस फोन पर 800 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 7,299 रुपये हो जाती है। इतना ही नहीं अमेज़न पर फोन के साथ 499 रुपये के इयरफोन भी फ्री मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा कर अतिरिक्त लाभ भी उठाया जा सकता है।


Redmi 9 Activ के फीचर्स


• प्रोसेसर – रेडमी के इस फोन में Mediatek Helio G35 प्रोसेसर लगा हुआ मिलता है।

डिस्प्ले- इस फोन में 6.53 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिलता है।


• बैटरी- इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हुई है। फोन के डिब्बे में 10 W का चार्जर साथ मिलेगा।


रैम और मेमोरी- इस फोन के 2 मॉडल हैं, जिसमें 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल इंटरनल स्टोरेज और 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज के नाम शामिल हैं।


• कैमरा- इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा दिया है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।


• रंग- यह फोन Coral green, metallic blue, metallic purple रंगों के साथ बाज़ार में


 अन्य फीचर्स- इस फोन का वजन 194 ग्राम है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम,वाई फ़ाई, ब्लूटूथ जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं।







लेबल: , , , ,