गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024

किसानों ने बनाई नई रणनीति,पटियाला और संगरूर में इंटरनेट सेवा बंद

MSP गारंटी कानून और अन्य मांगों को लेकर किसान आज अपने आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकते हैं किसानों का सीधा वयान है उनका बोलना है सरकार को हमारी बात को मानना पड़ेगा 

किसान आज अपने आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे एमएसपी गारंटी कानून बनाने और अन्य मांगों को लेकर किसान संगठन पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पिछले 17 दिनों से डटे हुए हैं लेकिन किसानों की बात को सरकार ने अब तक नजरंदाज किया है लेकिन किसानों का कहना है वो सरकार को अपने आगे झुका कर रहेंगे और किसान को आंदोलन को देखते हुए पंजाब के पटियाला और संगरूर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है इंटरनेट को बंद करने का कारण है जिससे गलत जानकारी इधर उधर ना जाए और सारे काम शांति से हो सके केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है इसके लिए कितना समय लगेगा और इसके लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा 


उपद्रवियों की पहचान में जुटी हरियाणा पुलिस

किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव करने वालों के खिलाफ अब हरियाणा पुलिस एक्शन में आ गई है रोड जाम है सरकारी संपत्ति को नुकसान हो रहा है किसानों के आड़ मे कही उपद्रवियों अपनी रोटियाँ तो नहीं सेक रहे है इसके लिए हरियाणा पुलिस ऐसे उपद्रवियों की पहचान कर रही है। जिन्होंने आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा और पुलिस पर हमला किया। पुलिस अब ऐसे लोगों को पहचान कर उनके पासपोर्ट और वीजा रद्द कराने की तैयारी कर रही है इसमे किसान बनकर अलग देशों से लोग आए हुए है जिससे हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्यवाही कर रही है वहीं किसान संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाए। वहीं सरकार किसानों के साथ बातचीत से मामले का समाधान चाहती है। यही वजह है कि सरकार ने 4 बार वार्ता फेल होने के बाद भी 5वें दौर की वार्ता का न्योता किसानों को दिया है।


सरकार बातचीत करने को तैयार है 

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान निकालने की जरूरत है ऐसे काम और खराब हो रहा है और किसानों को इसके बारे मे बातचीत करके इसका हल निकाला निकलेगा इसलिए बातचीत की जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं और दिल्ली के सभी बॉर्डर बंद कर रखे है जिससे आम जनता को काफी आवाजाही मे काफी परेशानी हो रही है

लेबल: , , , , , , , , , , , , ,

पीएम मोदी ने जारी किया किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, आपको मिली या नहीं ऐसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना इससे पहले अपनी 15 वी किस्त किसानों के खाते मे जमा की थी जिसको खुद प्रधानमंत्री ने जारी किया था लेकिन इस बार भी अपनी 16 वी किस्त भी जारी की है जिसको खुद प्रधानमंत्री ने जानकारी देकर बताया है 


इन तरीको से जान सकते है की खाते मे पैसे आए है या नहीं 

अगर आप लाभार्थी हैं, तो आप मैसेज के जरिए किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं। दरअसल, आपको सरकार की तरफ से और बैंक की तरफ से भी मैसेज मिलता है जिसमें किस्त के 2 हजार रुपये के ट्रांसफर होने जानकारी दी होती है।

अगर किसी कारण आपके पास किस्त आने का मैसेज नहीं आया है, तो ऐसे में आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकलवाकर चेक कर सकते हैं कि खाते में 16 वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं 

आप अपने बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर इस बारे में पता कर सकते हैं किस्त के पैसे खाते में ट्रांसफर हुए हैं या नहीं और अपने मोबाईल मे सभी मैसेज और बैंक से जानकारी के मैसेज को ध्यान से पड़ कर रखे और सारी जानकारी को ध्यान मे रखे 

योजना में जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी, भूलेखों का सत्यापन और स्कीम में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दी थी उनके खाते में 16वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं इसका कारण है गलत जानकारी के चलते इसलिए फॉम को सत्यापन करते सामय ध्यान रखने की जरूरत है 

जिन किसानों के खाते मे पैसे नहीं आए है वो हेल्पलाइन नम्बर पर जानकारी ले सकते है 

करोड़ों किसानों को खाते मे पैसे डालकर प्रधानमंत्री ने सभी किसानों को सौगात दी है ये धनराशि पा कर किसान बहुत खुश है 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की 16वीं किस्त। डीबीटी के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में भेजे गए 21 हजार करोड़ रुपये

अगर किस्त नहीं आई है तो ऐसे चेक कर सकते है की किस्त आई है या नहीं 

1. पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं

2. इसके बाद आपको 'बेनिफिशियरी लिस्ट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

पूरी जानकारी लेने के बाद इसको सही से करना पड़ता है इसकी बाद किसनों को इसका बहुत फायदा मिलता है

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

गांधीं मैदान में महागठबंधन की महारैली को लेकर समस्तीपुर में बैठक

आज मंगलवार को समस्तीपुर शहर के धर्मपुर स्थित विधायक आवास पर प्रखंड राजद समस्तीपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर 03 मार्च को पटना के गाँधी मैदान में आहूत महागठबंधन की "जन विश्वास महारैली" की तैयारियों की समीक्षा की गयी 


अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव संचालन राजद नेता ज्योतिष महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन युवा राजद महासचिव सैयद फैसल आलम मन्नू ने की l बैठक को सम्बोधित करते राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसलिए देश की सम्पत्तियों को बेचा जा रहा है। आज अगर लोग जागरूक नहीं हुये तो कल पूरे देश को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। भाजपा केवल नफरत की सियासत करती है उसे देश के विकास से कोई मतलब नहीं है। हमारा देश नफरत से नहीं बल्कि मुहब्बत से आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि 03 मार्च की महारैली अभूतपूर्व , ऐतिहासिक तथा देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी l महारैली को लेकर लोगो में गजब का उत्साह है l रैली की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है l राजद प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि समस्तीपुर प्रखंड से करीब 50 बस तथा 200 चार चक्का व 500 से अधिक मोटर साईकल से करीब 5,000 से अधिक लोग पटना के रैली के लिए प्रस्थान करेंगे l मौके पर समाजसेवी रिजुउल इस्लाम रिज्जू , पूर्व जिला पार्षद संजीव कुमार राय, जिला राजद सचिव राकेश यादव , जिला राजद नेता जयशंकर ठाकुर , ज्योतिष महतो , मनोज पटेल , मन्नू पासवान , राकेश कुशवाहा , मुखिया राजीव कुमार राय, पूर्व मुखिया शम्भपासवान , पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय नेता मोo परवेज आलम , प्रांतीय नेता प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा , उत्तम राय, रविन्द्र कुमार रवि , अनिल यादव , रवि आनंद , नंदन यादव , अखिलेश कुमार दास, सैयद फैसल आलम मन्नू , जयलाल राय, विपीन यादव , विमल पासवान , सुमन सौरभ, हरेन्द्र कुमार , मुकेश यादव , गुड्डू सिह, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रंजीत कुमार रम्भू , केशव कुमार सोनू , मोo रूहुल्लाह खान गुड्डू , सुरेश राय, बेबी साह, अशोक साह, धर्मेन्द्र कुशवाहा , संदीप सरकार, मोo आसिफ इकबाल , मोo शाहनवाज हसीब , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा , मोo तौफीक उमर, दीपक कुमार यादव , अंकित वर्धन , मोo अमरोज, मोo शौकत , मोo सफदर, मोo नेहाल तथा अजय राम आदि मौजूद थे l

लेबल: , , , ,

महागठबंधन को बड़ा झटका, कांग्रेस -राजद के तीन विधायक ने दिखाया अपना रंग!

बिहार में कांग्रेस-राजद को लगा बहुत बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले ही  विधायकों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है  तीन  विधायकों ने बदली अपनी पार्टी 

काँग्रेस और राजद  की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है प्रदेश मे अभी भी पाली बदलने का शिल शिला अभी भी जारी है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही बहुमत परीक्षण की बाधा को पार कर चुके हैं। लेकिन महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपना पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए। इससे कांग्रेस-राजद को गहरा झटका लगा है। बिहार मे अभी भी खेला हो रहा है पार्टी को छोड़ छोड़ कर दूसरी पार्टी को जॉइन के रहे है 

/span>

बिहार में सत्ता बदलने के बाद भी सियासी 'खेला' जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश की विधानसभा में एक बड़ी घटना घटी। जिसमे , महागठबंधन के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी बदल ली और कॉंग्रेस और राजद की परेशानी बड़ती जा रही है 

अगर हम बात करे वहीं पर  जन विश्वास यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तो  पार्टी राजद के महागठबंधन की मजबूती के दावे की हवा निकलती नजर आ रही है जिससे चुनाव मे आंकड़े कुछ और ही होंगे 

बिहार मे मंगलवार को काँग्रेस के दो विधायकों ने और राजद के एक महिला अपनी पार्टी बदली है बिहार में नीतीश कुमार के विश्वास मत के बाद भी विधायकों का पार्टी  बदलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को विपक्ष में एक बार फिर बड़ी टूट हुई और कांग्रेस के दो, जबकि राजद के एक विधायक ने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया है  जिसमे की 

कांग्रेस के मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपने पार्टी छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला किया है उनका बोलना है की चुनाब मे पार्टी छोड़ने का बहुत फायदा होगा नीतीश कुमार के शक्ति परीक्षण के दौरान राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव राजद को छोड़ सत्ता पक्ष के साथ चले गए थे लेकिन उसके बाद मे भी सत्ता जारी रही और हाथों को उठाकर संबोधन  जारी रखा इसी बीच करीब 4:00 बजे कांग्रेस के विक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरव, चेनारी विधायक मुरारी गौतम के साथ ही राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी सत्ता पक्ष में आकर बैठ गई


पहले पार्टी के तीन विधायकों ने राजद का साथ छोड़ा। आज एक और विधायक ने पार्टी छोड़ दी। इधर, कांग्रेस जो शुरू से दावा कर रही थी कि उसके सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं, उसे भी बड़ा झटका लगा है इससे बहुत नुकसान होता नजर आ रहा है 


बिहार में उसके दो विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। सिद्धार्थ सौरव पिछले काफी दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे, उनकी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को लेकर रही है आगे नेताजी की क्या रणनीति रहती है

लेबल: , , , ,

क्या मोहम्मद शामी ले लेंगे सन्यास? चौकाने वाला बयान आया सामने

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे लेकिन . इसके बाद उन्हें टखने में चोट लगी थी जिसके बाद शामी ने सबको चोंका दिया है और भारतीय टीम को अलविदा बोलने की बात बोल दी है 


भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चोट के कारण क्रिकेट टीम से ब्रेक पर हैं. और वो टखने की चोट से जूझ रहे शमी इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से वाहर है

 लेकिन मोहम्मद शामी ने क्रिकेट से सन्यास लेने की बात कही है ये खबर उनके फैन के लिए बहुत ही बुरी है मोहमद शामी बहुत ही अच्छे तीज गेंदवाज है 2023 के वर्ल्ड कप मे मे बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों के छक्के छूडा दिए



लेबल: , , , ,

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

BCCI टेस्ट सीरीज खिलाड़ियों के लिए तोहफा बढ़ाई जा सकती है सैलरी,IPL2024 के बाद फैसला संभव |

टेस्ट इंडियन टीम को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने और बोनस देने की विचार किया गया है .आईपीएल के बाद इस बात पर फैसला किया जा सकता है टेस्ट सीरीज खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा फैसला माना जा सकता है



इंडियन क्रिकेट टीम अक्सर घरेलू और टेस्ट सीरीज में फोकस ना करते हुए आईपीएल पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस बात को लेकर क्रिकेटर्स पर बहुत बार अरोप लग चुके है ,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टेस्ट सीरीज को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला ले सकती है रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई टेस्ट सीरीज खेल रहे सभी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई जा सकती है साथ ही उनको बोनस देने का भी विचार किया गया है


टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में ही भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है.इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को तोहफा देने पर विचार रहा है। खबर है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड बड़ा फैसला ले सकता है।


लेबल: , ,

क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही?

सोशल मीडिया में छाई खबर क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही? वायरल पोस्ट में रश्मिका ने कहा कि मेरे पति को VD जैसा होना चाहिए।


साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक फैन क्लब की पोस्ट पर उनके पति के गुणों पर चर्चा करने वाली उनकी टिप्पणी ने फैंस का आकर्षित किया हैं. पोस्ट में बताया गया है कि उनके पति को "VD" जैसा होना चाहिए, जिस पर रश्मिका ने अपना जवाब दिया कि "यह सच है" जिससे फैंस बहुत उत्साहित और अचंभित हो गए।


बता दे की "VD" साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का उपनाम है, जो उनके फैंस द्वारा दिया गया है। 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में विजय देवरकोंडा के अपोजिट लीड रोल में काम करने के बाद रश्मिका और विजय के रिश्ते के बारे में अटकलें शुरू हुईं थी। इस बात का दोनों ने हमेशा खंडन किया है और कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं

 रश्मिका मंदाना के एक फैन क्लब ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि रश्मिका मंदाना का पति बनने के लिए किसी लड़के में क्या क्वालिटी होनी चाहिए? वो भारत की नेशनल क्रश हैं, उनके पति जरूर खास होने चाहिए। उसका पति तो वीडी जैसा होना चाहिए. मेरा मतलब है बहुत साहसी। इस पर रश्मिक ने जवाब दिया की यह बिल्कुल सच है।

तो इस जवाब के आधार पर रशमिका के प्रसंशको द्वारा कयास लगाया जा रहा है की क्या रश्मिका और विजय देवरकोंडा दोनो के बीच शादी की बात सच है।

लेबल: , , , ,

IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा हो सकता है कि IPL भी न खेलें।

विराट कोहली खेली जा रही भारत और इंग्लैंड  टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. आईपीएल को लेकर कोहली की भागीदारी पर अहम बयान आया है


विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से नदारद  है. इतनी अहम सीरीज से गैर मौजूद रहने के कारण विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट फैंस के टारगेट पर रहे हैं. पहले वह 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर रहे और बाद में आखिरी तीन मैचों के लिए भी अनुपलब्ध हो गए.  सोशल मीडिया पर विराट के इस फैसले से काफी नाराज दिखे प्रशंसक. अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले में विराट कोहली पर तंज कसा है.


रांची के इवेंट में सुनील गावस्कर IIM के छात्रों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि विराट IPL खेलेंगे या नहीं? तो गावस्कर ने कहा, कुछ कारणों के लिए नहीं खेल रहे हैं. शायद हो सकता है कि आईपीएल भी न खेलें.'

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से जीत हासिल कर सिरीज अपने नाम किया ।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची के चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल किया.192 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने खेल के चौथे दिन से पहले हासिल कर लिया. शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर टीम के लिए जिम्मेदारी निभाई. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 अपने नाम किया।


भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैड ने चौथे टेस्ट मैच में 192 टारगेट दिया .जिसमे भारतीय टीम ने इंग्लैड को हराकर सीरीज पर कब्जा किया .इंडिया टीम की 5 विकेट गिर गए थे, ऐसे समय में शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने नाबाद खेल करके भारत को जीत दिलाई ।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टारगेट का पीछा करते हुए 84 रनों की साझेदारी करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी गेंदों को सम्मानपूर्वक खेला, वहीं शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर जीत हासिल कर, सिरीज अपने नाम किया ।

लेबल: , , , , , , ,

WPL 2024, UP Vs DC के बीच मुकाबला ,जाने बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के चौथे मैच में यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुकाबला . दोनों टीमों के बीच WPL 2024 के लिए अपनी पहली जीत हासिल करने का एक सुनहरा मौका है. इस सीजन का चौथा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 7:30 बजे रात में यह मैच खेला जाएगा, सभी दर्शको के लिए खास जानकारी, मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा.तो चलिए जानते हैं आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आस पास का मौसम का हाल



मौसम विभाग के अनुसार ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है सभी दर्शकों को बिना रुकावट मैच देखने का आनंद प्राप्त होगा।


पिच रिपोर्ट ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के लिए जान जाती है इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के चौके देखी जा सकती है इस मैदान की सीमाएं छोटी है.इस मैदान में बहुत बड़े स्कोर बनाए गए हैं और उसका पीछा करना भी आसान है

लेबल: , , , , , , , ,

बॉलीवुड में छाई शोक का लहर गजल सम्राट पंकज उधास ने 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

अपनी बेहतरीन गजल से लाखो दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गजल सम्राट पंकज अब इस दुनिया को कह दिया अलविदा।

72 साल के उम्र में उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हालाकि अब उनकी निधन हो गई है.


हिंदी फिल्मी जगत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो चुका है. वो अपनी मधुर गजल गायन के वजह से गजल के लाखो श्रोताओं के दिलों पर राज करते थे. बताया जा रहा है की कैंसर के वजह से उनकी स्वास्थ्य खराब हो गई थी. 17 मई 1951 को उनका जन्म गुजरात के जेतपुर में हुआ था. तीन भाइयों में सबसे छोटे थे 

उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है.

पंकज उधास ने ली सुबह 11 बजे अतीम सांस, खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की उनके पीआर के द्वारा आज तक को बताया गया की मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आपको बता दे की गायक के इस दुनिया में नहीं रहने से फिल्म जगत में शोक का माहोल बन गया है. उनके शुभचितकों को कभी बड़ा सदमा लगा है। और गजल सम्राट को नाम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

कल किया जाएगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

मशहूर गायक के शव का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा. फैंस और फिल्म और म्यूजिक जगत के हस्तियों को कल मंगलवार 27 फरवरी के दिन उनके अंतिम दर्शन करने को मिलेगा।

लेबल: , , , , , , ,

शाहरुख खान के 30 साल पहले फिल्म के रिमेक में बेटा आर्यन करेंगे काम।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी ने काम किया था. सुत्रों के मुताबिक इस फिल्म का रीमेक बनने की बात सामने आई है। दरअसल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुचित्रा भी चाहती हैं कि, फिल्म का रीमेक बने। उन्होंने बताया की इस फिल्म में शाहरुख खान का लिड रोल उनके बेटे आर्यन खान को करना चाहिए।


इस साल कई फिल्मों का रिमेक आने वाली है जिसका इंतेजार सभी दर्शकों को है. जिसमें Bollywood ही नही साउथ के कई फिल्मे शामिल है बिते कुछ सालों से फिल्मों का रीमेक बनना एक ट्रेड बन गया है. फिल्म मेकर्स जब कोई फिल्म बनाते है तो हर एक फिल्म को दो भाग में लाने की प्लानिंग कर लेते हैं. सुत्रों के मुताबिक 80 और 90 के दशक में आई कई फिल्मों के रीमेक बनने की चर्चा चल रही है हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को 30 साल पूरे होते ही शाहरुख के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म को लेकर कई किस्से शेयर कर रहीं है. की इस आइकॉनिक फिल्म के रीमेक को चर्चा चल रही है। सुचित्रा भी चाहती हैं कि इस फिल्म का रीमेक बने. उनका कहना है कि, अगर ऐसा कभी हो तो शाहरुख का रोल उनके बेटे आर्यन खान को ही मिलना चाहिए। 


फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ का बनेगा रीमेक? 

 फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति द्वारा कई इंटरव्यू दीया गया. उस दौरान उनका कहना है कि, मुझे याद है कि फिल्म बनने के दौरान लम्बे वक्त तक फिल्म के टाइटल नही मिल पा रहा था उस दौरान काफी बदलाव किए गए थे. लेकिन मेरा किसी भी क्रिएटिव प्रोसेस से कोई लेना देना नहीं था. मैं उस समय सिर्फ अपना काम करती थी और चली जाती थी। वहीं इस फिल्म के रीमेक को लेकर बातचीत करते हुए उनका कहना है कि इस फिल्म मे हैप्पी एंडिंग होना बकी रह गया था तो मै चाहती हुं कि इस फिल्म को एक बार और बनाया जाए और इस फिल्म का हैप्पी एंडिंग अच्छे से हो।

लेबल: , , , , , ,

मल्लिकार्जुन खरगे को मिली Z Plus की सुरक्षा

Read more »

लेबल: , , , ,

यामी गौतम की Article 370 को मिला दर्शकों का फूल सपोर्ट , वहीं विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म का हाल बेहाल

आपको बता की यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। फिल्म के 3 दिनों की कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस फिल्म के साथ विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक भी रिलीज हुई है। लेकिन इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म को ऑडियंस का उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है।


आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिंदी फिल्म जगत के लिए साल 2024 की शुरुआत 2023 से काफी विपरीत जा रही है। 2023 में शाहरुख खान ने पठान फिल्म से एक ऐसा माहौल बनाया था की 2023 में जितने भी बॉलीवुड फिल्में सिनेमा घरों में चली लगभग सभी फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बहरहाल 2024 में अब तक ऐसा कुछ कलाम देखने को नहीं मिला है। इस 2024 की शुरुआत में साउथ इंडियन फिल्मों ने थोड़ा बहुत माहौल बनाया है। गुंटूर कारम और हनुमान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाई की है। लेकिन बॉलीवुड का हाल बेहाल चल रहा है। शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन स्टारर जैसे बड़े नामों वाले फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कोई खास कमाल कर नही पाई। जनवरी से ये सिलसिला फरवरी में भी थमने का नाम नहीं ले रही। यामी गौतम की आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े 3 दिनों में कोई खास कारनामा करके दिखाने में कामयाब नही रही है।


यामी गौतम की फिल्म और विद्युत जामवाल की फिल्म ने अब तक कितना कमाया?


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को ऑडियंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी फिल्म ने 3 दिनों में रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन 7.4 करोड़ का कारोबार किया, और तीसरे दिन रविवार का फायदा उठाते हुए 9.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया जाए तो 22.80 करोड़ का कलेक्शन कर किया है। वही विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक को ऑडियंस का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नही मिल रहा है हालाकि फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.40 करोड़ की कमाई की इस फिल्म को इतनी बड़ी स्टार कास्ट का फायदा नही मिल पा रहा है। फिल्म ने टोटल 3 दोनो में 8.80 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। यह फिल्म यामी गौतम के फिल्म से काफी पीछे चल रही है। इन दोनो फिल्मों को लेकर दर्शकों में जितनी हाइप थी उस लिहाज से फिल्में कारोबार नही कर पा रही है। अब आगे की दिनों में ये दोनो फिल्मे किस तरह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है या नहीं ये देखना दिलचस्ब होगा।

लेबल: , , , , , , , ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना कर सबसे लंबे केबल ब्रिज 'सुदर्शन सेतु' का किया लोकार्पण।

PM मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने रविवार सुबह बेट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद ओखा मुख्य भूमि को बेयट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का भी उद्घाटन किया. लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2.32 किमी लंबा केबल-आधारित पुल देश में सबसे लंबा है।


दरअसल पीएम मोदी की इस गुजरात यात्रा का लक्ष्य देशभर में स्वास्थ्य, ऊर्जा और पर्यटन के साथ साथ बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करना है।



सौराष्ट्र में पानी का दूर किया संकट

प्रधानमंत्री ने कहा की हमने वो दिन देखें हैं जब सौराष्ट के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे थे। तब हमें नदियों का पानी सौराष्ट्र और कच्छ लाया। कांग्रेस ने मेरी आलोचना की, लेकिन आज सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना से सौराष्ट्र की कायापलट कर दी है। 1300 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई, जो इतनी चौड़ी है कि इससे कार भी गुजर सकती है। सैंकड़ों गांवों के पास अब पानी है।'

वही प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की, जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने वादा किया था कि देश को और लुटने नहीं दूंगा। कांग्रेस के समय हुए हजारों करोड़ के घोटालों पर रोक लगी। बीते 10 वर्षों में देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। पूरे देश में निर्माण कार्य हो रहे हैं। 


Pm मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा 'जब मैंने नया भारत बनाने की गारंटी दी तो विपक्ष मुझे गाली देने लगा और इसे नकार दिया। आज सभी लोग नए भारत को अपनी आंखों के सामने बनते देख रहे हैं। जिन्होंने लंबे समय से देश पर राज किया, उनके पास इच्छा शक्ति ही नहीं थी, उनकी सोच सिर्फ आम जनता को बातें सुनाने की ही थी। कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार को समृद्ध किया। उनकी सारी सोच सिर्फ पांच साल के लिए सरकार बनाने और घोटालों को छिपाने तक सीमित थी। 2014 से पहले वे भारत को 11वीं अर्थव्यवस्था बना पाए। जिस बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होना चाहिए था, उसे घोटालों के जरिए लूटा गया। कांग्रेस ने 2जी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, सबमरीन घोटाला किया। 

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आज द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां द्वारका शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद भी लिया।

लेबल: , , , ,

रविवार, 25 फ़रवरी 2024

पटना में आज नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड को जला कर करेंगे विरोध प्रदर्शन

पटना : बिहार में सक्षमता परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज ए बार फिर सक्षमता परीक्षा को लेकर बिहार शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है। जानकर के अनुसार बिहार शिक्षक एकता मंच की ओर से सक्षमता परीक्षा के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर नियोजित शिक्षक संघ की पटना में बैठक हुई है। वहीं इस बैठक में नियोजित शिक्षकों ने यह निर्णय लिया है कि सभी जिला मुख्यालय पर एग्जाम के लिए जारी एडमिट कार्ड को जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। 


एडमिट कार्ड जला किया जाएगा विरोध प्रदर्शन।


बिहार शिक्षक एकता मंच के सदस्यों का कहना है कि सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा। बिना शर्त हम लोगों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को 48 घंटे का समय दिया गया है। अगर हमारी मांग नहीं सुनी गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। विधायकों का भी घेराव करेंगे, वहीं आज यानी 25 फरवरी को शिक्षक सक्षमता परीक्षा के प्रवेश पत्र जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बिहार शिक्षक एकता मंच में ये सारे फैसले लिए गए है।

लेबल: , , , , , , , ,

तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का दूसरा चरण, आज पहुंचेंगे समस्तीपुर

नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से शुरू किया गया इस यात्रा का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। आज 25 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के दूसरा चरण की शुरुआत किया जाएगा। दूसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। जन विश्वास यात्रा के पहले चरण में तेजस्व यादव द्वारा लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय की गई है।


जहां लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा। 26 फरवरी को सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम। 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम। अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए पटना वापसी होगी।


इसके साथ ही पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का उन्होंने अभिवादन किया और आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जन विश्वास रैली' में आने का निमंत्रण दिया।


लेबल: , , , ,

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

मोदी सरकार ने दिया हिमाचल को बड़ी सौगात,हिमाचल से हरिद्वार तक चलेगी सीधी ट्रेन

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया की  हिमाचल प्रदेश के ऊना से सहारनपुर तक चलने वाली ट्रेन सेवा को अब हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा।



केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उना से सहारनपुर तक रेल सेवा प्रारंभ होने से यहां रहने वाले लोगों को तीर्थ और पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि होने से काफी लाभ मिलेगा । 
 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में मैं हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मैं हमेशा सक्रिय रहा हूं, और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना मेरी प्राथमिकता है। हरिद्वार हिमाचल प्रदेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है इस प्रदेश के लोग हमेशा बड़ी संख्या में तीर्थयात्रा के लिए हरिद्वार जाते है, उनका कहना है की उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से इस विषय पर चर्चा कर ऐसे प्रावधान का अनुरोध किया कि हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार सीधी यात्री रेल सेवा प्रारंभ किया जाए ताकि तीर्थयात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानियों का सामना करना न पड़े।


अनुराग ठाकुर ने कहा की मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ऊना से सहारनपुर तक चलने वाली ट्रेन ऊना हिमाचल - सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन सेवा को हरिद्वार तक विस्तार को रेल मंत्री द्वारा हरी झंडी दे दी है। अब यह ट्रेन ऊना से हरिद्वार तक चलेगी जिससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसलिए मैं प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।


उन्होंने कहा की विकाश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सौगात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधान मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी और प्रधान मंत्री खुद इसकी उद्घाटन के लिए ऊना आए थे। और यह सब बीजेपी के कारण ही संभव हो सका भारत के सबसे आधुनिक ट्रेन अब हिमाचल प्रदेश में चल  रही है। इसके अलावा प्रधान मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कई और कार्य किया गया है ट्रेनें चलाने से लेकर आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास तक कनेक्टिविटी के किसी भी मुद्दे का हल करने की दिशा में लगन से काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2023-24 के बजट में सामरिक महत्व की भानुपाली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ रुपये, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए 450 करोड़ रुपये और नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये की यह मंजूरी 2009 से 2014 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान मंजूर की गई राशि की तुलना में 17 गुना अधिक है। वर्तमान में, राज्य में 19556 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 258 किलोमीटर तक फैली चार परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने कहा की 17 फरवरी को एक नदी पर पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। जिससे पठानकोट और जोगेंदर नगर के रेल सेवा के बहाली में तेजी आएगी। इसके साथ साथ कांगड़ा और नूरपुर के बीच रेल मार्ग का भी निर्माण जल्द  किया जाएगा। इसके लिए अनुमति  के लिए मैंने रेल मंत्री जी से मुलाकात की है।''

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Rajasthan : सोनिया गांधी बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीती चुनाव, बीजेपी के खाते में मात्र आई दो सीट

राजस्थान : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का दौरा शुरू हो चुका है, सभी राजनीतिक दल सियासी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान से सोनिया गांधी राज्यसभा का चुनाव निर्विरोध जीत गई हैं। साथ ही BJP से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ की भी जीत हो गई है। 


राजस्थान मे बीजेपी का ये हाल कुछ एक ओर इशारा कर रहा है लेकिन देखने बाली बात ये है की अब इन सीटों पर चुनाव नहीं कराया जाएगा। दरअसल, राजस्थान से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव- 2024 के लिए तीन सीटों पर तीन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया है गांधी नेहरू परिवार की दूसरी महिला राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी बुरे दौर से गुजर रही कॉंग्रेस के लिए एक उम्मीद की किरण है साथ ही 2024 के इलेक्शन मे काफी इससे मदद मिलने की उमीद है

 
गौरतलब हो कि सोनिया गांधी गांधी-नेहरू परिवार की दूसरी महिला है जो राज्यसभा जा रही हैं। मालूम हो कि 14 फरवरी को सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे थे

  
और हम बात करे बीजेपी की तो मंगलवार को यहां विधान सभा में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव एवं राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुन्नी लाल गरासिया और मदन राठौड और इण्डियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया गांधी को निर्वाचित घोषित किया। राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशियों निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

लेबल: , , , , ,

मानहानि केस में राहुल को मिली जमानत,राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था,

मानहानि केस में सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी पच्चीस  हजार रुपये के मुचलके के भरने के बाद  मिली जमानत 



मानहानि केस में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई कर राहुल गांधी को जमानत दी है. कोर्ट ने 25 हजार रुपए के सिक्योरिटी और 25 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर वायनाड सांसद को जमानत दी है और कोर्ट ने हिदायद दी है की कोई भी काम सरकार और कानून के दायरे मे रह कर करने की सलाह दी है और गलतियों को सुधारने के सलाह भी दी है कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार के दिन सुल्तानपुर कोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. मानहानि केस में सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई कर राहुल गांधी को जमानत दी है. कोर्ट में सुनवाई के लिए आज खुद राहुल गांधी मौजूद रहे. राहुल गांधी को कोर्ट ने 25 हजार रुपए के सिक्योरिटी और 25 हजार रुपए के बेल बॉन्ड पर जमानत दी है

राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था

वायनाड सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है,राहुल गांधी ने 2018 में कहा था कि अमित शाह हत्या के आरोपी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने खुद लोया मामले में इसका उल्लेख किया है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि अमित शाह की कोई विश्वसनीयता है. जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है.




लेबल: , , , , ,

Bihar : जन विश्वास यात्रा के दौरान टूटा मंच,पास के छत से ही गरजे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: तेजस्वी यादव ने मंगलवार से जन विश्वास यात्रा की शुरूआत की है. तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुरक की सभा में अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही सीतामढ़ी में टूटा मंच, कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मंगलवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव रैली  के लिए जा रहे थे लेकिन पहुँचने से पहले ही मंच टूट गया,इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे वहीं पास में एक छत से लोगों को संबोधित किए, बिल्कुल देहाती अंदाज सर पर मुरेठा बांधते हुए कार्यक्रम में युवाओं के बीच जोश और जुनून ला दिए, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुट रही इससे आने वाले चुनाव में भी असर दिख सकता हैं, लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए अंत तक जमे रहे, अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव भी सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।





लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

Bihar News : आज से 'जन विश्वास यात्रा' पर तेजस्वी यादव... पढे पूरा शेड्यूल

पटना : तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का पूरा शेड्यूल, जारी हो गया है तूफानी दौरे में बताएंगे 17 महीने का पूरा हिसाब अब तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' 20 फरवरी से शुरू होने वाली है। अपने 9 दिन के शेड्यूल में तेजस्वी यादव रोजाना तीन से चार जिलों को टच करेंगे जिसमे वो लोगों से मिलकर जो भी काम रुके हुए है उनको पूरा करने के कोशिश करेंगे उनका बोलना है इस मे वो अपनी पूरे जान डाल देंगे कम एक बड़ी रैली को जरूर करनी है जिससे लोगों का साथ मिल सके और वो विहार मे क्रांति लेकर के आए|


बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव 'जन विश्वास यात्रा' की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की ही तर्ज पर तेजस्वी यादव की यात्रा होगी। जिसमे हार एक वोटर से जुड़ कर उनकी परेशानी जानेंगे और उसको विहार मे अच्छे से काम करने का वादा देंगे इसका शेड्यूल 20-29 फरवरी तक रखा गया है। इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी, जहां एक रैली को तेजस्वी यादव संबोधित करेंगे। इस दौरान 17 महीने में किए गए सरकार के कामकाज का ब्योरा देंगे। युवाओ और बेरोजगारी पर और महिलाओ की सुरक्षा पर भी इनका सबसे पसंदीदा मुद्दा होगा 
बिहार में नौकरी देने की क्रेडिट पर घमासान शुरू हो गया है खेला होने के बाद से जन विश्वास यात्रा पर निकलने से पहले सोशल मीडिया के जरिए उनके निशाने पर नीतीश कुमार हैं। एक्स पर उन्होंने लिखा कि '2020 चुनाव में 𝟏𝟎 लाख सरकारी नौकरियां देने के मेरे संकल्प पर आदरणीय मुख्यमंत्री कहते थे कि 𝟏𝟎 लाख नौकरी देना एकदम असंभव है। यह गुमराह करने वाली बात है। कहाँ से देगा? कुछ पता है? पैसा क्या आसमान से आएगा? पैसा क्या जेल से आएगा? इसे कुछ सेंस है? पैसा क्या ऊपर से आएगा? राज्य में तो पैसा नहीं है लेकिन इसके बारे मे बोलना सही भी हैं विहार के हालत सही नहीं है बहुत से लोग जीविका चलाने के लिया पलायन करते है संसाधन है नही इसलिए लोगों को लगता है की चुनाब के समय मे जो भी वादे किए थे उन सभी को जमीनी तौर पर देखा जाए तो कितना उचित है या नहीं जन विश्वास यात्रा की बड़ी बातें तेजस्वी यादव रोजाना कम से कम तीन-चार जिलों का दौरा करेंगे,इस दौरान तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित करेंगे महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कामकाज का ब्योरा देंगे


पहले दिन 20 फरवरी को इसकी शुरुआत मुजफ्फरपुर से होगी,मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव
रैली के बाद तेजस्वी की विश्वास यात्रा की शुरुआत हो जाएगी,जिलों का दौरा करने से लोगों के मन मे क्या है इसको पता लगाना सरल होगा और अपनी सरकार के बारे मे बताते हुए चलेंगे की उनकी सरकार ने जमीनी तौर पर कितना काम किया है या नहीं और अपनी सरकार के काम काज के बारे मे लोगों को संबोधित करेंगे 
 

जन विश्वास यात्रा का शेड्यूल

20 फरवरी

10.30 बजे सकरी मोड़ मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम

1 बजे सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में प्रोग्राम

3 बजे शिवहर के किसान मैदान में रैली का कार्यक्रम

21 फरवरी

10.30 बजे मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब मैदान स्टेडियम में सभा

1 बजे बेतिया के साहुजन हाई स्कूल मैदान जन विश्वास यात्रा

3 बजे तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा गोपालगंज पहुंचेगी

22 फरवरी

10.30 बजे जन विश्वास यात्रा की शुरुआत सीवान से होगी

1 बजे छपरा और 3 बजे काफिले को लेकर आरा पहुंचेंगे

23 फरवरी

10.30 बजे बक्सर में रैली को संबोधित करेंगे तेजस्वी

1 बजे रोहतास और 3 बजे औरंगाबाद पहुंचेगी यात्रा


लेबल: , , , , , , ,

सोमवार, 19 फ़रवरी 2024

Bhagalpur: विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, SP लड़कीबाज है, इसको हटाएं नहीं तो इस्तीफा दे दूंगा

भागलपुर : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देते हुए नवगछिया एसपी पूरण झा को हटाने की मांग की है. ऐसा नहीं करने पर उन्होंने खुद इस्तीफा दे देने की धमकी दी है. गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार में प्रशासन फेल है. 


एसपी को हटाइए नहीं तो हम रिजाइन दे देंगे. इसका कारण ये है की SP है लौंडियाबाज ऐसा कुछ बोल रहे है इसका सीधा साधा निशाना सरकार की तरफ जा रहा है अगर कानून के रक्षक ही अगर भक्षक बन जाएंगे तो आम जनता का क्या हाल होगा इसका सीधा सिद्धांत इससे है अगर किसी की लड़की अगर सड़क पर चल रही है तो उसका चलना ठीक नहीं है अगर उसको कोई भी परेशानी होती है तो वो आम जनता से मदद लेती है तो उसकी कोई भी मदद नहीं करता है वो पुलिस के पास जाती है तो मदद की बात छोड़ो एसपी खुद लौंडियाबाज है इसका सीधा कारण है यही सरकार की नाकामी है






लेबल: , , , , ,

शनिवार, 10 फ़रवरी 2024

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला,भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित जवानों को ज्वाइनिंग से वंचित कर अन्याय किया - मानसिंह राठौर

रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट, अग्निपथ योजना तत्काल बंद करे सरकार - विक्रांत भूरिया 

अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है - विवेक त्रिपाठी 

जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत - त्रिपाठी 

भोपाल - मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने अग्निवीर योजना के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। युवा कांग्रेस ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अग्निपथ योजना और उसके नुकसान का ब्यौरा दिया। युवा कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के बहाने 1.5 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। इन युवाओं को सेना में भर्ती के लिए पहले से चयनित किया गया था, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया है।


राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया , राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर एवं मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी ने उन युवाओं से मुलाकात की जो अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी सेना के साथ हुए अन्याय के खिलाफ़ राहुल जी 31 जनवरी को बिहार की धरती से “जय जवान: अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध” आंदोलन की शुरुआत की है।

 

राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1.5 लाख चयनित अभ्यर्थियों के साथ अन्याय किया सेना बलों में भर्ती के लिए 2019 से 2022 के बीच पहले से चयनित लगभग 1.5 लाख युवाओं को ज्वाइनिंग से वंचित कर दिया गया। इनमें एयरफोर्स के 7,000 युवा शामिल थे, जिन्होंने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली थी और केवल ज्वाइनिंग लेटर की प्रतीक्षा में थे। इन भर्तियों को अग्निपथ योजना के तहत रद्द कर दिया गया, जिसमें नर्सिंग असिस्टेंस आर्मी (मेडिकल कोर) के लगभग 2,500 नर्सिंग असिस्टैंट्स भी शामिल थे, जिन्हें भर्ती के बाद ज्वाइनिंग लेटर का इंतजार था। 2019 से 2021 के बीच आर्मी में की गई लगभग 97 भर्तियां भी रद्द की गईं, जिससे युवाओं से एकत्रित किया गया लगभग 100 करोड़ रुपए का शुल्क भी अनुत्तरित रह गया। देश के करोड़ों युवा, जो देश के लिए मर मिटने और भारतीय सेना में सेवा करने के लिए तैयार हैं, उनका भविष्य अग्निपथ योजना के कारण अंधेरे में पहुंच गया है। भाजपा की राजनीतिक चालबाजियों ने इन युवाओं की मेहनत और आशाओं को नष्ट कर दिया है।


युवा कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की शुरुआत ने सैन्य सेवा के पथ को बाधित करने के साथ ही हमारे युवाओं और रक्षा बलों के भविष्य पर गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है। भारतीय सेना, जो हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की प्रतीक है, इस योजना से प्रभावित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा और फिर उनमें से अधिकांश को सेवामुक्त कर दिया जाएगा, जिससे वे फिर से बेरोजगारी की स्थिति में आ जाएंगे। अग्निपथ योजना हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य, पराक्रम और अटूट समर्पण के मूल सिद्धांतों पर हमला है। यह केवल सैन्य संरचना का परिवर्तन नहीं है, बल्कि हमारे राष्ट्र की अस्मिता और स्थायी विरासत को खतरे में डाल सकती है। हमारी ज़िम्मेदारी है कि इस तानाशाही फ़रमान के ख़िलाफ़ सामूहिक रूप से अपनी असहमति व्यक्त करें और राष्ट्र की रक्षा प्रणाली की पवित्रता को संरक्षित करें।


त्रिपाठी ने बताया कि जय जवान आंदोलन: अन्याय के विरूद्ध, न्याय का युद्ध की शुरुआत श्री राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं से मुलाकात की, जो आज अपनी भर्ती का इंतज़ार कर रहे हैं, और उनकी पीड़ा को सुनी। राहुल जी ने इन युवाओं के साथ बातचीत की और वादा किया कि हम सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा लाखों युवाओं और हमारी फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ हुआ अन्याय के विरुद्ध, राहुल गांधी जी ने 31 जनवरी को बिहार की धरती से "जय जवान" आंदोलन की शुरुआत की है।


भोपाल युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा कि यह संघर्ष मात्र 1.5 लाख से अधिक चयनित युवाओं का नहीं है, जिन्हें सरकार ने न्याय से वंचित किया है, बल्कि यह हर वो युवा के लिए है जो सेना में सेवा करने का सपना देखता है। यह उन सभी युवाओं के लिए न्याय की लड़ाई है। हम सभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य, इस अन्याय के खिलाफ़ खड़े हैं और युवाओं के सपनों और भारत की सैन्य विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई में आपका समर्थन और भागीदारी इस तानाशाह सरकार को "न्याय" दिलाने के लिए मजबूर करेगी।

 

विवेक ने बताया कि इस अभियान को तीन चरणों में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो 31 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024

Bihar Political Crisisc: सीएम नीतीश को सताने लगा खेला होने का डर, फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई जदयू विधायक दल की बैठक

पटना : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए गए हैं। इधर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी भी बहुमत हासिल करने को आश्वस्त है। जदयू-भाजपा के मंत्रियों के साथ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी भी अब दुहरा रहे हैं कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार बहुमत हासिल कर लेगी। 


सत्तासीन मंत्री कह रहे कि बहुमत हासिल करना अगर खेला है, तो वह खेल जीत लेंगे। लेकिन, यही वजह है कि नीतीश कुमार ने विधानमंडल बजट सत्र से पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। दरअसल, बिहार में गठबंधन की नई सरकार को विधानमंडल में बहुमत साबित करना है। एवं नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है नीतीश कुमार नया फैसला लिया है कि 11 फरवरी को जदयू विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में जदयू के सभी विधायकों को अनिवार्य मिली जानकारी के अनुसार, जदयू की बैठक शाम 5:00 बजे विजय चौधरी के आवास पर बुलाई गई है। यह बैठक फ्लोर टेस्ट से पहले बुलाई गई है इसका मतलब यह साफ निकल जा रहा है नीतीश कुमार अपने विधायकों को एकजुट करना चाहते हैं। इसकी वजह है कि बिहार में नयी बनी एनडीए सरकार के बहुमत साबित करने से पहले संवैधानिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आज चौंकाने वाला एलान कर दिया।उन्होंने अपने खिलाफ आये अविश्वास प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं की बात कहते हुए कहा है कि वे कुर्सी नहीं छोडेंगे। यानि 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार विश्वास मत पेश करेंगे तो उस दौरान राजद के अवध बिहारी चौधरी कुर्सी पर जबरन बने रहेंग। इन सभी बातों से ये पता लग रहा है की कही सच मे खेला ना हो जाए

लेबल: , , , , , , , , , ,

BPSC TRE 3.0 : शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, लागू होगा आरक्षण!

बिहार में शिक्षक बनने की सपना देख रहें युवाओं के लिए सरकार ने एक बार फ़िर खुशखबरी दी हैं, शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए बीपीएससी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, परीक्षा 7 मार्च से 17 मार्च तक होगी, बता दे की इस बार बीपीएससी में कुछ बदलाव किया गया हैं, इस बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नया आरक्षण कानून लागू होगा।


बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 10 फरवरी से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, BPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीसरे चरण में लगभग 87 हजार पदों पर नियुक्ति होगी, जो नए आरक्षण नियमावली के अनुसार होगी, नए आरक्षण नियमावली के अनुसार से ईबीसी के अभ्यर्थियों को 25 0, पिछड़ा वर्ग के को 18 , एससी को 20, एसटी को दो प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत का लाभ मिलेगा। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि राज्य में पहली बार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में नए आरक्षण नियम का पालन किया जाएगा।


शिक्षक अभ्यर्थियों को मिल सकता है 5 मौके
 
पहले चरण में शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान जो नियमावली बनाई गई थी, उसमें शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन मौके का जिक्र किया गया था, लेकिन अभियर्थियो द्वारा विरोध और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद बीपीएससी दो और मौका देने का विचार कर रही हैं।

निगेटिव मार्किंग की परेशानी से भी मिलेगी मुक्ति

बीपीएससी की ओर से साफ कर दिया गया है कि टीआरई फेज 3 की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस बार एक ही पेपर होंगे और परीक्षा ढाई घंटे की होगी।

लेबल: , , , , , , , , , , , ,

बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

Uttar pradesh: दारोगा की दबंगई, किसान नेता के साथ गाली गलौज कर किया गलत व्यवहार

बिजनौर मे एक बुजुर्ग किसान नेता को दरोगा के द्वारा गाली गलोज किया गया, उसके बाद मे उसकी गर्दन को पकड़ कर थाने ले गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है



यूपी के बिजनौर से एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है जहां एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग किसान नेता के साथ गलत व्यवहार किया, दरोगा ने गाली देते हुए पहले बुजुर्ग की गर्दन पकड़ी उसके बाद उसको खीचते हुए अपने साथ ले गया इस घटना का वीडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है हालांकि नेशन संवाद इस वीडियो पुष्टि नहीं करता है,ये मामला नांगला क्षेत्र का है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पर गलत आरोप लगाते हुए नांगल क्षेत्र के थाने पर किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओ ने धरना दिया साथ ही 15 फरवरी को महापंचयत का ऐलान किया, संगठन ने चेतावनी पत्र नांगल थाने के भीतर चस्पा करने का प्रयास किया था, इस पुरे मामले पर नांगल थानअध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया उसे विजनौर पुलिस के हवाले सौंप दिया है

लेबल: , , , , , , ,

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,अब 'कुलगुरु' कहलाएंगे यूनिवर्सिटी के कुलपति

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अब विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु कहने का फैसला लिया है। इसके अलावा मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। 


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी मे सरकार ने मंगलवार को पूरे मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए। इनमें से ही एक बड़े फैसले के तहत ये तय किया गया है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुर्नस्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। बता दें कि इस विधेयक में संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरु कहा जायगा और मोहन सरकार ने किसानों के लिए 

किसानों के लिए फसल ऋण

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति दी है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जाएगा। मंत्रिपरिषद द्वारा मिशन वात्सल्य में चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारू और कुशल संचालन के लिए विभागीय आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गई। संशोधन के अनुसार जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक हेल्प लाइन यूनिट का संचालन किया जाएगा। इस कार्य के लिए मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जायेगा। चाइल्ड हेल्प लाइन के सभी स्टाफ संविदा पर रखे जाएंगे। शराब दुकानों के लिए अहम फैसला

वहीं मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी व विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने कई अन्य बड़े फैसलों पर अहम निर्णय लिए रु किए जाने पर अनुमोदन दिया गया है

लेबल: , , , , , , , , ,