कांग्रेस के 6 बागी विधायकों के खिलाफ एक्शन, रद्द हुई विधानसभा सदस्यता
लेबल: हिमाचल प्रदेश, Bjp, Congress, congress MLA, Himachal Pradesh, sukhvinder Singh sukhuu
सत्यमेव जयते
लेबल: हिमाचल प्रदेश, Bjp, Congress, congress MLA, Himachal Pradesh, sukhvinder Singh sukhuu
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया की हिमाचल प्रदेश के ऊना से सहारनपुर तक चलने वाली ट्रेन सेवा को अब हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा की मुझे बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ऊना से सहारनपुर तक चलने वाली ट्रेन ऊना हिमाचल - सहारनपुर एमईएमयू ट्रेन सेवा को हरिद्वार तक विस्तार को रेल मंत्री द्वारा हरी झंडी दे दी है। अब यह ट्रेन ऊना से हरिद्वार तक चलेगी जिससे हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इसलिए मैं प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
उन्होंने कहा की विकाश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सौगात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधान मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी और प्रधान मंत्री खुद इसकी उद्घाटन के लिए ऊना आए थे। और यह सब बीजेपी के कारण ही संभव हो सका भारत के सबसे आधुनिक ट्रेन अब हिमाचल प्रदेश में चल रही है। इसके अलावा प्रधान मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कई और कार्य किया गया है ट्रेनें चलाने से लेकर आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास तक कनेक्टिविटी के किसी भी मुद्दे का हल करने की दिशा में लगन से काम कर रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2023-24 के बजट में सामरिक महत्व की भानुपाली-बिलासपुर-बेरी रेल लाइन के लिए 1000 करोड़ रुपये, चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए 450 करोड़ रुपये और नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए 452 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। रेलवे विस्तार के लिए 1838 करोड़ रुपये की यह मंजूरी 2009 से 2014 तक यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान मंजूर की गई राशि की तुलना में 17 गुना अधिक है। वर्तमान में, राज्य में 19556 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 258 किलोमीटर तक फैली चार परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इसी के साथ अनुराग ठाकुर ने कहा की 17 फरवरी को एक नदी पर पुल बनाने की मंजूरी मिल गई है। जिससे पठानकोट और जोगेंदर नगर के रेल सेवा के बहाली में तेजी आएगी। इसके साथ साथ कांगड़ा और नूरपुर के बीच रेल मार्ग का भी निर्माण जल्द किया जाएगा। इसके लिए अनुमति के लिए मैंने रेल मंत्री जी से मुलाकात की है।''
लेबल: नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश, Anurag Thakur, Himachal Pradesh, Narendra Modi, narendra modi train inauguration, pm Modi