रविवार, 24 मार्च 2024

IPL 2024 मे इन बड़े में होगी इन बड़े नामों की वापसी

कुछ अपने अपने अलग कारणों से नहीं खेल पाए थे जिन सभी के नाम दुबारा से IPL मे वापसी कर रहे है ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े खिलाड़ी 2023 का हिस्सा नही बन पाए थे लेकिन अब ऐसा नहीं हैं 2024 मे IPL मे खेलते दिखेगे  




  दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार बने थे और उनके फिर से बल्ला थामकर क्रिकेट खेलने पर भी प्रश्नचिन्ह था। 14 महीने बाद वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। ना सिर्फ़ वह वापसी करेंगे, बल्कि कप्तानी और विकेटकीपिंग भी करेंगे। महीनों के मेहनत और रिहैब के बाद उन्हें NCA से मंज़ूरी मिल गई है और वो IPL मे खेलेंगे अगर पंत अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वह टी20 विश्व कप में भी जगह बना सकते हैं और इंडिया की जर्सी मे दोबारा नजर आएंगे 

जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण IPL 2023 का हिस्सा नहीं बन पाए बुमराह अच्छे फ़ॉर्म के साथ IPL 2024 में प्रवेश करेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ हालिया ख़त्म हुई टेस्ट सीरीज़ में 16.89 की औसत के साथ चार मैचों में 19 विकेट लिए। उन्होंने अगस्त 2023 के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है, जबकि 19 नवंबर को विश्व कप फ़ाइनल के दौरान उन्होंने आख़िरी सीमित ओवर मैच खेला था। इसके बाद आते है श्रेयस अय्यर पिछले साल पीठ की सर्ज़री के कारण IPL चूकने वाले अय्यर इस साल KKR के कप्तान के रूप में वापसी को तैयार हैं। अक्तूबर-नवंबर के दौरान उनका विश्व कप अभियान बहुत अच्छा गया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने टेस्ट और टी20 टीम में अपना स्थान गंवा दिया था। इसके बाद रणजी ट्रॉफ़ी मैच ना खेलने के कारण उन्हें BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी गंवाना पड़ा। रणजी ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में उन्होंने 95 रन बनाकर वापसी के संकेत दिए, लेकिन फिर से पीठ दर्द के कारण वह फ़ील्डिंग करने नहीं आए। अपने आपको फिर से स्थापित करने के लिए अय्यर को एक बेहतरीन IPL की ज़रूरत है 

पैट कमिंस पिछले साल कमिंस ने 7.25 करोड़ रूपये का करार ठुकराकर IPL नहीं खेला था, ताकि वह व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के लिए ख़ुद को तरोताज़ा और फ़िट रख सके। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, ऐशेज़ और विश्व कप जिताया।


अब वह IPL में वापसी के लिए तैयार हैं। KKR ने उन्हें रिलीज़ किया तो SRH ने उन्हें 20 करोड़ रूपये के एक बड़े दाम में ख़रीदा है। वह इस टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे। उन पर इस बार SRH की टीम को ऊपर लाने की ज़िम्मेदारी होगी, जो पिछले तीन सालों में लगातार अंतिम तीन स्थानों पर रह रही है 

मिचेल स्टार्क स्टार्क ने ना सिर्फ़ IPL 2023 बल्कि IPL का पिछला आठ सीज़न मिस किया है। हालांकि IPL इतिहास के सबसे महंगे ख़िलाड़ी (24.75 करोड़ रूपये) के रूप में उन्होंने धमाकेदार वापसी की है। इतना पैसा लगाने के बाद KKR को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी 

केन विलियमसन विलियमसन पिछले साल पहले मैच में ही चोटिल होकर बाहर हो गए थे। हालांकि सर्जरी के बाद विश्व कप के दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और तबसे लगातार तीनों फ़ॉर्मैट खेला है। शुभमन गिल की युवा कप्तानी में GT को उनके अनुभव की ज़रूरत होगी 

जॉनी बेयरस्टो पैर की फ़्रैक्चर से उबर रहे बेयरस्टो IPL 2023 के दौरान पंजाब किंग्स के लिए अनुपलब्ध थे। भारत के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दौरान उन्होंने पिछला दो महीना भारत में ही बिताया है और वह इस अनुभव का लाभ IPL के दौरान उठा सकते हैं और इन सभी के फैन इनका इंतजार कर रहे है देखना चाहते है इनको दोबारा से खेलते हुए

लेबल: , ,

IPL शुरू हो चुका है IPL का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच जारी है।

IPL का  आगाज हो चुका है तीसरा मैच तीसरा मैच  कोलकाता मे हो रहा है जिसमे कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट खो कर 208 रनों का विशाल स्कोर दिया है पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स  ने बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया सबसे पहले बल्लेबाजी को आए फ़िल सॉल्ट  ने तूफ़ानी बल्लेबाजी करते हुए 



40 गेंदों मे 54 रनों की शानदार पारी खेली और दूसरे नंबर पर आए सुनील नारायण  ने 50 की स्ट्राइक से 4 गेंद खेलकर 2 रन ही बना पाए और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए तीसरे नंबर पर आए बल्लेबाजी करने के लिए वेंकटेश अय्यर 7 रन बना कर  यानसन के हाथों  मे अपना  कैच दे दिया और आउट हो गए उसके बाद मे आए कप्तान श्रेयस अय्यर जो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और वापस चले गए नितीश राणा ने 11 गेंदों पर 9 रन ही बना सके इसके बाद आए  रमनदीप सिंह 4 छक्के और 1 चोंका लगाकर 17 गेंदों पर 35 रन ही बना सके और   कमिंस का शिकार हो गए 7 वे पायदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए रिंकू सिंह ने 153.33 के स्ट्राइक रेट से 15  गेंदों को खेल कर 23 रन ही बना सके इसके बाद मे आंद्रे रसल  का तूफान आया 7 छक्के और 3 चौके की सहायता से 64 रनों की नाबाद पारी खेली और इनके साथ मे मिचेल स्टार्क  ने 3 गेद खेलकर 6 रन बनाए और नाबाद रहे कोलकाता नाइट राइडर्स  ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकेट खोकर 20 ओवेरों मे 10.40 के स्ट्राइक रेट से 208 रनों का विशाल स्कोर दिया

लेबल: , , ,

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा हो सकता है कि IPL भी न खेलें।

विराट कोहली खेली जा रही भारत और इंग्लैंड  टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. आईपीएल को लेकर कोहली की भागीदारी पर अहम बयान आया है


विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से नदारद  है. इतनी अहम सीरीज से गैर मौजूद रहने के कारण विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट फैंस के टारगेट पर रहे हैं. पहले वह 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर रहे और बाद में आखिरी तीन मैचों के लिए भी अनुपलब्ध हो गए.  सोशल मीडिया पर विराट के इस फैसले से काफी नाराज दिखे प्रशंसक. अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले में विराट कोहली पर तंज कसा है.


रांची के इवेंट में सुनील गावस्कर IIM के छात्रों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि विराट IPL खेलेंगे या नहीं? तो गावस्कर ने कहा, कुछ कारणों के लिए नहीं खेल रहे हैं. शायद हो सकता है कि आईपीएल भी न खेलें.'

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

WPL 2024, UP Vs DC के बीच मुकाबला ,जाने बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के चौथे मैच में यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुकाबला . दोनों टीमों के बीच WPL 2024 के लिए अपनी पहली जीत हासिल करने का एक सुनहरा मौका है. इस सीजन का चौथा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 7:30 बजे रात में यह मैच खेला जाएगा, सभी दर्शको के लिए खास जानकारी, मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा.तो चलिए जानते हैं आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आस पास का मौसम का हाल



मौसम विभाग के अनुसार ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है सभी दर्शकों को बिना रुकावट मैच देखने का आनंद प्राप्त होगा।


पिच रिपोर्ट ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के लिए जान जाती है इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के चौके देखी जा सकती है इस मैदान की सीमाएं छोटी है.इस मैदान में बहुत बड़े स्कोर बनाए गए हैं और उसका पीछा करना भी आसान है

लेबल: , , , , , , , ,