शुक्रवार, 29 मार्च 2024

RCB vs KKR: होम टीम की जीत का सिलसिला टूटा, घर पर हारी बेंगलुरु, कोलकाता ने बुरी हराया

IPL 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है 




 आरसीबी और केकेआर के बीच 10वां मुकाबला खेल गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 183 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर को ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए और जीत KKR ने मैच को जीत लिया और ताज अपने नाम किया KKR ने जीता मैच

केकेआर ने आरसीबी की टीम को यह मुकाबला 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में केकेआर 183 रनों का पीछा कर रही थी। जिसे उन्होंने तीन विकेट खोकर 16.5 ओवर में अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत है

लेबल: , , , , ,

सोमवार, 25 मार्च 2024

आंकड़े की मानें तो CSK के लिए मिलर बन सकते है काल और गुजरात को जीता सकते है मैच।।

अगर बात करे आंकड़े की तो 2022 में CSK के ख़िलाफ़ लगभग अकेले दिलाई थी गुजरात को जीत



डेविड मिलर लंबे समय से IPL का हिस्सा हैं और वह एक परिपक्व फ़िनिशर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ गुजरात टाइटंस (GT) को अपना अगला मैच खेलना है। 2022 सीज़न में मिलर ने अकेले दम पर CSK के ख़िलाफ़ GT को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया था। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 12.4 ओवरो में 87 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे           

यहां से मिलर ने राशिद ख़ान (21 गेंद, 40 रन) के साथ 70 रनों की साझेदारी की थी। 19वें ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर लगातार विकेट गिरने के बाद GT को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की ज़रूरत थी मिलर ने एक गेंद शेष रहते ही अपनी टीम को जीत दिलाई थी उस मैच में मिलर ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे थे चलो जानते हैं CSK के ख़िलाफ़ कैसे रहे हैं मिलर के आंकड़े इसको हम मैच रवींद्र जाडेजा CSK के लिए काफ़ी अहम हैं और उनके ख़िलाफ़ भी मिलर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। मिलर ने जाडेजा के ख़िलाफ़ 11 IPL पारियों में 67 गेंदों में 111 रन बनाए हैं। जाडेजा के ख़िलाफ़ मिलर की औसत 55.50 और स्ट्राइक रेट लगभग 166 का रहा है हालांकि, मिलर दो बार जाडेजा का शिकार भी बन चुके हैं और जल्दी आउट हो गए है लेकिन ये सब मैच होने के बाद ही पता चलेगा की कोन सा खिलाडी चलेगा और कोन सा जल्दी आउट होकर पवेलिऑन जायेगा

लेबल: , , , , , ,

रविवार, 3 मार्च 2024

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने लगाया मैच फिक्सिंग का आरोप,बल्लेबाजों के आउट होने के तरीकों पर उठाए गए सवाल

क्रिकेट मैच को भारत मे बहुत पसंद किया जाता है लेकिन क्रिकेट मैच को कुछ प्लयर्स बदनाम करने मे लगे है ऐसा ही मामला सामने आया है  पूर्व विकेटकीपर ने  बल्लेबाज पर  बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है   कुछ बल्लेबाज जानबूझकर आउट हो रहे थे पहले इस बात पर ध्यान नहीं दिया बाद मे पता लगा पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने एक लीग पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कुछ बल्लेबाजों के आउट होने के तरीके पर सवाल उठाए है  गोस्वामी ने पिछले साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. वह आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले हैं और बहुत से मैच खेलकर जीत दर्ज की है उनका बोलना है क्रिकेट मे जो बल्लेबाज जिस भी तरीके से आउट हो रहे थे वो सब उनका तरीका नहीं था 


कोहली के साथ 2008 अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा रहे श्रीवत्स गोस्वामी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) की प्रथम श्रेणी लीग मैच के दौरान जिस तरह कुछ खिलाड़ियों को आउट किया गया, उससे यह मैच फिक्स लग रहा था. इस बात से क्रिकेट पर सवाल उठ रहे है और उनका बोलना है जो भी क्रिकेट के प्रेमी है क्या उनके लिए ये खबर बहुत परेशानी का सबब है  मोहम्मडन स्पोर्टिंग और टाउन क्लब के बीच मैच का वीडियो शेयर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बल्लेबाज टाउन क्लब को जीत दिलाने के लिए जानबूझकर आउट हो रहे थे. गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह कोलकाता क्लब क्रिकेट का सुपर डिवीजन मैच है. दो बड़ी टीमें क्या कर रही हैं. क्या इसके बारे में कोई बता सकता है? मैं यह देखकर शर्मिंदगी महसूस कर रहा हूं.यह देखकर मेरा दिल टूट गया है. क्लब क्रिकेट बंगाल का दिल और आत्मा है. कृपया इसे बर्बाद न करें. मुझे लगता है कि यह 'पहले से निर्धारित' क्रिकेट है  और इसका सम्मान करना है मैच फिक्सिंग जैसे मामले नहीं आने मैच को बदनाम करते है

लेबल: , , , , , ,

भारत पाक मैच का लुत्फ उठाएं,'द ग्रेटेस्ट रावलरी' का टीजर हुआ लॉन्च

जब पाकिस्तान और भारत का मैच जब होता है तब लोगों मे एक नया जोश देखने को मिलता है पुराने सामय मे लोग मैच को देखने के लिए लोग टीवी रेडियो का प्रयोग करते थी लेकिन अब बात कुछ और है लोग डिजिटल हो गए है इसी चीज का फायदा उठाकर नेटफ्लिक्स ने 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली है. इसका टीजर एक बेहद शानदार अंदाज में जारी किया गया है उसको पता है इंडिया और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए बहुत कुछ कर सकते है 



 क्रिकेट को भारत में किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है. इस त्यौहार को मनाने के लिए भारतीय मूल के लोग अपना काम तक छोड़ देते हैं. खासकर जब मुकाबला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ हो तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. इस मुकाबले पर दुनियाभर के प्रशंसको की नजरे गड़ी रहती हैं. हर कोई इस मुकाबले का लुत्फ अपने मस्त- मौला अंदाज में मनाने की कोशिश करता है. दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों की लड़ाई देखने का एक अलग ही मजा आता है लेकिन क्रिकेट की बात ही कुछ और होती है भारत की जीत पर भारतीय खुश होते है और पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तानी अवाम खुश होती है लेकिन लोगों मे इस मैच के लिए अलग से टाइम निकलते है और दोनों देश इस मैच को बहुत लग्न के साथ इसका आनंद लेते है इस लड़ाई से क्रिकेट फैंस के इमोशंस जुड़े होते हैं. भारत और पाकिस्तान की राइवलरी कुछ इस प्रकार है कि यदि हम अपने शब्दों में इसे पिरोना चाहें भी तो यह कम पड़ने लगता है. हालांकि, इस राइवलरी का लुत्फ उठाने और पुरानी यादों को ताजा करने के लिए नेटफ्लिक्स 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने जा रहा है. इसका टीजर एक बेहद शानदार अंदाज में जारी किया गया है. जिससे लोग इसका सब्स्क्रिप्शन ले और मैच का आनंद उठाए भारत और पाक के बीच मुकाबले में देखने को मिलता है. इन्ंही कमाल के लम्हों को एक बार फिर से नेटफ्लिक्स 'द ग्रेटेस्ट रावलरी' के जरिए दिखाने जा रहा है. हालांकि, ओटीटी प्लेटफोर्म ने इसे रिलीज करने की तारीख की घोषणा नहीं की है.

लेबल: , , , , ,

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024

क्या मोहम्मद शामी ले लेंगे सन्यास? चौकाने वाला बयान आया सामने

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे लेकिन . इसके बाद उन्हें टखने में चोट लगी थी जिसके बाद शामी ने सबको चोंका दिया है और भारतीय टीम को अलविदा बोलने की बात बोल दी है 


भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय चोट के कारण क्रिकेट टीम से ब्रेक पर हैं. और वो टखने की चोट से जूझ रहे शमी इस समय इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से वाहर है

 लेकिन मोहम्मद शामी ने क्रिकेट से सन्यास लेने की बात कही है ये खबर उनके फैन के लिए बहुत ही बुरी है मोहमद शामी बहुत ही अच्छे तीज गेंदवाज है 2023 के वर्ल्ड कप मे मे बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों के छक्के छूडा दिए



लेबल: , , , ,

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

BCCI टेस्ट सीरीज खिलाड़ियों के लिए तोहफा बढ़ाई जा सकती है सैलरी,IPL2024 के बाद फैसला संभव |

टेस्ट इंडियन टीम को बढ़ावा देने के लिए बीसीसीआई खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने और बोनस देने की विचार किया गया है .आईपीएल के बाद इस बात पर फैसला किया जा सकता है टेस्ट सीरीज खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा फैसला माना जा सकता है



इंडियन क्रिकेट टीम अक्सर घरेलू और टेस्ट सीरीज में फोकस ना करते हुए आईपीएल पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस बात को लेकर क्रिकेटर्स पर बहुत बार अरोप लग चुके है ,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टेस्ट सीरीज को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला ले सकती है रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई टेस्ट सीरीज खेल रहे सभी खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाई जा सकती है साथ ही उनको बोनस देने का भी विचार किया गया है


टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में ही भारतीय टीम 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी है.इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को तोहफा देने पर विचार रहा है। खबर है कि टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड बड़ा फैसला ले सकता है।


लेबल: , ,

IND vs ENG: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा हो सकता है कि IPL भी न खेलें।

विराट कोहली खेली जा रही भारत और इंग्लैंड  टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है. आईपीएल को लेकर कोहली की भागीदारी पर अहम बयान आया है


विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज से नदारद  है. इतनी अहम सीरीज से गैर मौजूद रहने के कारण विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट फैंस के टारगेट पर रहे हैं. पहले वह 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों से बाहर रहे और बाद में आखिरी तीन मैचों के लिए भी अनुपलब्ध हो गए.  सोशल मीडिया पर विराट के इस फैसले से काफी नाराज दिखे प्रशंसक. अब पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इस मामले में विराट कोहली पर तंज कसा है.


रांची के इवेंट में सुनील गावस्कर IIM के छात्रों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि विराट IPL खेलेंगे या नहीं? तो गावस्कर ने कहा, कुछ कारणों के लिए नहीं खेल रहे हैं. शायद हो सकता है कि आईपीएल भी न खेलें.'

लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से जीत हासिल कर सिरीज अपने नाम किया ।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची के चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से जीत हासिल किया.192 रनों के टारगेट को भारतीय टीम ने खेल के चौथे दिन से पहले हासिल कर लिया. शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर टीम के लिए जिम्मेदारी निभाई. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 अपने नाम किया।


भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैड ने चौथे टेस्ट मैच में 192 टारगेट दिया .जिसमे भारतीय टीम ने इंग्लैड को हराकर सीरीज पर कब्जा किया .इंडिया टीम की 5 विकेट गिर गए थे, ऐसे समय में शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की जोड़ी ने नाबाद खेल करके भारत को जीत दिलाई ।

टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टारगेट का पीछा करते हुए 84 रनों की साझेदारी करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी गेंदों को सम्मानपूर्वक खेला, वहीं शुभमन गिल 52 और ध्रुव जुरेल 39 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर जीत हासिल कर, सिरीज अपने नाम किया ।

लेबल: , , , , , , ,

WPL 2024, UP Vs DC के बीच मुकाबला ,जाने बेंगलुरु के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के चौथे मैच में यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुकाबला . दोनों टीमों के बीच WPL 2024 के लिए अपनी पहली जीत हासिल करने का एक सुनहरा मौका है. इस सीजन का चौथा मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 7:30 बजे रात में यह मैच खेला जाएगा, सभी दर्शको के लिए खास जानकारी, मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा.तो चलिए जानते हैं आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आस पास का मौसम का हाल



मौसम विभाग के अनुसार ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास का मौसम साफ रहेगा बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है सभी दर्शकों को बिना रुकावट मैच देखने का आनंद प्राप्त होगा।


पिच रिपोर्ट ,बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच बल्लेबाजी के लिए जान जाती है इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा छक्के चौके देखी जा सकती है इस मैदान की सीमाएं छोटी है.इस मैदान में बहुत बड़े स्कोर बनाए गए हैं और उसका पीछा करना भी आसान है

लेबल: , , , , , , , ,

सोमवार, 15 जनवरी 2024

अफगानिस्तान पर लगातार दूसरी जीत से भारत का T20 सीरीज पर कब्जा

भारतीय टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की  


अजेय बढ़त बना ली। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 172 रन बनाये, जो टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है। गुलबदीन नैब ने 35 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। 173 के लक्ष्य को भारत ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय कप्तान ने यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की भी तारीफ की जिन्होंने तूफानी अंदाज में तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की, जिससे भारत को जीत दर्ज करने में आसानी रही। जायसवाल ने 34 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली, वहीं, दुबे ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाये, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे।आपको बता दें कि भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और अब बेंगलुरु में 17 जनवरी को खेले जाने मुकाबले को जीतकर उसका प्रयास अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप से हराने को होगा।

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 2 अगस्त 2023

IND vs WI 3rd ODI : भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रनों से हराया।

रिपोर्ट : चेतन मंडावी 

भारतीय टीम ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 200 रनों के बडे अंतर से शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम कर ली... भारत ने कैरेबियंस को 2-1 से हराकर लगातार 14वी सीरिज जीती है... इससे पहले भारत ने टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी


यह वेस्टइंडीज के सरजमी पर भारत की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया ने 2022 में वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में 119 रन से हराया था... वनडे सीरीज के जीत के साथ टीम इंडिया ने अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप मिशन के लिए बिगुल फूंक दिया है। सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में टीम ने तीनों क्षेत्रों में दमदार प्रर्दशन दिखाया है। पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय टीम ने हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में ईशान किशन के 77 रन, शुभमन गिल के 85 रन, समसन के 51, और हार्दिक पांडिया के 70 रन के चलते 5 विकेट पर 351 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 35.5 ओवर में 151 पर ऑलआउट हो गई... इस मैच में मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल और ईशान किशन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।

लेबल: ,

सोमवार, 6 मार्च 2023

युवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह ,युवा कप में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने स्वयं को क्रिकेट प्रेमी बताया

विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया



भोपाल - राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित युवा कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया पहले दिन पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस मीडिया इलेवन के मैत्री मैच से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ था जिसमें छ: टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें से तीन टीमों ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया आज एक ग्रुप मैच के बाद दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें पहले मैच जवाहर इलेवन और आजाद इलेवन के बीच में टॉस जनपद सदस्य राहुल मंडलोई ने कराया टाॅस आजाद इलेवन ने जीत कर फिल्डिंग करने का फैसला लिया   



आयोजक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज के दो सेमीफाइनल मैच के बाद कल फाइनल मैच होगा साथ ही विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा कप का आयोजन किया जाएगा जिसमें महारानी लक्ष्मीबाई इलेवन और कल्पना चावला इलेवन दोनों महिला टीमों के बीच मुकाबला रहेगा 


इस मौके पर जनपद सदस्य राहुल मंडलोई आयोजक समिति के सचिव रवि परमार सह सचिव राजवीर सिंह लक्की चौबे आशुतोष पाठक ईश्वर चौहान ऋषि सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा मनीष कोली शिवा दांगी संदीप राजपूत और सभी दर्शक उपस्थित रहे 

लेबल: , ,

रविवार, 5 मार्च 2023

पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस इलेवन के मैत्री मैच के साथ युवा कप का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

युवा कप का भव्य आगाज़ , पत्रकार इलेवन और युवा कांग्रेस इलेवन के बीच खेला गया पहला मैच


विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,ओल्ड कैम्पियन मैदान में हो रहा है आयोजन


युवा कप क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ में  केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया


भोपाल - राजधानी स्थित ओल्ड कैंपियन ग्राउंड पर मध्यप्रदेश युवा मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी द्वारा आयोजित 3 दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 'युवा कप' का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी और कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी जी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


मैच की शुरुआत अंडर 16 भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी सौम्या तिवारी ने टॉस करवाकर की जिसमे युवा कांग्रेस की टीम ने बाजी मारते हुए टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान विधायक कुणाल चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी की और युवा कांग्रेस की तरफ से ओपनिंग गए। 


टूर्नामेंट के आयोजक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आज पत्रकारों और युवा कांग्रेस के साथियों के साथ मैत्री मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई है अगले 2 दिन यह आयोजन और चलेगा। महिला दिवस की पूर्व संध्या 7 मार्च को महिलाओं के मैच के साथ इसका समापन हो जाएगा।इस मौके पर आयोजक समिति के सचिव रवि परमार सह सचिव राजवीर सिंह लक्की चौबे आशुतोष पाठक ईश्वर चौहान ऋषि सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा रवि पटेल सहवाग विश्वकर्मा और सभी दर्शक उपस्थित रहे

लेबल: ,

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

IND vs BAN: टीम इंडिया को पहले वनडे की हार के बाद लगा बड़ा झटका, ICC ने लिया एक्शन

India penalised for slow over rate: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश दौरे के पहले ही मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया पर धीमी ओवर गति को लेकर मैच फीस का 80 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है!

मैच रेफरी के आईसीसी एलीट पैनल के रंजन मदुगले ने निर्धारित समय को ध्यान में रखने के बाद भारत को लक्ष्य से 4 ओवर कम होने का फैसला सुनाया. खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, प्रत्येक ओवर पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जब उनकी टीम निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहती है भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपराध के लिए दोषी ठहराया गया, जिसके उन्होंने अपनी गलती मान ली, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी. मैदानी अंपायर माइकल गफ और तनवीर अहमद, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने आरोप लगाया था.दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और 41.2 ओवर में ही 186 रन बनाकर ढेर हो गई. इस टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 136 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन 10वें विकेट के लिए मेहदी हसन (Mehidy Hasan Miraz) और मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया से जीत छीन ली. अब तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा.

लेबल: , ,

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 307 रन का टारगेट

IND vs NZ 1st ODI Auckland LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। श्रेयस अय्यर (80 रन), शिखर धवन (72 रन) और शुभमन गिल (50 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। भारत की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा जिन्होंने 65 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली।



तब टीम का स्कोर 124 रन था। वहीं दूसरे विकेट के रूप में कप्तान शिखर धवन पैवेलियन लौटे। उन्होंने 77 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। ये दोनों विकेट 124 रन के कुल स्कोर पर गिरे। इसके बाद दो और विकेट जल्दी गिर गए। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए, जबकि सूर्य कुमार यादव सिर्फ 4 रन बना सके।


इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मैदान संभाला। अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन का पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। संजू सैमसन ने 36 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।


वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की। यह अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। यहां की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का फायदा मिलेगा।


भारत: 1 शिखर धवन (कप्तान), 2 शुभमन गिल, 3 ऋषभ पंत (wk), 4 श्रेयस अय्यर, 5 सूर्यकुमार यादव, 6 संजू सैमसन, 7 वाशिंगटन सुंदर, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 उमरान मलिक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल


न्यूजीलैंड: 1 फिन एलेन, 2 डेवोन कॉनवे, 3 केन विलियमसन (कप्तान), 4 टॉम लैथम (wk), 5 डेरिल मिशेल, 6 ग्लेन फिलिप्स, 7 मिशेल सेंटनर, 8 एडम मिल्ने, 9 मैट हेनरी, 10 टिम साउदी, 11 लोकी फर्ग्यूसन

लेबल: , ,