शुक्रवार, 29 मार्च 2024

RCB vs KKR: होम टीम की जीत का सिलसिला टूटा, घर पर हारी बेंगलुरु, कोलकाता ने बुरी हराया

IPL 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है 




 आरसीबी और केकेआर के बीच 10वां मुकाबला खेल गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 183 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर को ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए और जीत KKR ने मैच को जीत लिया और ताज अपने नाम किया KKR ने जीता मैच

केकेआर ने आरसीबी की टीम को यह मुकाबला 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में केकेआर 183 रनों का पीछा कर रही थी। जिसे उन्होंने तीन विकेट खोकर 16.5 ओवर में अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत है

लेबल: , , , , ,

सोमवार, 25 मार्च 2024

आंकड़े की मानें तो CSK के लिए मिलर बन सकते है काल और गुजरात को जीता सकते है मैच।।

अगर बात करे आंकड़े की तो 2022 में CSK के ख़िलाफ़ लगभग अकेले दिलाई थी गुजरात को जीत



डेविड मिलर लंबे समय से IPL का हिस्सा हैं और वह एक परिपक्व फ़िनिशर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ गुजरात टाइटंस (GT) को अपना अगला मैच खेलना है। 2022 सीज़न में मिलर ने अकेले दम पर CSK के ख़िलाफ़ GT को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया था। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 12.4 ओवरो में 87 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे           

यहां से मिलर ने राशिद ख़ान (21 गेंद, 40 रन) के साथ 70 रनों की साझेदारी की थी। 19वें ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर लगातार विकेट गिरने के बाद GT को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की ज़रूरत थी मिलर ने एक गेंद शेष रहते ही अपनी टीम को जीत दिलाई थी उस मैच में मिलर ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे थे चलो जानते हैं CSK के ख़िलाफ़ कैसे रहे हैं मिलर के आंकड़े इसको हम मैच रवींद्र जाडेजा CSK के लिए काफ़ी अहम हैं और उनके ख़िलाफ़ भी मिलर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। मिलर ने जाडेजा के ख़िलाफ़ 11 IPL पारियों में 67 गेंदों में 111 रन बनाए हैं। जाडेजा के ख़िलाफ़ मिलर की औसत 55.50 और स्ट्राइक रेट लगभग 166 का रहा है हालांकि, मिलर दो बार जाडेजा का शिकार भी बन चुके हैं और जल्दी आउट हो गए है लेकिन ये सब मैच होने के बाद ही पता चलेगा की कोन सा खिलाडी चलेगा और कोन सा जल्दी आउट होकर पवेलिऑन जायेगा

लेबल: , , , , , ,

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया

GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था मैच इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया था


 


इस बार GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 5वां मुकाबला खेला गया। दोनों टीमें इस सीरीज यह अपना पहला मैच खेल रही थी। ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी नहीं हुआ मैच अन्तिम तक गया और आखिरकार इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से जीता लिया इस मुकाबले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर सभी की निगाहें थी उनकी पहली कप्तानी थी मुंबई इंडियंस के लिए दरअसल वह अपने पुरानी टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे जिसके वें कप्तान थे और उन्हें साल 2022 में चैंपियन बनाया था। हार्दिक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जहां जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए और जीटी ने यह रोमांचक मैच जीत लिया और मैच को अपने नाम किया

लेबल: , , , , , , ,

रविवार, 23 अक्टूबर 2022

18 साल के अमन सेहरावत अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बने

भारतीय युवा रेसलर अमन सेहरावत ने अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत के लिए पहली बार गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। इस प्रतियोगिता में इससे पहले बजरंग पूनिया और रवि दाहिया जैसे रेसलर भी ऐसा नहीं कर पाए थे।



भारतीय युवा रेसलर अमन सहरावत ने स्पेन में U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और इतिहास रच दिया। 18 साल के अमन ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में तुर्की के पहलवान अहमत डूमन के खिलाफ 12-4 से जीत के साथ ये अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की। यहां तक ​​कि इस टूर्नामेंट में ओलिंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि दहिया ने इससे पहले रजत पदक जीते थे।


अमन ने इससे पहले प्री-क्वार्टर में श्रीलंका की हंसाना मदुशंका को 11-0 से और क्वार्टर फाइनल में जापान की तोशिया आबे को 13-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में, उन्होंने किर्गिस्तान के बेकजत अल्माज को 10-5 से हराकर अपना पदक पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल में उन्होंने इसे गोल्ड में बदल दिया।U23 विश्व चैंपियनशिप में भारत का ये छठा पदक था। 

अमन के गोल्ड मेडल के साथ भारत की पदक तालिका छठे स्थान पर पहुंच गई, क्योंकि अंकुश ने महिला कुश्ती 50 किग्रा स्पर्धा में रजत पदक जीता। मानसी अहलावत ने महिला कुश्ती 59 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि नितेश और विकास ने ग्रीको-रोमन शैली में क्रमशः 97 किग्रा और 72 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इस बीच, साजन भानवाला इससे पहले अंडर -23 विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवान बने।

लेबल: