शुक्रवार, 29 मार्च 2024

RCB vs KKR: होम टीम की जीत का सिलसिला टूटा, घर पर हारी बेंगलुरु, कोलकाता ने बुरी हराया

IPL 2024 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है 




 आरसीबी और केकेआर के बीच 10वां मुकाबला खेल गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर को 183 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर को ओपनर्स ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं सुनील नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में 47 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 39 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए और जीत KKR ने मैच को जीत लिया और ताज अपने नाम किया KKR ने जीता मैच

केकेआर ने आरसीबी की टीम को यह मुकाबला 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में केकेआर 183 रनों का पीछा कर रही थी। जिसे उन्होंने तीन विकेट खोकर 16.5 ओवर में अपने नाम कर लिया। यह केकेआर की लगातार दूसरी जीत है

लेबल: , , , , ,

सोमवार, 25 मार्च 2024

आंकड़े की मानें तो CSK के लिए मिलर बन सकते है काल और गुजरात को जीता सकते है मैच।।

अगर बात करे आंकड़े की तो 2022 में CSK के ख़िलाफ़ लगभग अकेले दिलाई थी गुजरात को जीत



डेविड मिलर लंबे समय से IPL का हिस्सा हैं और वह एक परिपक्व फ़िनिशर हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख़िलाफ़ गुजरात टाइटंस (GT) को अपना अगला मैच खेलना है। 2022 सीज़न में मिलर ने अकेले दम पर CSK के ख़िलाफ़ GT को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया था। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 12.4 ओवरो में 87 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे           

यहां से मिलर ने राशिद ख़ान (21 गेंद, 40 रन) के साथ 70 रनों की साझेदारी की थी। 19वें ओवर की आख़िरी दो गेंदों पर लगातार विकेट गिरने के बाद GT को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रनों की ज़रूरत थी मिलर ने एक गेंद शेष रहते ही अपनी टीम को जीत दिलाई थी उस मैच में मिलर ने 51 गेंदों में नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी जिसमें आठ चौके और छह छक्के शामिल रहे थे चलो जानते हैं CSK के ख़िलाफ़ कैसे रहे हैं मिलर के आंकड़े इसको हम मैच रवींद्र जाडेजा CSK के लिए काफ़ी अहम हैं और उनके ख़िलाफ़ भी मिलर का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। मिलर ने जाडेजा के ख़िलाफ़ 11 IPL पारियों में 67 गेंदों में 111 रन बनाए हैं। जाडेजा के ख़िलाफ़ मिलर की औसत 55.50 और स्ट्राइक रेट लगभग 166 का रहा है हालांकि, मिलर दो बार जाडेजा का शिकार भी बन चुके हैं और जल्दी आउट हो गए है लेकिन ये सब मैच होने के बाद ही पता चलेगा की कोन सा खिलाडी चलेगा और कोन सा जल्दी आउट होकर पवेलिऑन जायेगा

लेबल: , , , , , ,

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने हार्दिक की मुंबई इंडियंस को 6 रनों से हरा दिया

GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था मैच इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया था


 


इस बार GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 5वां मुकाबला खेला गया। दोनों टीमें इस सीरीज यह अपना पहला मैच खेल रही थी। ऐसे में फैंस को कांटे की टक्कर की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी नहीं हुआ मैच अन्तिम तक गया और आखिरकार इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 6 रनों से जीता लिया इस मुकाबले मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर सभी की निगाहें थी उनकी पहली कप्तानी थी मुंबई इंडियंस के लिए दरअसल वह अपने पुरानी टीम के खिलाफ मैच खेल रहे थे जिसके वें कप्तान थे और उन्हें साल 2022 में चैंपियन बनाया था। हार्दिक ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जहां जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए और जीटी ने यह रोमांचक मैच जीत लिया और मैच को अपने नाम किया

लेबल: , , , , , , ,

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024

क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही?

सोशल मीडिया में छाई खबर क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से अपनी रिलेशनशिप की बात कही? वायरल पोस्ट में रश्मिका ने कहा कि मेरे पति को VD जैसा होना चाहिए।


साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक फैन क्लब की पोस्ट पर उनके पति के गुणों पर चर्चा करने वाली उनकी टिप्पणी ने फैंस का आकर्षित किया हैं. पोस्ट में बताया गया है कि उनके पति को "VD" जैसा होना चाहिए, जिस पर रश्मिका ने अपना जवाब दिया कि "यह सच है" जिससे फैंस बहुत उत्साहित और अचंभित हो गए।


बता दे की "VD" साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा का उपनाम है, जो उनके फैंस द्वारा दिया गया है। 2018 की फिल्म गीता गोविंदम में विजय देवरकोंडा के अपोजिट लीड रोल में काम करने के बाद रश्मिका और विजय के रिश्ते के बारे में अटकलें शुरू हुईं थी। इस बात का दोनों ने हमेशा खंडन किया है और कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं

 रश्मिका मंदाना के एक फैन क्लब ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है कि रश्मिका मंदाना का पति बनने के लिए किसी लड़के में क्या क्वालिटी होनी चाहिए? वो भारत की नेशनल क्रश हैं, उनके पति जरूर खास होने चाहिए। उसका पति तो वीडी जैसा होना चाहिए. मेरा मतलब है बहुत साहसी। इस पर रश्मिक ने जवाब दिया की यह बिल्कुल सच है।

तो इस जवाब के आधार पर रशमिका के प्रसंशको द्वारा कयास लगाया जा रहा है की क्या रश्मिका और विजय देवरकोंडा दोनो के बीच शादी की बात सच है।

लेबल: , , , ,

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

बॉलीवुड में छाई शोक का लहर गजल सम्राट पंकज उधास ने 72 की उम्र में ली अंतिम सांस

अपनी बेहतरीन गजल से लाखो दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गजल सम्राट पंकज अब इस दुनिया को कह दिया अलविदा।

72 साल के उम्र में उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हालाकि अब उनकी निधन हो गई है.


हिंदी फिल्मी जगत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो चुका है. वो अपनी मधुर गजल गायन के वजह से गजल के लाखो श्रोताओं के दिलों पर राज करते थे. बताया जा रहा है की कैंसर के वजह से उनकी स्वास्थ्य खराब हो गई थी. 17 मई 1951 को उनका जन्म गुजरात के जेतपुर में हुआ था. तीन भाइयों में सबसे छोटे थे 

उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है.

पंकज उधास ने ली सुबह 11 बजे अतीम सांस, खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की उनके पीआर के द्वारा आज तक को बताया गया की मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास सुबह 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. आपको बता दे की गायक के इस दुनिया में नहीं रहने से फिल्म जगत में शोक का माहोल बन गया है. उनके शुभचितकों को कभी बड़ा सदमा लगा है। और गजल सम्राट को नाम आंखो से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। 

कल किया जाएगा पंकज उधास का अंतिम संस्कार

मशहूर गायक के शव का अंतिम संस्कार कल मंगलवार को किया जाएगा. फैंस और फिल्म और म्यूजिक जगत के हस्तियों को कल मंगलवार 27 फरवरी के दिन उनके अंतिम दर्शन करने को मिलेगा।

लेबल: , , , , , , ,

शाहरुख खान के 30 साल पहले फिल्म के रिमेक में बेटा आर्यन करेंगे काम।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति और दीपक तिजोरी ने काम किया था. सुत्रों के मुताबिक इस फिल्म का रीमेक बनने की बात सामने आई है। दरअसल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुचित्रा भी चाहती हैं कि, फिल्म का रीमेक बने। उन्होंने बताया की इस फिल्म में शाहरुख खान का लिड रोल उनके बेटे आर्यन खान को करना चाहिए।


इस साल कई फिल्मों का रिमेक आने वाली है जिसका इंतेजार सभी दर्शकों को है. जिसमें Bollywood ही नही साउथ के कई फिल्मे शामिल है बिते कुछ सालों से फिल्मों का रीमेक बनना एक ट्रेड बन गया है. फिल्म मेकर्स जब कोई फिल्म बनाते है तो हर एक फिल्म को दो भाग में लाने की प्लानिंग कर लेते हैं. सुत्रों के मुताबिक 80 और 90 के दशक में आई कई फिल्मों के रीमेक बनने की चर्चा चल रही है हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ को 30 साल पूरे होते ही शाहरुख के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म को लेकर कई किस्से शेयर कर रहीं है. की इस आइकॉनिक फिल्म के रीमेक को चर्चा चल रही है। सुचित्रा भी चाहती हैं कि इस फिल्म का रीमेक बने. उनका कहना है कि, अगर ऐसा कभी हो तो शाहरुख का रोल उनके बेटे आर्यन खान को ही मिलना चाहिए। 


फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ का बनेगा रीमेक? 

 फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान के अपोजिट काम करने वाली लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति द्वारा कई इंटरव्यू दीया गया. उस दौरान उनका कहना है कि, मुझे याद है कि फिल्म बनने के दौरान लम्बे वक्त तक फिल्म के टाइटल नही मिल पा रहा था उस दौरान काफी बदलाव किए गए थे. लेकिन मेरा किसी भी क्रिएटिव प्रोसेस से कोई लेना देना नहीं था. मैं उस समय सिर्फ अपना काम करती थी और चली जाती थी। वहीं इस फिल्म के रीमेक को लेकर बातचीत करते हुए उनका कहना है कि इस फिल्म मे हैप्पी एंडिंग होना बकी रह गया था तो मै चाहती हुं कि इस फिल्म को एक बार और बनाया जाए और इस फिल्म का हैप्पी एंडिंग अच्छे से हो।

लेबल: , , , , , ,

यामी गौतम की Article 370 को मिला दर्शकों का फूल सपोर्ट , वहीं विद्युत जामवाल की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म का हाल बेहाल

आपको बता की यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को वीकेंड का पूरा फायदा मिला है। फिल्म के 3 दिनों की कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस फिल्म के साथ विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक भी रिलीज हुई है। लेकिन इस स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म को ऑडियंस का उतना सपोर्ट नहीं मिल रहा है।


आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हिंदी फिल्म जगत के लिए साल 2024 की शुरुआत 2023 से काफी विपरीत जा रही है। 2023 में शाहरुख खान ने पठान फिल्म से एक ऐसा माहौल बनाया था की 2023 में जितने भी बॉलीवुड फिल्में सिनेमा घरों में चली लगभग सभी फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। बहरहाल 2024 में अब तक ऐसा कुछ कलाम देखने को नहीं मिला है। इस 2024 की शुरुआत में साउथ इंडियन फिल्मों ने थोड़ा बहुत माहौल बनाया है। गुंटूर कारम और हनुमान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कमाई की है। लेकिन बॉलीवुड का हाल बेहाल चल रहा है। शाहिद कपूर और ऋतिक रोशन स्टारर जैसे बड़े नामों वाले फिल्में रिलीज हुईं लेकिन कोई खास कमाल कर नही पाई। जनवरी से ये सिलसिला फरवरी में भी थमने का नाम नहीं ले रही। यामी गौतम की आर्टिकल 370 और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक दोनों फिल्मों के कलेक्शन के आंकड़े 3 दिनों में कोई खास कारनामा करके दिखाने में कामयाब नही रही है।


यामी गौतम की फिल्म और विद्युत जामवाल की फिल्म ने अब तक कितना कमाया?


बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को ऑडियंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी फिल्म ने 3 दिनों में रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन 7.4 करोड़ का कारोबार किया, और तीसरे दिन रविवार का फायदा उठाते हुए 9.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया जाए तो 22.80 करोड़ का कलेक्शन कर किया है। वही विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म क्रैक को ऑडियंस का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नही मिल रहा है हालाकि फिल्म स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का 3 दिनों का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाए तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.40 करोड़ की कमाई की इस फिल्म को इतनी बड़ी स्टार कास्ट का फायदा नही मिल पा रहा है। फिल्म ने टोटल 3 दोनो में 8.80 करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। यह फिल्म यामी गौतम के फिल्म से काफी पीछे चल रही है। इन दोनो फिल्मों को लेकर दर्शकों में जितनी हाइप थी उस लिहाज से फिल्में कारोबार नही कर पा रही है। अब आगे की दिनों में ये दोनो फिल्मे किस तरह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करती है या नहीं ये देखना दिलचस्ब होगा।

लेबल: , , , , , , , ,