बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Bihar : जन विश्वास यात्रा के दौरान टूटा मंच,पास के छत से ही गरजे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: तेजस्वी यादव ने मंगलवार से जन विश्वास यात्रा की शुरूआत की है. तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुरक की सभा में अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही सीतामढ़ी में टूटा मंच, कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मंगलवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव रैली  के लिए जा रहे थे लेकिन पहुँचने से पहले ही मंच टूट गया,इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे वहीं पास में एक छत से लोगों को संबोधित किए, बिल्कुल देहाती अंदाज सर पर मुरेठा बांधते हुए कार्यक्रम में युवाओं के बीच जोश और जुनून ला दिए, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुट रही इससे आने वाले चुनाव में भी असर दिख सकता हैं, लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए अंत तक जमे रहे, अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव भी सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।





लेबल: , , , , , , , , ,

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का किया निरीक्षण

समस्तीपुर आगामी 14 फ़रवरी  को बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत समस्तीपुर आनेवाले हैं, उसी कड़ी में मुख्यमंत्री ताजपुर प्रखंड के भैरोखरा पंचायत में किसान मोo नकीब के खेतो में लगे हुए पॉलीहाउस को देखने जायेंगे आज स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भैरोखरा स्थित पॉलीहाउस का निरीक्षण  किया तथा तैयारियों का जायजा लिया,उन्होंने ताजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को फोन करके आवश्यक निर्देश भी दिया


विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक ढ़ंग से कृषि करनें अर्थात फसलों को उगानें के लिए एक विशेष प्रकार की पालीथीन या चादर से ढका हुआ घर होता है जिसे पॉलीहाउस कहते है l इस घर के वातावरण को फसलों अनुकूल कर हर मौसम में विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन किया जाता है l पॉलीहाउस में बाहरी वातावरण का प्रभाव नही पड़ता है l पॉलीहाउस को शेडनेट हाउस, ग्रीन हाउस और नेट हाउस आदि नामों से जाना जाता है l दरअसल पॉलीहाउस खेती का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें हम हानिकारक कीटनाशकों और अन्य रसायनों के अधिक उपयोग के बिना उच्च पोषक मूल्यों के साथ अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, किसान मोo नकीब , राजद नेता राकेश कुशवाहा , सुरेश राय, मोo फैयाज अहमद , अरुण कुशवाहा , जित्तू कुशवाहा, जिला राजद सचिव राकेश यादव , पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा उर्फ ज्ञानी झा , पंचायत समिति सदस्य पवन राय, पंचायत समिति सदस्य मोo तौकीर, मोo आफताब अहमद उर्फ लूडो , मोo अरमान , बौएलाल महतो , अनिल यादव , सैयद फैसल आलम मन्नू , रंजीत कुमार रम्भू , अंकित वर्धन, मोo ￰तौसीफ तथा मोo हीरा आदि मौजूद थे l




लेबल: , , , ,

मंगलवार, 7 जून 2022

दरभंगा तकनीकी पदाधिकारी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल - 1, दरभंगा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अन्तर्गत 249 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। दरभंगा ग्रामीण एवं दरभंगा शहरी क्षेत्र के 144 योजनाओं में कार्य किया जाना है, जिनमे कार्य एजेन्सी नियुक्त किया जाना है। कब्रिस्तान घेराबन्दी के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2006-2007 में दरभंगा के 289 कब्रिस्तानों की घेराबन्दी करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जो पूर्ण किया जा चुका है।पंचायत सरकार भवन के संबंध में बताया गया कि जिले में 57 पंचायत सरकार भवन ग्राम पंचायतों द्वारा बनवाया गया है। पुनः 76 नया पंचायत सरकार भवन निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है, जिनमें से 18 के लिए भूमि चिन्ह्ति किया जा चुका है।  बताया गया कि पंचायत सरकार भवन में कार्यपालक सहायक नियमित रूप से बैठ रहे हैं, लेकिन अभी भी किसान सलाहकार, विकास मित्र, पी.आर.एस. सहित अन्य पंचायत स्तरीय कर्मचारी पंचायत सरकार भवन में नियमित रूप से नहीं बैठ रहे हैं।जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी संबंधित कर्मी के जिला स्तरीय पदाधिकारी को इस आशय का पत्र जारी करने का निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करावें कि उनके पंचायत स्तरीय कर्मी पंचायत सरकार भवन में प्रतिदिन बैठें और वहाँ की उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज करावें। उसी पंजी के आधार पर उनके वेतन का भुगतान किया जाए। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल - 2, बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की 91 योजनाओं पर कार्य किया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तकनीकी विभाग यह सुनिश्चित करें, कि सड़क निर्माण के दौरान ग्रेड - वन से ग्रेड - टू तक कार्य किये जाने के दौरान अभियंताओं द्वारा नियमित रूप से सड़कों की जाँच की जाए और कार्य पूर्णतः के उपरान्त भी एक बार जाँच कर ली जाए। कार्य आवंटन के पश्चात यदि कोई एजेन्सी काम नहीं कर रहा है, तो 01 महीने के पश्चात् दूसरे एजेन्सी से रि-साईन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पहले जिले के सभी सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि प्रत्येक प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को बुलाकर एक टीम गठित की जाए तथा पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग व स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन की सभी सड़कों की जाँच करा ली जाए। उन्होंने इसके लिए एक मैप तैयार करवाने का निर्देश दिया, जिसमें सभी विभागों की सड़के, विभागवार चिन्ह्ति किया जा सके।बैठक में बताया गया कि 17वीं विधान सभा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को 19 योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त हुई है। बैठक में मंदिर घेराबन्दी कार्य की भी समीक्षा की गयी। प्रेक्षागृह के संबंध में भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण है, केवल ऑडियो वीडियो प्रोजेक्शन का कार्य किया जाना बाकी है, इसके लिए नये एजेन्सी को कार्य आवंटित करने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने इसे 01 महीने के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के समीप 03-03 एकड़ जमीन सिवरेज ट्रिर्टेमेन्ट प्लांट के लिए चिन्ह्ति किया जाए, जहाँ प्लांट संस्थापित करवाया जा सके, ताकि नालो की पानी का ट्रिर्टेमेन्ट कर इसे नदी में गिराया जा सके।ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा ने बताया कि उनकी 67 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग - 2 के द्वारा बताया गया कि उनकी 123 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। दरभंगा हवाई अड्डा के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दरभंगा हवाई अड्डा के समीप अस्थायी पार्किग निर्माण के लिए चिन्हित स्थल को मनरेगा से मिट्टी भराई एवं जी.एस.बी. निर्माण की कार्रवाई करवाने हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया।बिहार राज्य चिकित्सा अधारभूत संरचना द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विधान सभा में 05-05 चिकित्सा केन्द्र बनाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है, बताया गया कि केवल 10 चिकित्सा केन्द्र के लिए स्थल चिन्ह्ति किया जाना शेष रह गया है। जिलाधिकारी ने उन स्थलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।शिक्षा विभाग के आधारभूत संरचना के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्यालयों के 114 योजनाएँ पूर्ण की जा चुकी है, केवल 07 लंबित है।जिलाधिकारी ने पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को धरना स्थल पर एक चापाकल गड़वाने का निर्देश दिया। एकमी-सिरनियाँ बांध के किनारे अवैध मिट्टी भराई के संबंध में बताया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा धीरे-धीरे मिट्टी को हटाया जा रहा है।जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनेक सड़क निर्माण एजेन्सी द्वारा कार्य के दौरान नल-जल योजना की पाईप क्षतिग्रस्त कर दिये गये है। जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि जिस विभाग के द्वारा सड़क निर्माण करवाया गया है, उस विभाग के द्वारा उस क्षतिग्रस्त पाईप को दुरूस्त करवाया जाए।उन्होंने बाढ़ से संबंधित सभी लंबित कार्य को तुरंत करवा लेने का निर्देश दिया। तटबंध के निरीक्षण के संबंध में बताया गया कि संबंधित अभियंताओं द्वारा तटबंध का निरीक्षण किया जा रहा है। बैंठक में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार सहित सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंतागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित!






लेबल: , , , , , , , , , ,