सोमवार, 12 जून 2023

साइमोना क्रिएशन द्वारा वडोदरा गुजरात में आनंदी नाट्य मंचन

देश की प्रगति का सूचक महिला उद्यमिता न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोज़गार के अवसर उत्पन्न करता है। सपने देखना और उन्हें साकार करने की हिम्मत रखना सफल उद्यमियों की निशानी है। बिहार के दरभंगा ज़िले के कन्हई गाँव की मोना झा ऐसी ही एक मिसाल हैं जो युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बनने की राह पर अग्रसर हैं।


वर्तमान में वडोदरा गुजरात में दसवीं कक्षा में पढ़ रही मोना, साइमोना क्रिएशन की फाउंडर हैं और प्रसिद्ध लेखिका ज्योति झा की लिखित महिला सशक्तिकरण को दर्शाती उपन्यास ‘आनंदी’ के नाट्य रूपांतरण में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत, पटना के प्रतिष्ठित विद्यापति भवन में आयोजित आनंदी नाट्य मंचन की सफलता के पश्चात, श्री सायाजी गृह अकोटा एवं पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा गुजरात में पुनः साइमोना क्रिएशन द्वारा आनंदी नाट्य मंचन आयोजित किया जाएगा जो कि 2 और 3 जुलाई को सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में विमन एक्सीलेंस अवार्ड गुजरात के अन्तर्गत 100 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अद्वितीय योगदान से समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में जहां कई विख्यात नाम अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित करेंगे, वहीं बिहार के सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय आईपीएस विकास वैभव, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुग्रह करेंगे। आईपीएस विकास वैभव ने अपनी मुहिम लेट्स इंस्पायर बिहार से कई सकारात्मक बदलाव लाये हैं जो कि न केवल बिहार में व्याप्त है बल्कि संपूर्ण विश्व में बसे बिहारियों पर अपना प्रभाव दिखाया है। उद्यमिता एवं महिला उद्यमिता, लेट्स इंस्पायर बिहार का एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ है और इसी के अन्तर्गत नये एवं युवा उद्यमियों को विभिन्न सहयोगों द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। इसी मार्गदर्शन से प्रेरित होकर, साइमोना क्रिएशन द्वारा मोना मोहन झा भी समाज में अपना महत्त्वपूर्ण योदगान देने के लिए प्रयासरत हैं।

लेबल: ,

शुक्रवार, 9 जून 2023

दलित चेतना पुस्तक के लेखक डॉ छोटेलाल पासवान को यूथ इंडिया के कार्यालय में किया गया सम्मानित।

बेनीपुर (दरभंगा)- दलित चेतना पुस्तक के लेखक डॉ छोटेलाल पासवान को आज बेनीपुर स्थित यूथ इंडिया के कार्यालय में मिथिला परंपरा अनुसार पाग व चादर से सम्मानित किया गया।



बता दें कि डॉ. छोटे लाल पासवान बेनीपुर के हटिया मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में पदस्थापित है।वहीं लगातार सामाजिक चिंतन व समाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

इस दौरान यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यूथ इंडिया हमेशा से प्रतिभावान लोगों को अपने मंच के माध्यम से सम्मानित करते आ रही है। डॉ छोटे लाल पासवान अपने पुस्तक के माध्यम से समाज में दलितों के जीवन व स्थिति का वर्णन किया है।मौके पर शिक्षक नेता अरुण कुमार निराला ने पाग चादर से सम्मानित किया।


 इस दौरान युवा समाजसेवी चंदेश्वर यादव जी, पत्रकार चंदन कुमार साफी जी मौजुद रहे।

लेबल: , ,

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

Darbhanga: जल-जीवन-हरियाली एवं मिशन लाइफ पर हुई विस्तृत चर्चा,नेहरु युवा केन्द्र दरभंगा ने किया आयोजन, विभिन्न प्रखंड के 50 युवा हुए शामिल

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण स्थिरता विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन


दरभंगा नेहरू युवा केन्द्र, दरभंगा द्वारा महारानी अधिरानी रामेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय दरभंगा के सभागार में "जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता में युवाओं की सहभागिता" विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन श्री फारूक इमाम, जिला परियोजना अधिकारी-नमामि गंगे, नेहरू युवा केन्द्र, दरभंगा श्री ऋतू राज, जिला मिशन प्रबंधक, जल-जीवन-हरियाली मिशन, दरभंगा, श्री संदीप कुमार, जिला सलाहकार, जिला जल स्वच्छता समिति, दरभंगा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

जिला परियोजना अधिकारी-नमामि गंगे श्री फारूक इमाम ने कार्यशाला के उद्देश्य पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण स्थिरता विषय पर युवाओं को संवेदनशील बनाकर, उनके व्यवहार में परिवर्तन लाकर जलवायु परिवर्तन के लिए किए जा रहे कार्यों में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित कर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का न्यूनीकरण किया जा सके।

जिला मिशन प्रबंधक श्री ऋतु राज ने जल-जीवन-हरियाली मिशन के द्वारा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों एवं मिशन के सभी अवयव पर विस्तार से चर्चा किया।

जिला सलाहकार श्री संदीप कुमार ने जल संरक्षण, धूसर जल प्रबंधन, स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता से समृद्धि पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं उपस्थित युवाओं से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अभियान का नेतृत्व करने का अनुरोध किया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा जल संरक्षण, इसके विवेकपूर्ण इस्तेमाल, जल निकायों को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करना, धूसर जल के पुनः उपयोग एवं कैच द रेन, अभियान के संदेश को ग्राम स्तर तक पहुंचाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य योजना तैयार कर उसकी प्रस्तुति दी गई एवं आगामी कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा किया।कार्यशाला में राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक मणिकांत, पूजा, दिव्या नाथ, प्रशांत, पंकज, संगीता, उपासना, ज्ञान रंजन, संजय, पुरुषोत्तम, स्पियरहेड सदस्य श्रृष्टि, प्रभा कांत सहित विभिन्न प्रखंड के पचास युवा शामिल रहे।

लेबल: , , ,

बुधवार, 4 जनवरी 2023

बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बेलही में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटा गया

बेनीपुर (दरभंगा )- बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड अंतर्गत बेलही गांव में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर आज भारत की प्रथम महिला शिक्षका व समाजसेविका सावित्री बाई फुले जी के जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यपुस्तक बांटा गया।

इस दौरान शिक्षक नेता अरुण कुमार निराला के द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। मौके पर संगीत शिक्षक बलदेव दास ने गीत के माध्यम से रोजाना स्कुल जाने व अनुशासित जीवन जीने के लिए मोटिवेट किया।वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह तैयार है। इस नई वर्ष में क्षेत्र के सभी गांवो-कस्बो में शैक्षणिक माहौल बनाया जाएगा। 



इस दौरान चंदन कुमार साफी, शिक्षक समरनाथ प्रसाद, शिक्षक प्रमोद कुमार, इमरान हुसैन,प्रवेज आलम, ई. हैप्पी रंजन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।।

लेबल: ,

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बेनीपुर में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से तृतीय पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बेनीपुर में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से तृतीय पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन +2 हाईस्कूल महिनाम के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक नेता अरूण कुमार निराला ने संयुक्त रूप से किया।


इस दौरान मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पत्रकार देश के चौथा स्तंभ है। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता अरूण कुमार निराला ने कहा कि पत्रकार देश का आइना है। इसलिए सभी को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बेनीपुर न्युज के संपादक सुनील झा, अलीनगर पब्लिक एप्प के पत्रकार मिथलेश ठाकुर , अलीनगर पब्लिक वाइव के पत्रकार प्रमोद पासवान, जागु मैथिल के संपादक शिवम चौधरी, जानकी न्यूज के संपादक जय प्रकाश झा,साधना न्युज के पत्रकार चंदन साफी को संगठन के माध्यम से सम्मानित किया गया।मौके पर यूथ इंडिया के संगठन विस्तार प्रभारी मनोज यादव, उगन साह, चंदेश्वर यादव सहित दर्जनो लोग मौजुद रहे।

लेबल:

बुधवार, 3 अगस्त 2022

Darbhanga भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित हुए यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक अरूण कुमार निराला

बेनीपुर /दरभंगा 

बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवासा निवासी व यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक नेता अरुण कुमार निराला का भारत गौरव सम्मान के लिए हुआ चयन

विदित हो कि क्षेत्र में सामाजिक कार्य के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य हमेशा से अरुण कुमार निराला व राजेश यादव के द्वारा किया जा रहा है।उन्हें इनायत ब्लेसिंग फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है।मौके पर हिंद जनस्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार झा बब्लू, चंदेश्वर यादव, अजीत कुमार, यूथ इंडिया प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, राजद नगर अध्यक्ष मोहम्मद गयासुद्दीन उर्फ तनवीर आलम आदि ने बधाई दी।






लेबल: ,

गुरुवार, 9 जून 2022

यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा नेऊरी मे चलाया गया निशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर

आज बिरौल प्रखंड क्षेत्र के नेऊरी पंचायत मे यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड व प्रकाश डेंटल क्लिनिक बेनीपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा किया गया।

इस दौरान करीब 100 महिला-पुरूष की जांच प्रकाश डेन्टल क्लिनिक बेनीपुर के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन एवं सहायक चिकित्सक रमन कुमार रॉय के द्वारा किया गया।जांच के दौरान लोगों को एवं दांतों की देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया।चिकित्सको की टीम ने आमजनो को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी । वही चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है । यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए , ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान राजेश यादव ने कहा कि जिले भर के विभिन्न जगहों पर यूथ इंडिया के द्वारा लगातार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मौके पर विष्णुदेव पासवान, चंदन साफी सहित दर्जनो लोग मौजुद रहे!







लेबल: , , , , , ,

मंगलवार, 7 जून 2022

दरभंगा तकनीकी पदाधिकारी की बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल - 1, दरभंगा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के अन्तर्गत 249 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। दरभंगा ग्रामीण एवं दरभंगा शहरी क्षेत्र के 144 योजनाओं में कार्य किया जाना है, जिनमे कार्य एजेन्सी नियुक्त किया जाना है। कब्रिस्तान घेराबन्दी के संबंध में बताया गया कि वर्ष 2006-2007 में दरभंगा के 289 कब्रिस्तानों की घेराबन्दी करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जो पूर्ण किया जा चुका है।पंचायत सरकार भवन के संबंध में बताया गया कि जिले में 57 पंचायत सरकार भवन ग्राम पंचायतों द्वारा बनवाया गया है। पुनः 76 नया पंचायत सरकार भवन निर्माण का लक्ष्य प्राप्त है, जिनमें से 18 के लिए भूमि चिन्ह्ति किया जा चुका है।  बताया गया कि पंचायत सरकार भवन में कार्यपालक सहायक नियमित रूप से बैठ रहे हैं, लेकिन अभी भी किसान सलाहकार, विकास मित्र, पी.आर.एस. सहित अन्य पंचायत स्तरीय कर्मचारी पंचायत सरकार भवन में नियमित रूप से नहीं बैठ रहे हैं।जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी संबंधित कर्मी के जिला स्तरीय पदाधिकारी को इस आशय का पत्र जारी करने का निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करावें कि उनके पंचायत स्तरीय कर्मी पंचायत सरकार भवन में प्रतिदिन बैठें और वहाँ की उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज करावें। उसी पंजी के आधार पर उनके वेतन का भुगतान किया जाए। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमण्डल - 2, बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की 91 योजनाओं पर कार्य किया जाना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी तकनीकी विभाग यह सुनिश्चित करें, कि सड़क निर्माण के दौरान ग्रेड - वन से ग्रेड - टू तक कार्य किये जाने के दौरान अभियंताओं द्वारा नियमित रूप से सड़कों की जाँच की जाए और कार्य पूर्णतः के उपरान्त भी एक बार जाँच कर ली जाए। कार्य आवंटन के पश्चात यदि कोई एजेन्सी काम नहीं कर रहा है, तो 01 महीने के पश्चात् दूसरे एजेन्सी से रि-साईन करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने से पहले जिले के सभी सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाए। उन्होंने आदेश दिया कि प्रत्येक प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को बुलाकर एक टीम गठित की जाए तथा पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग व स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन की सभी सड़कों की जाँच करा ली जाए। उन्होंने इसके लिए एक मैप तैयार करवाने का निर्देश दिया, जिसमें सभी विभागों की सड़के, विभागवार चिन्ह्ति किया जा सके।बैठक में बताया गया कि 17वीं विधान सभा में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन को 19 योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त हुई है। बैठक में मंदिर घेराबन्दी कार्य की भी समीक्षा की गयी। प्रेक्षागृह के संबंध में भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी कार्य पूर्ण है, केवल ऑडियो वीडियो प्रोजेक्शन का कार्य किया जाना बाकी है, इसके लिए नये एजेन्सी को कार्य आवंटित करने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने इसे 01 महीने के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र के समीप 03-03 एकड़ जमीन सिवरेज ट्रिर्टेमेन्ट प्लांट के लिए चिन्ह्ति किया जाए, जहाँ प्लांट संस्थापित करवाया जा सके, ताकि नालो की पानी का ट्रिर्टेमेन्ट कर इसे नदी में गिराया जा सके।ग्रामीण कार्य विभाग, दरभंगा ने बताया कि उनकी 67 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग - 2 के द्वारा बताया गया कि उनकी 123 योजनाओं पर कार्य चल रहा है। दरभंगा हवाई अड्डा के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दरभंगा हवाई अड्डा के समीप अस्थायी पार्किग निर्माण के लिए चिन्हित स्थल को मनरेगा से मिट्टी भराई एवं जी.एस.बी. निर्माण की कार्रवाई करवाने हेतु उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया।बिहार राज्य चिकित्सा अधारभूत संरचना द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विधान सभा में 05-05 चिकित्सा केन्द्र बनाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है, बताया गया कि केवल 10 चिकित्सा केन्द्र के लिए स्थल चिन्ह्ति किया जाना शेष रह गया है। जिलाधिकारी ने उन स्थलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।शिक्षा विभाग के आधारभूत संरचना के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विद्यालयों के 114 योजनाएँ पूर्ण की जा चुकी है, केवल 07 लंबित है।जिलाधिकारी ने पी.एच.ई.डी. के कार्यपालक अभियंता को धरना स्थल पर एक चापाकल गड़वाने का निर्देश दिया। एकमी-सिरनियाँ बांध के किनारे अवैध मिट्टी भराई के संबंध में बताया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा धीरे-धीरे मिट्टी को हटाया जा रहा है।जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अनेक सड़क निर्माण एजेन्सी द्वारा कार्य के दौरान नल-जल योजना की पाईप क्षतिग्रस्त कर दिये गये है। जिलाधिकारी ने निदेशित किया कि जिस विभाग के द्वारा सड़क निर्माण करवाया गया है, उस विभाग के द्वारा उस क्षतिग्रस्त पाईप को दुरूस्त करवाया जाए।उन्होंने बाढ़ से संबंधित सभी लंबित कार्य को तुरंत करवा लेने का निर्देश दिया। तटबंध के निरीक्षण के संबंध में बताया गया कि संबंधित अभियंताओं द्वारा तटबंध का निरीक्षण किया जा रहा है। बैंठक में उप विकास आयुक्त अम्रिषा बैंस, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज, जिला योजना पदाधिकारी नवीन कुमार सहित सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंतागण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित!






लेबल: , , , , , , , , , ,