रविवार, 10 जुलाई 2022

नुक्कड़ नाटक कर किसानों को किया गया जागरूक

कृषि विभाग द्वारा प्रखंड के जितवारपुर निजामत पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन कर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई!

किसान सलाहकार शिव नारायण राय ने बताया कि इसमें कृषि विभाग के पदाधिकारी,आत्मा कर्मी आदि शामिल रहे। किसान चौपाल पहुंचे नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक कर किसानों को खेती करने के सबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया। कृषि समन्वयक अनिल प्रशाद ने बताया कि किसान चौपाल में प्रखंड के सभी पंचायतों के किसानों को पुरुष व महिला कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर गीत संगीत के माध्यम से किसानों के बीच हाईटेक कृषि तकनीकी का प्रचार प्रसार किया।

इस दौरान कलाकारों द्वारा खरीफ की खेती के लिए रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का प्रयोग करने,पराली नहीं जलाने, समय-समय पर सिचाई करने, मिट्टी जांच कराते रहने तथा पौधारोपण करने एवं पारंपरिक खेती की जगह उत्तम प्रभेद आधारित अनुशंसित खेती करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा समय से फसल की बोआई, फफुंदनाशी व कीटनाशी से बीजोपचार, सिचाई के लिए जल प्रबंधन, खरपतवार, समेकित कीट प्रबंधन तथा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई गई!


लेबल: , , , , , , , , , ,

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

सैलरी के 23 लाख का चेक लौटाने की बात कहकर सुर्खियों में आने वाले बिहार के असिस्टेंट प्रोफेसर ने मांगी माफी

बिहार के असिस्टेंट प्रोफेसर ललन कुमार छात्रों को बिना पढ़ाये हुए सैलरी लेने से इनकार कर एकाएक चर्चा में आ गए थे। दो साल नौं महीने की वेतन में मिले 23 लाख रुपए लौटाने की पेशकश कॉलेज प्रशासन से की थी। साथ ही यह तर्क दिया कि कॉलेज में छात्र पढ़ने नहीं आते इसलिए वह वेतन लेने के हकदार नहीं हैं। लेकिन अब वह‌ अपने बयान से पलट गए हैं।
अकांउट में एक हजार से भी कम बैलेंस 
दरअसल इस मामले पर अब उनका कहना हैं कि ट्रांसफर ना होने से दुःखी होकर उन्होंने यह बयान दिया था, और कॉलेज में छात्रों की अनुपस्थिति भी गलत बात हैं। बताते चलें कि वर्तमान में ये असिस्टेंट प्रोफेसर ललन कुमार महोदय भीमराव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के नीतीश्वर सिंह कॉलेज में कार्यरत हैं। सैलरी लौटाने को लेकर अपना आवेदन विश्वविद्यालय के कुलसचिव को दिया था, जिसमें अपने 2 साल 9 महीने का वेतन 23 लाख रुपए का चेक दिया गया था। जिसकी चर्चा देशभर में की जा रही थी। वहीं बता दें कि 23 लाख का चेक काटने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ललन कुमार के बैंक अकाउंट में एक हजार से भी कम बैलेंस हैं। 
कॉलेज में छात्रों की अनुपस्थिति की बात गलत 

वहीं अब इस पूरे मामले पर नीतीश्वर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज में छात्र नहीं आने की बात पूरी तरह से गलत हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर ने तबादले को लेकर इस तरह की बात कही हैं। लेकिन अब यूनिवर्सिटी अपने स्तर से इस मामले को देख रहा हैं। कॉलेज के छात्र -छात्राओं का भी कहना हैं कि नियमित हिंदी की पढ़ाई होती हैं, यहां तक कि असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन क्लास भी खुद कराते थे।

लेबल: , , , , ,

बुधवार, 6 जुलाई 2022

एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लालू यादव को दिल्ली की एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लालू यादव के साथ प्लेन में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव साथ हैं। शनिवार को लालू यादव पटना में राबड़ी देवी आवास पर सीढ़ियां उतरते हुए गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि,बुधवार को लालू की सेहत में थोड़ा सुधार देखा गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा रहा है,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे।बता दें कि लालू की तबीयत का हाल जानने के लिए देश की सभी पार्टियों से बड़े नेता उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई राजनेताओं ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के बारे में बात की। तेजस्वी ने उन्होंने बताया कि लालू अब पहले से बेहतर हैं। पीएम ने लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

लेबल: , , , , , , , , , ,

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

वैज्ञानिक विधि से कम समय में करे गन्ने की खेती!

पूसा/समस्तीपुर डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, कृषि शोध अनुसंधान में कार्यरत डा ० बलवंत कुमार ने युवाओं को आव्हान किया हैं की आप कृषि के क्षेत्र में आए इसमें रोजगार के कई अवसर हैं!

लेबल: , , , , , , , , , , ,

गुरुवार, 9 जून 2022

यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के द्वारा नेऊरी मे चलाया गया निशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर

आज बिरौल प्रखंड क्षेत्र के नेऊरी पंचायत मे यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड व प्रकाश डेंटल क्लिनिक बेनीपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव के द्वारा किया गया।

इस दौरान करीब 100 महिला-पुरूष की जांच प्रकाश डेन्टल क्लिनिक बेनीपुर के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ राजीव रंजन एवं सहायक चिकित्सक रमन कुमार रॉय के द्वारा किया गया।जांच के दौरान लोगों को एवं दांतों की देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया।चिकित्सको की टीम ने आमजनो को मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी । वही चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है । यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए , ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। इस दौरान राजेश यादव ने कहा कि जिले भर के विभिन्न जगहों पर यूथ इंडिया के द्वारा लगातार स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।मौके पर विष्णुदेव पासवान, चंदन साफी सहित दर्जनो लोग मौजुद रहे!







लेबल: , , , , , ,