शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

Thank God: बच्चे भी देख सकेंगे अजय देवगन की 'थैंक गॉड', कुछ कट्स के बाद सेंसर ने फिल्म को दिया U/A सर्टिफिकेट

Thank God Release अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड को सेंसर ने कुछ कट्स के साथ पास कर दिया है। फिल्म को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। सिनेमाघरों में थैंक गॉड 25 अक्टूबर को दस्तक दे रही है।


अजय देवगन अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' के साथ इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आया। हालांकि कुछ ने 'थैंक गॉड' पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। खासकर अजय देवगन के कैरेक्टर को, जो फिल्म में चित्रगुप्त के रूप में नजर आ रहे हैं।


सेंसर से पास हुई 'थैंक गॉड'

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक फिल्म के मेकर्स ने डैमेज कंट्रोल कर लिया है ताकि 'थैंक गॉड' को रिलीज के बाद किसी मुसीबत का सामना मा करना पड़े। इसी बीच निर्माताओं ने पिछले हफ्ते 'थैंक गॉड' का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन सीजी नाम का एक किरदार निभा रहे हैं। निर्माताओं को लगा कि उन्हें चित्रगुप्त के रूप में संबोधित करने से बचने में ही बुद्धिमानी है। इसलिए, उन्होंने शॉर्ट फॉर्म सीजी का इस्तेमाल किया।


थैंक गॉड' को मिला U/A सर्टिफिकेट

दूसरी तरफ थैंक गॉड को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने प्रमाणित किया है। फिल्म को तीन मॉडिफिकेशन के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। सबसे पहले, भगवान हनुमान की मूर्ति को मिठाई चढ़ाने के सीन के एक शॉट को बैक शॉट एंगल से बदल दिया गया। दूसरे, शराब के ब्रांड का नाम धुंधला कर दिया गया और अंत में, डिस्क्लेमर को बदला गया है और साथ ही इसकी इसकी लंबाई बढ़ा दी गई ताकि फिल्म देखने वालों को इसे पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल सके


रामसेतु से होगी टक्कर

इन बदलावों के बाद, थैंक गॉड को 20 अक्टूबर को सेंसर से सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट मिल गया। फिल्म की लंबाई, जैसा कि सर्टिफिकेट पर बताया गया है, 121 मिनट, यानी 2 घंटे और 1 मिनट है। बता दें कि 25 अक्टूबर को ही अक्षय कुमार की रामसेतु भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भी कुछ कट्स के बाद सेंसर से U/A सर्टिफिकेट ही मिला है।









लेबल: , , , , , , ,

रविवार, 11 सितंबर 2022

5 से 18 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक ने मांगी अनुमति,जल्द आएगी नेजल वैक्सीन,

पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी जल्द नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होगी। भारत बायोटक ने तीसरे चरण के अध्ययन के लिए ड्रग कंट्रोलर से अनुमति मांगी है। गौरतलब हे कि छह सितंबर को, भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन iNCOVACC को मंजूरी दी थी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारत बायोटेक ने अब पांच से 18 साल तक की आयु वर्ग के लिए iNCOVACC की सुरक्षा, प्रतिक्रियात्मकता और इम्युनोजेनेसिटी का मूल्यांकन करने के लिए तीसरे चरण की अनुमति के लिए आवेदन दिया है।

ये बातें इस वैक्सीन को बनाती हैं बेहद खास 

भारत बायोटेक द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक यह नेजल वैक्सीन, अब तक प्रयोग में लाई जा रही अन्य वैक्सीन्स से काफी अलग और प्रभावी है। कुछ बातें इसे बेहद खास बनाती हैं।यह वैक्सीन चूंकि नाक के माध्यम से दी जाती है जो नाक के भीतर प्रतिरक्षा प्रणाली तैयार करके वायरस के प्रवेश करते ही उसे निष्क्रिय कर देगी।अब तक दी जा रही वैक्सीन्स से अलग, इसके लिए निडिल की आवश्यकता नहीं होगी।इसे उपयोग में लाना भी आसान है घर पर भी इसको प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों की आवश्यकता भी नहीं है।सुई से संबिधित जोखिमों जैसे संक्रमण, या वैक्सीनेशन के बाद होने वाले दर्द से मुक्ति मिलेगी।बच्चों और वयस्कों के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त है।सबसे खास बात यह वायरस को शरीर में प्रवेश करने से पहले ही मारने की क्षमता वाली है, ऐसे में इससे शरीर के अंगों को होने वाली समस्याओं का जोखिम नहीं होगा







लेबल: , ,

बुधवार, 6 जुलाई 2022

एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लालू यादव को दिल्ली की एम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लालू यादव के साथ प्लेन में उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव साथ हैं। शनिवार को लालू यादव पटना में राबड़ी देवी आवास पर सीढ़ियां उतरते हुए गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि,बुधवार को लालू की सेहत में थोड़ा सुधार देखा गया लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा रहा है,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनकी सेहत का हाल जानने के लिए पटना के पारस अस्पताल पहुंचे थे।बता दें कि लालू की तबीयत का हाल जानने के लिए देश की सभी पार्टियों से बड़े नेता उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई राजनेताओं ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद के बारे में बात की। तेजस्वी ने उन्होंने बताया कि लालू अब पहले से बेहतर हैं। पीएम ने लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

लेबल: , , , , , , , , , ,

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

वैज्ञानिक विधि से कम समय में करे गन्ने की खेती!

पूसा/समस्तीपुर डा राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, कृषि शोध अनुसंधान में कार्यरत डा ० बलवंत कुमार ने युवाओं को आव्हान किया हैं की आप कृषि के क्षेत्र में आए इसमें रोजगार के कई अवसर हैं!

लेबल: , , , , , , , , , , ,

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

बिहार समस्तीपुर मंडल को मिला 13 दक्षता शील्ड

बिहार/समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी कार्यक्षमता को एक बार फिर बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया ,जिसके कारण 67 वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2021-22 ने उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए समस्तीपुर मंडल ने कुल 13 दक्षता शील्ड जीता है।

मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डो में कार्मिक दक्षता शील्ड, आईटी शील्ड, संरक्षा शील्ड,सेल्स डीजल शेड दक्षता शील्ड, लीगल दक्षता शील्ड, समय पालन दक्षता सील्ड, पर्यावरण के लिए सर्वोत्तम मंडल का शील्ड, सर्वोत्तम कोचिंग डिपो शील्ड (दरभंगा),सर्वोत्तम हेल्थ यूनिट शील्ड ( नरकटियागंज) सर्वोत्तम भंडार डिपो शील्ड, ओवरआल निर्माण दक्षता शील्ड( बेतिया) क्लीन स्टेशन शील्ड (मिडिम् स्टेशन मधुबनी) शामिल है l पिछले वर्ष रेल मंडल को मात्र 11 शील्ड मिला था l इस बार 13 शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी खुशी है l इसको लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने सभी कर्मियों को बधाई देने देते हुए कहा कि हमें इस वर्ष और अधिक मेहनत और लगन से अपना अपना कार्य संपादित करना है, ताकि अगले साल मंडल और अधिक फील्ड को प्राप्त करने में सफलता पा सके। 


लेबल: , , , , , ,

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

30 से 365 दिन के लिए BSNL का धमाकेदार प्रीपेड प्लान!

आज रिलायंस जिओ और एयरटेल यूजर्स के मामले में बीएसएनएल (BSNL) से आगे हो, लेकिन प्राइस वृद्धि के बाद बीएसएसएन (Bharat Sanchar Nigam Limited) के प्रति लोगों का रूझान बढ़ने लगा है। अगर आप बीएसएनएल के अच्छे प्रीपेड (best BSNL prepaid plans) प्लांस की तलाश कर रहे हैं, तो कई सारी योजनाएं मौजूद हैं, जो प्राइवेट कंपनियों की तुलना में आज भी बेहतर हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ अच्छे प्लांस के बारे में, जो वैधता, डेटा, एसएमएस, वॉयस कॉल के साथ अधिकांश सर्किल में उपलब्ध हैं! Best BSNL prepaid plans
बीएसएनएल 30 दिन से लेकर 365 दिन वाले कई प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है। इन योजनाओं में आपको कई बेनिफिट्स भी मिलते हैं! 30 दिन वाले prepaid plans
अगर आप वॉयस, डेटा और टेक्स्ट बेनिफिट्स के साथ अच्छे मासिक प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो फिर बीएसएनएल के 247 रुपये वाले प्लान पर विचार कर सकते हैं। टॉक वैल्यू के रूप में 10 रुपये (मुख्य शेष राशि में जोड़ा गया) प्रदान करने के अलावा, इस योजना में असीमित वॉयस कॉल लोकल / एसटीडी / रोमिंग सहित दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क के साथ आती है। इसमें 50 GB हाई-स्पीड डेटा, 100 एसएमएस / दिन, बीएसएनएल 30 दिनों की अवधि के लिए EROS Now को एक्सेस करने की सुविधा भी प्रदान करता है। 60 दिन वाले prepaid plans
अगर आप ज्यादा वैधता और डेटा चाहते हैं, तो फिर 447 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 60 दिनों की वैधता वाला यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस (स्थानीय/एसटीडी/रोमिंग सहित दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क सहित), 100GB हाई-स्पीड डेटा और 100 एसएमएस/दिन प्रदान करता है। डाटा कोटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी। बीएसएनएल अतिरिक्त लाभों के रूप में EROS Now और बीएसएनएल ट्यून्स तक की एक्सेस प्रदान करता है। 90 दिन वाले prepaid plans
अगर आप तीन महीने वाला प्रीपेड प्लान चाहते हैं, तो फिर बीएसएनएल भी 90 दिनों की वैधता वाला प्लान प्रदान करता है। ऐसा ही एक लोकप्रिय प्लान 499 रुपये में है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस (होम एलएसए और मुंबई और दिल्ली सहित रोमिंग में), 2GB डेटा / दिन और 100 एसएमएस / दिन जैसे लाभ मिलते हैं। ऐड ऑन बेनिफिट्स में बीएसएनएल ट्यून और जिंग स्ट्रीमिंग ऐप शामिल हैं। 365 दिन वाले prepaid plans
वार्षिक बीएसएनएल प्रीपेड वार्षिक प्लान की तलाश करने वाले ग्राहकों के पास 1498 रुपये का डेटा प्लान है, जो उन्हें 365 दिनों के लिए 2 GB / दिन डेटा की सुविधा प्रदान करता है। वर्क फ्रॉम होम प्लान
इन योजनाओं के अलावा, अगर घर से काम करना आपकी प्राथमिकता है, तो बीएसएनएल के पास 599 रुपये में एक विशेष प्रीपेड योजना है। 84 दिनों की वैधता के साथ बीएसएनएल ग्राहकों के लिए 5Gb दैनिक डेटा प्रदान करता है। डेटा कोटा की खपत के बाद स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी। सब्सक्राइबर्स को प्लान के साथ 100 एसएमएस / दिन और बीएसएनएल का जिंग ऐप सब्सक्रिप्शन भी मिल सकता है।

लेबल: , ,