सोमवार, 25 अप्रैल 2022

बिहार समस्तीपुर मंडल को मिला 13 दक्षता शील्ड

बिहार/समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी कार्यक्षमता को एक बार फिर बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया ,जिसके कारण 67 वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2021-22 ने उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए समस्तीपुर मंडल ने कुल 13 दक्षता शील्ड जीता है।

मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डो में कार्मिक दक्षता शील्ड, आईटी शील्ड, संरक्षा शील्ड,सेल्स डीजल शेड दक्षता शील्ड, लीगल दक्षता शील्ड, समय पालन दक्षता सील्ड, पर्यावरण के लिए सर्वोत्तम मंडल का शील्ड, सर्वोत्तम कोचिंग डिपो शील्ड (दरभंगा),सर्वोत्तम हेल्थ यूनिट शील्ड ( नरकटियागंज) सर्वोत्तम भंडार डिपो शील्ड, ओवरआल निर्माण दक्षता शील्ड( बेतिया) क्लीन स्टेशन शील्ड (मिडिम् स्टेशन मधुबनी) शामिल है l पिछले वर्ष रेल मंडल को मात्र 11 शील्ड मिला था l इस बार 13 शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी खुशी है l इसको लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने सभी कर्मियों को बधाई देने देते हुए कहा कि हमें इस वर्ष और अधिक मेहनत और लगन से अपना अपना कार्य संपादित करना है, ताकि अगले साल मंडल और अधिक फील्ड को प्राप्त करने में सफलता पा सके। 


लेबल: , , , , , ,

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

JNU: होस्टल में नॉनवेज खाने को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं ने किया मारपीट!

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने होस्टल में नॉन वेज फूड खाने से रोका। लेफ्ट विंग के छात्रों ने यह आरोप लगाया कि एबीवीपी के छात्रों ने कावेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट भी की।
लेफ्ट विंग के छात्रों ने एबीवीपी छात्रों पर जेएनयू परिसर में गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए छात्रों को एकजुट होने का आह्वान किया है।वहीं एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट विंग के छात्र कावेरी हॉस्टल में रामनवमी की पूजा नहीं करने दे रहे हैं। इस फूड कॉन्ट्रोवर्सी पर यूनिवर्सिटी की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि जेएनयू कैंपस के मेस में किसी भी धर्म के लिए खाने-पीने के लिए कोई पाबंदी नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई मनाही नहीं है। चाहे रमजान हो या रामनवमी... हर कोई इसे अपने तरीके से मना सकता है। साथ ही यह भी कहा गया है कि किसी के भी पहनावे पर, खाने पर और आस्था पर रोक टोक नहीं कर सकते हैं। सभी लोग अपने हिसाब से अपने धर्म का पालन करते हैं। मेस स्टूडेंट कमेटी चलाती है और मेन्यू वही तय करते हैं।

जेएनयू स्टूडेंट यूनियन(JNUSU) की ओर से कहा गया है कि एबीवीपी के गुंडों ने अपनी नफरत की राजनीति और विभाजनकारी एजेंडे को लेकर कावेरी हॉस्टल में हिंसक माहौल बना दिया है। वे मेस कमेटी को रात के खाने के मेन्यू को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं और मेस से जुड़े लोगों के साथ लेफ्ट विंग के छात्रों पर हमला कर रहे हैं। मेन्यू में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के फूड हैंं। छात्र अपनी पसंद के मुताबिक कोई भी खाना ले सकते हैं। लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी कर हंगामा किया। साथ ही मेस के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मेस के कर्मचारियों से नॉनवेज फूड नहीं बनाने का दबाव डाला।
स्टूडेंट यूनियन की ओर से कहा गया है कि जेएनयू और उसके हॉस्टल सभी के लिए एक जैसा है। यहां रह रहे छात्र अलग-अलग इलाकों से होते हैं और उनकी संस्कृति, खान-पान भी अलग-अलग होता है, जिनका सम्मान किया जाना चाहिए। एबीवीपी का यह कदम जेएनयू जैसे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष स्थानों पर आधिपत्य जमाने की उनकी राजनीति और दक्षिणपंथी हिंदुत्व नीतियों को दर्शाता है।स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि जेएनयू के छात्र इस तरह की विभाजनकारी चालों के आगे नहीं झुकेंगे और इस तरह की घटनाओं के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे। जेएनयू स्टूडेंट यूनियन छात्रों से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील करता है। ऐसी किसी भी विभाजनकारी शक्तियों का डटकर मुकाबला किया जाना चाहिए और जेएनयू समुदाय को एकजुट होकर दोहराना चाहिए कि ऐसे किसी भी कृत्य के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होगा।

वहीं इस हिंसा पर बिरसा अम्बेडकर फूले स्टूडेंट्स एसोसिएशन(BAPSA) ने कहा कि एबीवीपी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसकी गुंडागर्दी की कोई सीमा नहीं है। एबीवीपी बार-बार लोकतांत्रिक आचरण का पालन करने में विफल रहता है जैसे कि किसी भी प्रकार की बातचीत या चर्चा का उपयोग करना। हिंसा, डराने-धमकाने, गुंडागर्दी और छात्रों पर हमला करने का यह उसका एकमात्र रास्ता है जिस पर उसने बार-बार भरोसा किया है। बार-बार इसने अपनी ध्रुवीकरण परियोजना के साथ परिसर के सामाजिक स्वास्थ्य और सद्भाव को बाधित करने का प्रयास किया है। कई छात्र घायल हैं और वर्तमान में अस्पताल में भर्ती हैं; कई छात्राओं को प्रताड़ित किया गया और बलात्कार की धमकी दी गई। एबीवीपी सदस्यों ने मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और घटनाओं को रिकॉर्ड करने वाले लोगों के मोबाइल फोन तोड़ दिए। यह सब दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में हुआ है। पुलिस जाहिर तौर पर हिंसक एबीवीपी को बचा रही है। बापसा एबीवीपी और उसके गुंडों द्वारा की गई हिंसा की निंदा करती है।

बापसा ने कहा, "आज से 14 अप्रैल तक फुले-आंबेडकर जयंती मनाते हुए, हम ब्राह्मणवाद का मुकाबला करने की क्रांतिकारी संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे, जिसे एबीवीपी धमकी और हिंसा के माध्यम से प्रचारित कर रही है। फुले-आंबेडकर जयंती का हमारा उत्सव इस ब्राह्मणवादी ताकत के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध के रूप में खड़ा होगा और विश्वविद्यालय के स्थान को पुनः प्राप्त करेगा जो कि हमारा अधिकार है। हम एबीवीपी के खिलाफ प्रतिरोध को बनाए रखते हुए ब्राह्मण-विरोधी प्रतीक और संस्कृति के साथ-साथ क्रांतिकारी आंदोलनों का जश्न मनाएंगे।"

लेबल: , , ,

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

Twitter outage:- हजारों यूजर्स के लिए ट्विटर हुआ डाउन

नई दिल्ली, एजेंसी। माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर ( Twitter) शुक्रवार रात डाउन हो गया। पहले हजारों यूजर्स को ऐसा लगा कि कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया। लेकिन जल्द ही आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिक्टेटर डाट काम की ओर से साइट के डाउन होने की पुष्टि की गई।

लेबल:

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

BSNL लाया 197 रुपये का तगड़ा प्रीपेड प्लान, 2GB डेली डेटा के साथ मिलती है 150 दिन की वैलेडिटी

 का 197 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान कम कीमत में अधिक वैलेडिटी वाले प्लान की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए काफी अच्छा है। इसमें 2GB डेली डेटा के साथ अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं।

कुछ समय पहले भारत में ज्यादातर लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में इजाफा कर दिया था। इसके बाद से ग्राहक सस्ते रीचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं। प्रीपेड प्लान की बढ़ती कीमतों के बीच BSNL ने पिछले कुछ दिनों में कई अच्छे प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने एक नया 197 रुपये का प्लान पेश किया है। BSNL के लेटेस्ट 197 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली डेटा के साथ-साथ अन्य कई सुविधाएं मिलती हैं। आइये, BSNL 197 रुपये के प्लान की डिटेल जानते हैं।BSNL का 197 रुपये प्लान के बेनिफिट
भारत में इस समय मौजूद सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान में BSNL का 197 रुपये का प्लान काफी अच्छा पैक है। इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 2GB डेटा भी मिलता है। इतना ही नहीं, यह रीचार्ज प्रीपेड प्लान फ्री SMS की सुविधा के साथ भी आता है। कम कीमत में इन सुविधाओं के साथ यह प्लान बहुत ही शानदार है। इसकी वैलेडिटी 150 दिन है। हालांकि, इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट है।बता दें कि प्लान के तहत 2GB डेली डेटा प्लान एक्टिव होने के बाद पहले 18 दिनों के लिए ही मिलता है। उसके बाद यूजर्स 40kbps पर इंटरनेट सर्विस का यूज कर पाएंगे। इनकमिंग कॉल्स पूरे प्लान की वैलिडिटी के दौरान फ्री में चलती रहेंगी। हालांकि, 18 दिनों के बाद फोन कॉल्स करने के लिए ग्राहकों को अपने प्लान को टॉप-अप करना होगा।इसके बाद भी BSNL का यह प्लान सर्विस के मामले में काफी अच्छा है। कम कीमत में अधिक सुविधाओं और अधिक वैलेडिटी वाला प्लान लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां 197 रुपये में इतने बेनिफिट्स वाला कोई प्लान ऑफर नहीं करती हैं।

लेबल: