बुधवार, 3 अगस्त 2022

Darbhanga भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित हुए यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक अरूण कुमार निराला

बेनीपुर /दरभंगा 

बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के कटवासा निवासी व यूथ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव व शिक्षक नेता अरुण कुमार निराला का भारत गौरव सम्मान के लिए हुआ चयन

विदित हो कि क्षेत्र में सामाजिक कार्य के साथ-साथ शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य हमेशा से अरुण कुमार निराला व राजेश यादव के द्वारा किया जा रहा है।उन्हें इनायत ब्लेसिंग फाउंडेशन लखनऊ के द्वारा भारत गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है।मौके पर हिंद जनस्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार झा बब्लू, चंदेश्वर यादव, अजीत कुमार, यूथ इंडिया प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, राजद नगर अध्यक्ष मोहम्मद गयासुद्दीन उर्फ तनवीर आलम आदि ने बधाई दी।






लेबल: ,

बुधवार, 1 जून 2022

Darbhanga यूथ इंडिया के द्वारालगाया गया निशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर!

आज दिनांक 01 जून 2022 (बुधवार) को सेंट जुलियस एकेडमी, बेनीपुर में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड एवं प्रकाश डेन्टल क्लिनिक बेनीपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 100 छात्राओं को मुंह एवं दांत की जांच की गई। छात्राओं के मुंह एवं दांत की जांच प्रकाश डेन्टल क्लिनिक के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डा. राजीव रंजन एवं सहायक चिकित्सक रमन कुमार ने की। जांच के दौरान छात्राओं को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। नि:शुल्क मुंह एवं दांत जांच शिविर का अयोजन यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेयर राजेश कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य अजित कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि यूथ इंडिया व प्रकाश डेन्टल क्लिनिक का यह प्रयास काफी सराहनीय है। इस प्रकार के शिविर विद्यालय में लगाए जाने से निश्चित रुप से छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा तथा छात्राएं मुंह एवं दांत में होने वाले बिमारियों से बचेंगे। और अंत में मेयर राजेश कुमार ने छात्राओं को मुंह एवं दांत में होने वाली बिमारियों के बारे में भी जानकारी दी।

लेबल: , ,

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

यूथ इंडिया के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र मे चलाया गया सदस्यता अभियान


बेनीपुर/दरभंगा यूथ इंडिया के द्वारा आज बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र मे नगर प्रवक्ता रितेश रंजन व सदस्यता प्रभारी सुमित पासवान के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाया गया!
इस दौरान नगर प्रवक्ता रितेश रंजन ने कहा कि यूथ इंडिया युवाओ की आवाज है। यूथ इंडिया लगातार युवाओ के लिए कार्य कर रही है।
खासकर बेनीपुर मे बाढ़ व कोरोना के समय लगातार समाज के लिए कार्य किया है,आगे बेनीपुर के विकास व कई मुद्दो पर लगातार कार्य करने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार कार्य चल रहा है!मौके पर अजय कुमार, रितु कुमार, देवांद कुमार, अजय कुमार,राहुल पासवान, ज्योतिष कुमार, सुधीर कुमार, मोहन कुमार, शत्रुघ्न पासवान,राहुल कुमार,संजय सहनी,मुकेश कुमार यादव सहित नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनो कार्यकर्ता ने यूथ इंडिया का सदस्यता लिया!

लेबल: ,