रविवार, 25 फ़रवरी 2024

तेजस्वी की 'जन विश्वास यात्रा' का दूसरा चरण, आज पहुंचेंगे समस्तीपुर

नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव की जन विश्वास यात्रा 20 फरवरी से शुरू किया गया इस यात्रा का पहला चरण शनिवार को समाप्त हो गया। आज 25 फरवरी को जन विश्वास यात्रा के दूसरा चरण की शुरुआत किया जाएगा। दूसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। जन विश्वास यात्रा के पहले चरण में तेजस्व यादव द्वारा लगभग 1100 किलोमीटर की दूरी तय की गई है।


जहां लहेरियासराय, मधुबनी, झंझारपुर होते हुए सुपौल पहुंचेगी और यहीं रात्रि विश्राम होगा। 26 फरवरी को सुपौल से त्रिवेणीगंज, अररिया, जोकीहाट, किशनगंज, नवगछिया, भागलपुर होते हुए बांका में रात्रि विश्राम। 27 फरवरी को बांका, अमरपुर, असरगंज, जमुई, लखिसराय, मुंगेर, खगड़िया,महेशखूंट, सोनबरसा होते हुए मधेपुरा में रात्रि विश्राम। अंतिम दिन 28 फरवरी को मधेपुरा, सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, मानसी, साहेबपुरकमाल, बलिया, बेगुसराय, बरौनी, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर और फतुहां होते हुए पटना वापसी होगी।


इसके साथ ही पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का उन्होंने अभिवादन किया और आगामी 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'जन विश्वास रैली' में आने का निमंत्रण दिया।


लेबल: , , , ,

बुधवार, 21 फ़रवरी 2024

Bihar : जन विश्वास यात्रा के दौरान टूटा मंच,पास के छत से ही गरजे तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav Jan Vishwash Yatra: तेजस्वी यादव ने मंगलवार से जन विश्वास यात्रा की शुरूआत की है. तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुरक की सभा में अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं, तेजस्वी यादव के पहुंचने से पहले ही सीतामढ़ी में टूटा मंच, कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए।


मंगलवार को सीतामढ़ी में तेजस्वी यादव रैली  के लिए जा रहे थे लेकिन पहुँचने से पहले ही मंच टूट गया,इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, हालांकि जब तेजस्वी यादव सीतामढ़ी पहुंचे वहीं पास में एक छत से लोगों को संबोधित किए, बिल्कुल देहाती अंदाज सर पर मुरेठा बांधते हुए कार्यक्रम में युवाओं के बीच जोश और जुनून ला दिए, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भीड़ जुट रही इससे आने वाले चुनाव में भी असर दिख सकता हैं, लोग तेजस्वी यादव को सुनने के लिए अंत तक जमे रहे, अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव भी सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर बरसे।





लेबल: , , , , , , , , ,