बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

Uttar pradesh: दारोगा की दबंगई, किसान नेता के साथ गाली गलौज कर किया गलत व्यवहार

बिजनौर मे एक बुजुर्ग किसान नेता को दरोगा के द्वारा गाली गलोज किया गया, उसके बाद मे उसकी गर्दन को पकड़ कर थाने ले गया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है



यूपी के बिजनौर से एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है जहां एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग किसान नेता के साथ गलत व्यवहार किया, दरोगा ने गाली देते हुए पहले बुजुर्ग की गर्दन पकड़ी उसके बाद उसको खीचते हुए अपने साथ ले गया इस घटना का वीडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है हालांकि नेशन संवाद इस वीडियो पुष्टि नहीं करता है,ये मामला नांगला क्षेत्र का है, मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पर गलत आरोप लगाते हुए नांगल क्षेत्र के थाने पर किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओ ने धरना दिया साथ ही 15 फरवरी को महापंचयत का ऐलान किया, संगठन ने चेतावनी पत्र नांगल थाने के भीतर चस्पा करने का प्रयास किया था, इस पुरे मामले पर नांगल थानअध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया उसे विजनौर पुलिस के हवाले सौंप दिया है

लेबल: , , , , , , ,

गुरुवार, 18 जनवरी 2024

यूपी मीडिया से सच गायब है, जानिए क्या है सच

उत्तर प्रदेश से एक अजीब खबर सामने आ रही है। जिसके मुताबिक यहां के ज्यादातर जिलों में एक खास तरह के होर्डिंग्स-बैनर लगे हुए नजर आ रहे हैं। वाराणसी में सैकड़ों लोग अपनी पीठ पर विशेष नारे लिखी तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला के रूप में निकलते दिख रहे हैं।


इन सभी तख्तियों, बैनरों और होर्डिंग्स में लिखा है कि, 'यूपी मीडिया से सच्चाई गायब है' वाराणसी से भी 14 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लोग चुपचाप एक लाइन में एक साथ चल रहे हैं। पूर्वांचल के कई शहरों में लगे ऐसे बैनर और होर्डिंग पत्रकारों और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हालांकि, ये होर्डिंग्स और बैनर-तख्तियां कहां, कौन और क्यों जंगल की आग की तरह फैल रही हैं, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ये होर्डिंग्स क्रमशः मिर्ज़ापुर, वाराणसी, चंदौली, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर और बलिया में लगे हुए देखे जा रहे हैं, जिन्हें जिलेवार नीचे दिखाया गया है।

लेबल: , , , , , , , , , ,

सोमवार, 23 मई 2022

उत्तर प्रदेश (UP) में गौ आधारित कृषि के लिए प्रशिक्षित किए जायेंगें किसान, प्राकृति खेती को मिलेगी बढ़ाबा



Cow Based Farming - यूपी में गौ आधारित कृषि को बढ़ाबा देने के मकसद से उत्तर प्रदेश की सरकार ने वहां के किसानों को प्रशिक्षण देने का एलान किया है, यह प्रशिक्षण 24 मई से 9 जून तक राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान द्वारा रहमन खेड़ा में दिया जाएगा। जो भी किसान यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे , उन्हें उनके जिले में मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा जो अन्य किसानों को प्रशिक्षित करेंगें और सिखाएंगें ।
देश मे कृषि को सस्ता और टिकाऊ बनाने के लिए अब किसानों को भी नई तकनीक की जानकारी देना जरूरी हो गया है, जिससे उन्हें भी खेती से अधिक लाभ मिले, इसके लिए सरकार लगातार जैविक फार्मिंग और प्रकृतिक खेती पर ध्यान दे रही है। इस दोनों तरह की खेती में गौमूत्र और गोबर की आवश्यकता होती है जो हमारे किसान के पास आसानी से उपलब्ध हो जाएगी, यही कारण है कि किसानों को गौ आधारित कृषि को बढ़ाबा दिया जा रहा है व ट्रेनिंग दिया जा रहा है जिससे किसान को खेती में कम लागत लगे और अधिक मुनाफा हो ।इन सब फायदों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को गौ आधारित कृषि का प्रशिक्षण देने का एलान किया है।किसानों को यह ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश की कई जिलों में कृषि विभाग द्वारा लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी विंध्याचल, कानपुर, देवीपाटन, गोरखपुर बस्ती, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, चित्रकूट, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ व बरेली में दिया जाएगा। गौ आधारित कृषि में गौमूत्र और गोबर का उपयोग किया जाता है , जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है और इसमें बाहरी रासायनिक तत्व की जरूरत नही पड़ती है।गौ आधारित कृषि के कई फायदे हैं , जिसमे किसानो को कम लागत लगता है, संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं और इसमें प्राकृतिक संसाधन का ज्यादा इस्तेमाल होगा साथ ही इससे हमारे पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ेगा और फसल को उचित पोषक तत्व प्राप्त होगा।इससे हम सब को अच्छे सब्जी मिलेगी जिसमे कम रासायनिक तत्व का उपयोग होगा और मनुष्य के शरीर पर कम प्रभाव पड़ेगा।

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

अम्बेडकर जयंती को लग्न मुहूर्त मान संविधान उद्देशिका का मंत्रोच्चारण कर डा संध्या यादव और कृष्णप्रताप ने रचाई शादी!

देवरिया शहर से सटे बभनी गांव निवासी कृष्णप्रताप यादव जो पेशे से शिक्षक हैं ने पुरानी परम्पराओ को त्यागकर 14 अप्रैल 2022 को अम्बेडकर जयंती के दिन तरकुलवा ब्लाक के नरायनपुर की डा संध्या यादव सुपुत्री मुन्ना यादव से संविधान की उद्देशिका पढ़ शादी रचाया
जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त कृष्णप्रताप यादव बचपन से ही तर्कवादी सोच के रहे हैं।इनके पिता स्मृतिशेष सत्यदेव यादव जी दयानन्द हाई स्कूल,देवरिया के फाउंडर प्रिंसिपल व आर्यसमाज के फालोवर रहे हैं।कृष्णप्रताप यादव जी से लग्न-मुहूर्त,मंत्र-पुरोहित एवं देवी-देवता विहीन विवाह करने के बाबत जब लोगों ने कौतूहलवश सवाल किया तो उन्होंने बड़े बेबाक लब्जों में कहा कि यदि बात लग्न और मुहूर्त की है तो भारत रत्न,बोधिसत्व बाबा साहब डा अम्बेडकर जिन्होंने भारतीय संविधान की संरचना की और बीसवीं सदी के दुनिया के छः विद्वानों में जिनका नाम शुमार है उनके जन्मदिन 14 अप्रैल से बेहतर लग्न-मुहूर्त वाला दिन कौन सा होगा,वैसे तो सभी दिन शुभ होते हैं।
कृष्णप्रताप यादव जी ने मंत्र की बात आने पर कहा कि हिन्दू,मुसलमान,सिक्ख,ईसाई, जैन,पारसी आदि सभी 140 करोड़ भारतीयों का सारा अधिकार व कर्तव्य भारतीय संविधान में सन्निहित है।भारतीय संविधान की उद्देशिका हमारे देश के संविधान का निचोड़ व मूल मंत्र है इसलिए इस उद्देशिका रूपी मंत्र के वाचन के साथ विवाह संपन्न करवाने से ज्यादा पवित्र कार्य और क्या हो सकता है और इससे बेहतरीन मंत्र कौन सा होगा?
 कृष्णप्रताप यादव जी से जब यह पूछा गया कि कोई भी नया कार्य करने से पूर्व हम ईश्वर या देवी-देवताओं को याद करते हैं व उनका चित्र रखते हैं और विवाह आदि में उन्हें ही साक्षी रखते हैं फिर आपने किनको साक्षी रखा है?कृष्णप्रताप यादव जी ने कहा कि देवता उन्हें कहते हैं जो कुछ देते कुछ हों।भारतीय वंचित समाज को जिन लोगों ने कुछ दिया है,सच मे वही उनके देवता हैं।कृष्णप्रताप यादव जी का कहना है कि वैसे तो मैं देवी-देवता के कांसेप्ट को नहीँ मानता हूं लेकिन यदि कोई देवी-देवता है तो वे बुद्ध, कबीर,ज्योतिबा फुले,शाहू जी महाराज,पेरियार,सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख,भगत सिंह,रामस्वरूप वर्मा,ललई सिंह यादव,वीपी मण्डल,गाडगे साहब आदि बहुजन जननायक हैं जिन्होंने वंचित समाज को ज्ञानधारा से सिंचित किया है।देवरिया जनपद के ओबीसी समाज के कृष्णप्रताप यादव व डॉ संध्या यादव की बहुजन जननायकों की उपस्थिति में अम्बेडकर जयंती पर संविधान की उद्देशिका पढ़ की गई शादी चर्चा में आ गई है और प्रबुद्ध समाज द्वारा पिछड़े वर्गों में इसे एक नई शुरुआत के रुप में देखा जा रहा है।
लीक से हटकर की गई इस शादी को यादव शक्ति पत्रिका के प्रधान सम्पादक चंद्रभूषण सिंह यादव ने सम्पन्न करवाया तथा भारतीय संविधान व मण्डल कमीशन की रिपोर्ट उन्हें भेंट किया।उक्त अवसर पर पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा जी,सपा जिलाध्यक्ष डॉ दिलीप यादव जी,भंते महेंद्र जी,कैलाश विश्वकर्मा उर्फ शेर खान जी,जिला पंचायत सदस्य रहे ओमप्रकाश यादव जी,पूर्व एडीजीसी रामश्रृंगार यादव जी एडवोकेट,सपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव जी,डेंटिस्ट डा प्रमोद यादव जी,दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ धर्मवीर गगन जी,सुभाष यादव जी,हरिओम कुशवाहा जी,प्रो संजय बौद्ध जी,सतेंद्र गौतम जी आदि ने शामिल हो दूल्हा-दुल्हन को आशीष देते हुये  इसे एक साहसिक निर्णय करार दिया और इस अभिनव शादी की सराहना की!

लेबल: ,

रविवार, 10 अप्रैल 2022

भाजपा नेता के गैर कानूनी निर्माण के आगे झुका योगी बाबा का बुलडोजर!

Up में योगी सरकार की वापसी के बाद विपक्षी नेताओं और आलोचकों पर ‘योगी बाबा का बुलडोज़र’ बड़ी ही शान से चल रहा है। लेकिन ये बुलडोज़र उस वक्त रुक गया जब लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार नहर रोड पर बने अवैध होटल को तोड़ने पहुंचा।

दरअसल बुलडोज़र को रुकाने स्थानीय विधायक डॉ नीरज बोरा पहुँच गए और बुलडोज़र को उल्टे पाँव वापस लौटना पड़ा।जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यकर्ता संदीप गुप्ता के अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश 2015 में हो चुका था। शनिवार को एलडीए के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ वहां कार्रवाई के लिए भी पहुँच चुकी थी। लेकिन बीजेपी विधायक नीरज बोरा भी आ गए। उन्होंने भी एलडीए से कार्यवाही रोकने को कहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्राधिकरण को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ऐसे में अब समाजावदी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “जनता पूछ रही है कि प्रदेश भर में भाजपा से संबद्ध लोगों के अनगिनत अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर क्यों नहीं चल रहा है। सवाल ये है कि अवैध निर्माणकर्ता भाजपाइयों को कौन बचा रहा है और किसलिए बचा रहा है। वैध-अवैध के नियम क्या दल देखकर लगाए जाएंगे?”








लेबल: ,

सोमवार, 14 मार्च 2022

बांदा: चुनावी शर्त में अपनी बाइक हार जाने वाले शख्स से मिले अखिलेश, चेक सौंप दी ये हिदायत

यूपी के बांदा में विधानसभा चुनाव में सरकार बनने को लेकर दो दोस्तों में लगी शर्त का मामला समाजवादी पार्टी (एसपी) चीफ अखिलेश यादव के यहां पहुंच गया है बता दें कि शर्त में एसपी समर्थक की हार हुई थी, जिसके बाद उसे अपनी बाइक देनी पड़ी थी. अखिलेश ने यूपी तक की खबर को संज्ञान में लेते हुए इस समर्थक को लखनऊ बुलाया और उसे चेक के जरिए गाड़ी के नुकसान की भरपाई देते हुए कभी जीवन मे शर्त न लगाने की हिदायत दी.
अखिलेश यादव से मिलने के बाद एसपी समर्थक अवधेश कुशवाहा खुशी से फुले नहीं समा रहे हैं.
अवधेश कुशवाहा ने बताया, "हम दोनों मित्र एक जगह बैठे-बैठे शर्त लगाए थे कि एसपी सरकार बन जाएगी तो तुम्हारा टैम्पो मेरा, अगर बीजेपी की बनती है तो मेरी बाइक तुम्हारी. बाकायदा सबूत के तौर पर 100 रुपये स्टाम्प में लिखा-पढ़ी भी हुई." अवधेश कुशवाहा ने बृजकिशोर नामक शख्स से चुनावी शर्त लगाई थी.अखिलेश यादव से मिलने के बाद अवधेश कुशवाहा ने नेशन संवाद को धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "मैं उस गाड़ी से बिजली का सामान गांवों में जाकर बेचता था लेकिन शर्त में बाइक देनी पड़ी. आज एसपी अध्यक्ष ने मुझे गाड़ी से ज्यादा का चेक दिया है और फटकार लगाते हुए दोबारा शर्त न लगाने की बात कही. अब मैं गाड़ी खरीदकर अपना धंधा दोबारा शुरू करूंगा."

लेबल:

शनिवार, 5 मार्च 2022

अजब प्रेम की गजब कहानीः फेसबुक पर प्यार चढ़ा ताे यूपी से पंजाब पहुंच गई गर्लफ्रेंड; बालिग हाेने पर रचाई शादी

फेसबुक का प्यार यूपी की लड़की काे पंजाब खींचकर ले आया। अबाेहर के युवक के प्यार में पागल नाबालिग ने दाे साल से ज्यादा इंतजार करने के बाद शादी प्रेमी से शादी रचाई। लड़की के पिता ने थाना हसनगंज जिला लखनऊ में बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।प्यार अंधा हाेता है और कुछ भी कर गुजरने की हद तक चला जाता है..। फेसबुक पर दाेस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा ताे उत्तर प्रदेश की नाबालिग लड़की प्रेमी से शादी करने के लिए पंजाब पहुंच गई। कुछ दिन इंतजार के बाद जब लड़की बालिग हुई ताे दाेनाें ने शादी रचा ली। मामला अबोहर के गांव कंधवाला का है। यहां के युवक श्री भगवान की दोस्ती फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के महमूदा बाद जिला लखनऊ निवासी सुनीता पाल से हो गई। फेसबुक पर दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। युवक ने लड़की को पंजाब आने को कहा तो वह आई गई। हालांकि तब वह नाबालिग थी जैसे ही लड़की बालिग हुई तो दोनों ने शादी रचा ली।शादी करने के बाद युवती ने अपने पिता को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद पिता यूपी पुलिस को साथ लेकर पहुंच गए और लखनऊ पुलिस ने परिजनों के सहयोग से गांव कंधवाला अमरकोट में दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां युवती ने बयान दिया कि अब वह बालिग है और उसने मर्जी से शादी करवाई है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती की दोस्ती तब से चल रही थी जब वह नाबालिग थी। युवती के बयान लेने के बाद पुलिस लौट गई।

लेबल:

रविवार, 6 फ़रवरी 2022

आज भाजपा का 'लोक कल्याण संकल्प जारी करेंगे अमित शाह, उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली/लखनऊः भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' (चुनावी घोषणा पत्र) रविवार को जारी किया जाएगा।यह संकल्प पत्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दीक्षित ने मीडिया को बताया कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह संकल्प पत्र जारी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

भाजपा के इस चुनावी घोषणा पत्र के लिए 15 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'आकांक्षा पेटी' की शुरुआत कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे गए थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दावा कि भाजपा ने वर्ष 2017 में जारी किए गए संकल्प पत्र के सभी संकल्पों को चरितार्थ किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो कहा है, वह किया है और इस बार 'सोच ईमानदार, काम असरदार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार' की थीम पर जनता के बीच अपने असरदार काम को लेकर आए हैं!

लेबल: , ,

शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

यूपी चुनाव से पहले सपा और बसपा को बड़ा झटका, सपा छोर हुए बीजेपी में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ गया है.चुनाव की तारीखों के नजदीक आने बाद भी नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को भी भारतीय जनता पार्टी में अलग-अलग दलों से आए पदाधिकारियों की ज्वाइनिंग हुई. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रदेश कार्यालय में सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई.
इन नेता हुए शामिल
बस्ती से प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी कृष्ण चंद्र सिंह, वरुण कुमार गुप्ता - एडवोकेट - राष्ट्रीय अधिवक्ता समाज , प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, अशोक सिंह - बस्ती मंडल कोऑर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी, चंद्रकेश सिंह समाजवादी पार्टी यूवजन सभा प्रदेश सचिव बस्ती, बेचू सिंह - पूर्व ब्लाक प्रमुख बस्ती, देवेंद्र चौहान -बसपा गाजियाबाद, पूर्व मंत्री राजकुमारी कुशवाहा, एसपी सिंह ओबेरॉय- गाजियाबाद बसपा, डॉक्टर संजय शर्मा - सपा नगर सचिव गाजियाबाद शामिल हुए.केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया. साथ ही कहा कि यूपी के कोने कोने से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं. दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में आपका स्वागत है. यूपी को नंबर 1 का राज्य बनाने जा रहे हैं. प्रदेश गुंडा-माफिया राज मुक्त और बहू-बेटियों के लिए सुरक्षित किया है.सपा पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश ने सभी दंगाइयों को टिकट देने का काम किया. टोपी का लाल रंग और गहरा किया है, इनको जनता स्वीकार नहीं करेगी. अपराधी छवि वाले कभी उद्धार नहीं दे पाएंगे. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जो टोटी चुराएगा वह रोटी नहीं दे पाएगा. भाजपा ट्रिपल सेंचुरी लगाने जा रही है.

लेबल: