बुधवार, 7 फ़रवरी 2024

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला,अब 'कुलगुरु' कहलाएंगे यूनिवर्सिटी के कुलपति

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने अब विश्वविद्यालयों के कुलपति को कुलगुरु कहने का फैसला लिया है। इसके अलावा मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। 


भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी मे सरकार ने मंगलवार को पूरे मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई बड़े फैसले लिए। इनमें से ही एक बड़े फैसले के तहत ये तय किया गया है कि विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में पुर्नस्थापित और पारित कराने संबंधी कार्यवाही के लिए उच्च शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। बता दें कि इस विधेयक में संशोधन के अनुसार विश्वविद्यालयों में कुलपति पदनाम को कुलगुरु कहा जायगा और मोहन सरकार ने किसानों के लिए 

किसानों के लिए फसल ऋण

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023-24 में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिए जाने की योजना को निरंतर रखने की स्वीकृति दी है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को फसल ऋण प्रदान किया जाएगा। मंत्रिपरिषद द्वारा मिशन वात्सल्य में चाइल्ड हेल्प लाइन के सुचारू और कुशल संचालन के लिए विभागीय आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गई। संशोधन के अनुसार जिला स्तर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक हेल्प लाइन यूनिट का संचालन किया जाएगा। इस कार्य के लिए मानव संसाधन का चयन भारत सरकार द्वारा निर्धारित अर्हता अनुसार विज्ञापन जारी कर पारदर्शी प्रक्रिया से किया जायेगा। चाइल्ड हेल्प लाइन के सभी स्टाफ संविदा पर रखे जाएंगे। शराब दुकानों के लिए अहम फैसला

वहीं मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश की मदिरा दुकानों के निष्पादन, देशी व विदेशी मदिरा प्रदाय व्यवस्था, भांग, भांगघोटा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन एवं अन्य के संबंध में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति का अनुमोदन किया गया। मदिरा दुकानों के वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने कई अन्य बड़े फैसलों पर अहम निर्णय लिए रु किए जाने पर अनुमोदन दिया गया है

लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 6 फ़रवरी 2024

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, अब तक 6 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा झुलसे: साजिश या हादसा

हरदा से सुयश की रिपोर्ट: 
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा की फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 लोग झुलस गए हैं
मुख्यमंत्री मोहन यादव : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी, मृतकों के परिवार को 4-4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा,इसके अलावा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी।

रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम पहुंच गई है, ये हादसा है की साजिश इस पर संशय है, इस घटना का सामने आया वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा लोग इधर से इधर भागते हुए दिख रहे हैं, 2 km तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए जिसके कारण आस पास के घर की दीवारों में दरारें आ गई है,लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लेबल: , , , , , ,

गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

उपार्जन योजना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र गोविंदपुर का पूजन श्री गणेश किया गया

मध्यप्रदेश/मोहित पटेल शासन की उपार्जन योजना के अंतर्गत उपार्जन केंद्र गोविंदपुर का पूजन द्वारा श्री गणेश किया गया,जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य कालिका पटेल जी, सरपंच गोविंदपुर रमाशंकर चतुर्वेदी जी, शिवनारायण द्विवेदी जी, समितिप्रबंधक (गोविंदपुर) कमलेश पटेल जी,उपार्जन केंद्र के कर्मचारी- राम सुभीर पटेल जी अरुणेन्द्र पटेल जी, कामता पटेल जी, रवि पटेल एवं अन्य ग्रामवासी जन भी उपस्थित रहे।




लेबल:

शनिवार, 26 नवंबर 2022

आम आदमी पार्टी कार्यालय रामनगर में मनाया गया संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी स्थापना दिवस

मोहित पटेल की रिर्पोट 

किसी भी राष्ट्र के संचालन हेतु संविधान का होना आवश्यक है संविधान राष्ट्र की रीढ़ है आज संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज सिंह जी के निर्देशों पर आम आदमी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया


जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता आदरणीय श्री महेंद्र सनाढ्य जी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं शहीदेआजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया इसी के साथ मंच का संचालन कर रहे शांतनु सिंह बघेल रामनगर आम आदमी संगठन एवं अरुण सोनी जी अमरपाटन ,आनंद सेन , डा. संजय धुर्वे , ओमप्रकाश शर्मा जी ,रवि कोल जी , रावेंद्र कुशवाहा जी ,राजकुमार शर्मा जी ,साहू जी अमरपाटन , विवेक पांडे जी , ज्ञानेंद्र नामदेव जी एवं सभी क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे जिसमे संविधान के प्रति जागरूकता एवं आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी क्रांतिकारी साथियों ने अपने शब्दों पर प्रकाश डाला एवं शांतनु सिंह ने कांग्रेस एवम बीजेपी को निशान साधते हुए कहा की पूरे देश भर में कांग्रेस बीजेपी आपस में ईलू ईलू खेल रही है लगभग 70 सालों से मध्य प्रदेश की सत्ता में रहीं इन दोनो पार्टियों को सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा ही दिया हैं गरीबों का शोषण हुआ शिक्षा स्तर कमजोर हुआ है

लेबल: , ,

बुधवार, 23 नवंबर 2022

हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने जिला पदाधिकारी से कैंटीन की भोजन की गुणवत्ता की जांच की मांग की!

मध्य प्रदेश से प्रखर श्रीवास्तव की रिर्पोट 

आज कल मौसम अपना रंग बदल रहा है,ठंडी भी बढ़ गई है,लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। इन सब को देखते हुए हमें अपनी सेहत का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है।


जब बात सेहत की हुई है तो खाने की बात न हो ये तो हो ही नहीं सकता,आज के समय में जब हम देखते हैं कि कोई विद्यार्थी हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना खाता है तो उम्मीद करता है उसे संतुलित और पौष्टिक आहार मिलेगा। सुंदर , स्वच्छ और शान्त वातावरण मिलेगा। जबकि हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में खाना होता ठीक इसके विपरीत है । जो हम उम्मीद करते हैं उसको तो मार दिया जाता है,l जिसमें न तो संतुलित भोजन मिलता है ना साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है , जिससे विद्यार्थी का स्वास्थ खराब हो जाता है वह अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार महसूस करता है। हॉस्टल या स्कूल कैंटीन में भोजन सही न होने से छात्रों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं ,साथ ही मौसम बदलने से ज्यादा तबियत बिगड़ जाती है,और स्वस्थ होना बहुत ही दुर्लभ हो जाता है, तो हम सभी छात्रों की जिला पदाधिकारी से गुज़ारिश है कि जितने हॉस्टल और स्कूल कैंटीन हैं उनकी समय-समय पर जांच हो और कड़ी कार्यवाही हो ,जिससे छात्रों के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ से पर्दा उठ सके और उनको संतुलित और पूर्ण पौष्टिक खाना उपलब्ध हो सके । धन्यवाद ।

 

लेबल: ,

बुधवार, 9 नवंबर 2022

श्यामनगर बस्ती में संपन्न हुआ लीगल ऐड एवं सपोर्ट सेंटर का कम्युनिटी सर्वे

जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी की लीगल ऐड एवं सपोर्ट सेंटर के छात्रों ने दिनांक 9 नवंबर 2022 को श्यामनगर बस्ती में सर्वे का आयोजन किया, विश्वविद्यालय की लीगल ऐड क्लिनिक ने 16 सूत्रीय सवालों पर सर्वे का कार्य संपन्न कराया एवं आवश्यक आंकड़े संरक्षित किए!


 यूनिवर्सिटी की लीगल एड क्लिनिक से 40 छात्रों द्वारा 8 टीमों में 350 परिवारों के समक्ष पहुंचकर आंकड़े संरक्षित किए गए, आंकड़ों के अनुसार आगे श्यामनगर बस्ती में लीगल एड एवं सपोर्ट सेंटर द्वारा आवश्यक कैंप, साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

लेबल:

सोमवार, 1 अगस्त 2022

Jabalpur जबलपुर: जबलपुर अस्पताल में लगी भीषण आग, चार लोगो की मौत कई घायल!

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अस्पताल में भीषण आग लगी है. घटना की जानकारी होते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

Jabalpur Hospital Fire News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

एसपी ने मौत की पुष्टि की है. मरने वालों में अस्पताल के कर्मचारी हो सकते हैं. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं. यह आग दमोहनाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी में लगी है. इस घटना से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. दमकल वाहन आग पर काबू पा रहे हैं और अस्पताल के मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है.

पिछले साल कमला नेहरू अस्‍पताल में लगी थी आग

साल 2021 में नवंबर के महीने में भोपाल स्थित कमला नेहरू अस्‍पताल के चिल्‍ड्रंस वार्ड में आग लगी थी. इस भीषण आग से लगने से चार बच्चों की जान चली गई थी. इस घटना के बाद कमला नेहरू अस्पताल के निदेशक सहित तीन चिकित्सा अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया था.

लेबल: , , , ,

बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

मानवता की मिशाल पेश कर रहे हैं आनंद मीना!

जहां आज की युवा पीढ़ी ग्लैमरस की चकाचौंध रौशनी में डूबा हुआ हैं, सोशल मीडिया की आभासी ज्ञान ने उन्हें जकड़ रखा हैं। ऐसे में समाज और परिवार से वह दूर होता जा रहा हैं।इसी समाज के कुछ लोग देश और समाज के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। ऐसे में ही एक युवा हैं आनंद मीना, जो स्वामी विवेकानंद के उस कथन को चरितार्थ करते हैं। जिसमें उन्होंने कहा था मैं उस भगवान की सेवा करता हूं, जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते हैं!आनंद अपने द्वारा चलाए जा रहे क्लब प्रयास के माध्यम से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं, इस ठंड में वो उन असहाय, बेसहारों का सहारा बन रहे हैं जो इस ठंड में गर्म कपड़े के बिना स्टेशन पर ठंड से कपकपा रहे हैं, उनके लिए ये सितकालीन कपड़े इकट्ठे करते हैं और फिर वह कपड़े लेकर शहर के असहाय लोगों के बीच जाकर देते हैं।02 से 10 जनवरी के बीच अभियान चलाया, RPCAU परिसर के भीतर सभी शीतकालीन कपड़े फैकेल्टी रेजिडेंसी से कॉल और पिकअप के आधार पर प्राप्त कर लिए एकत्रित कपड़ों की छटाई और रेसिंग के बाद सेमरी गांव पूसा और समस्तीपुर जंक्शन पर असहाय लोगों के बीच वितरण किए। इनके टीम के सदस्य हैं, विनय परिमार, अंकित शर्मा, मधुसूदन रेड्डी आदि।
आइए जानते हैं कौन हैं ये आनंद मीना?


आनंद मीना देहगांव, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह अभी डा० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर में कृषि व्यवसाय और ग्रामीण प्रबंधन के छात्र है। मीना खाली समय निकालकर समाज के प्रति अपना दायित्व बहुत ही निष्ठा से निभाते हैं। वे कहते हैं कि सामाजिक कार्य के लिए युवाओं को भी आगे आना चाहिए, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

लेबल: ,