बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

हजारों लोको पायलट ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन!

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोनल मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसियेशन ने विशाल धरना प्रदर्शन किया

जिसमे एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए, 9 घंटे की ड्यूटी के बाद ट्रेन परिचालन के लिए बाध्य न करे विभाग ऐसी स्थिति में निर्धारित घंटों की अवधि के बाद ड्यूटी करने के लिए बाध्य करने वाले कर्मियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए।साथ ही निर्धारित 9 घंटे की ड्यूटी के बाद किसी भी हाल में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को ट्रेनों के परिचालन के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।


अगर रेल प्रशासन इसके क्रियान्वयन के लिए तैयार नहीं होती है,तो संगठन आंदोलन का कड़ा रुख अपनाएगी,36 घंटे में आउटस्टेशन मुख्यालय वापस किया जाए,लोको रनिंग संवर्ग में उपलब्ध सभी रिक्तियों को पदोन्नति से शीघ्र भरी जाय,ALP से गार्ड की Duty कराना बंद करो एवं बिना गार्ड की गाड़ी चलवाना बंद करो,महिला लोको पायलट के लिए क्रू लॉबी तथा रनिंग रूम में अलग से प्रशाधन,वॉश रूम तथा रेस्ट रूम की व्यवस्था की जाय,रेलवे के प्रतिष्ठानों तथा संस्थानों का निजीकरण का विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ एसोसियेशन के सदस्यों ने प्रदर्शन और आवाज बुलंद किया!









लेबल: ,

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक की पुण्यतिथी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाजीपुर दैनिक समाचार पत्र के दिवंगत पत्रकार सह शिक्षक विजय कुमार मेहता की प्रथम पुण्यतिथि पर महनार अनुमंडल पत्रकार संघ की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सुलतानपुर पंचायत में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय विजय कुमार मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस दौरान दोनों लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने विजय कुमार मेहता के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वह एक हंसमुख स्वभाव के जिंदादिल इंसान थे।उनके निधन से महनार अनुमंडल पत्रकार संघ को क्षति हुई है  उसकी कभी पूर्ति संभव नहीं है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के महनार अनुमंडल अध्यक्ष कृत्यानंद सिंह ने किया।इस कार्यक्रम में पत्रकार सुनील कुमार,अमित कुमार,सिंगेश्वर प्रसाद सिंह,राजेश कुमार,रत्नेश कुमार रतन,प्रमोद कुमार,अनिल पासवान,गौरव कुमार,धीरेंद्र नाथ सिंह,विजय कुमार मेहता के बड़े भाई मनोज कुमार मेहता,विजय शर्मा,सुनील शर्मा,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र नाथ सिंह आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






लेबल:

सोमवार, 19 सितंबर 2022

बेगसूराय के बाद अब हाजीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग

HAJIPUR : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के सप्ताह भी ना बिता अब दूसरी घटना भी हो गयी है. रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने हाजीपुर में ताबडतोड गोलियां चलायीं, बीच सड़क पर फायरिंग करने के बाद अपराधी आऱाम से निकल गये. उसके बाद पहुंची पुलिस ने खाली खोखा तलाशा


शहर के बीच फायरिंग

विवार की देर रात हाजीपुर शहर के बीचोबीच फायरिंग की ये वारदात हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने शहर के मड़ई रोड में अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए अपराधी राजेन्द्र चौक की ओर बढ़ रहे थे, इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गया है. हालांकि गनीमत ये है कि अपराधियों ने किसी आदमी को निशाना बनाने के बजाय हवाई फायरिंग की, लिहाजा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी रविवार की देर रात पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसे. पासवान चौक से आगे मड़ई रोड में एक ही बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां चलायी. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी शहर के बीचोबीच हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते हुए तकरीबन आधे किलोमीटर तक गये,

पुलिस ने खोखा तलाशा

शहर के बीच हथियार लहरा कर फायरिंग करते अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई भनक नहीं मिली. बाद में जब स्थानीय लोगो ने पुलिस को खबर किया तो वह मौके पर पहुंची. पुलिस उस रास्ते में भी गयी, जिससे अपराधी भागे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया. नगर थाना पुलिस ने बताया कि पूरे शहर को सील कर दिया गया है सघन चेकिंग की जा रही है. नगर थाना पुलिस ने बताया कि उसे फायरिंग की सूचना मिली है. पुलिस को सड़क से खाली खोखा मिला है. बदमाशों ने किसी को निशाना बना कर फायरिंग की या दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, इसकी जांच की जायेगी. पुलिस ने फायरिंग वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखना शुरू कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा!








लेबल: , , , ,

बुधवार, 3 अगस्त 2022

Hajipur तेज रफ्तार से आ रही ट्रक लाइन होटल में घुसा,चार लोगो की मौत अन्य घायल!

हाजीपुर मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित ट्रक अचानक लाइन होटल में घुस गई है, जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल  हैं। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक की है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम हालात को नियंत्रित करने में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसी, जिससे वहां खाना खा रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हादसे के शिकार हुए चारों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं।





लेबल: , ,