शनिवार, 3 दिसंबर 2022

आरा जेल में चला आपरेशन क्लीन, जमीन के अंदर से 35 मोबाइल बरामद!

आरा। भोजपुर जिले के मंडल कारागार आरा में बंद अपराधियों द्वारा मोबाइल से गैंग का संचालन किए जाने की आई खबरों के बाद कारा प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इस दौरान जिलाधिकारी राजकुमार के निर्देश पर मंडल कारा में चलाए गए आपरेशन क्लीन अभियान के दौरान जमीन के अंदर खुदाई कर छिपाया गया करीब 35 मोबाइल बरामद किया गया।


एक साथ काफी संख्या में मोबाइल मिलने के बाद कारा अधीक्षक संदीप कुमार ने कारा उपाधीक्षक मो सरवन इमाम खान, उच्च कक्ष पाल मों एजाज और कक्षपाल जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इसके अलावा जेल में बंद 15 कैदियों को दूसरे जेल में स्थानांतरित किए जाने की भी अनुशंसा मुख्यालय को कर दी गई है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व डीएम राजकुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल कारा में हुई छापेमारी में करीब आठ मोबाइल, पांच सिम कार्ड और चार चार्जर समेत खैनी और गांजा का पुड़िया मिला था। जिसके बाद सहायक जेलर गौतम सिंह और कक्षपाल रवि को निलंबित कर दिया गया था।इधर, कारा अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में 29 नवंबर से लेकर दो दिसंबर के बीच ”आपरेशन क्लीन” अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के वार्ड एक संख्या से सात और 14 नंबर वार्ड के पीछे बाथरूम के आसपास करीब पांच से छह फीट गड्ढे में छिपाया गया करीब 35 मोबाइल बरामद किया गया। प्रथमदृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और संलिप्तता पाए जाने पर जेल उपाधीक्षक और दो कक्षपालों को निलंबित कर दिया गया है। पूर्व में भी सहायक जेलर समेत दो को निलंबित किया गया था। दोषियों पर प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है।इधर, कारा अधीक्षक ने बताया कि ऐसी सूचनाएं आ रही है कि कारा के कुछ कक्षपाल गिरोह बनाकर मोबाइल की सप्लाई जेल के अंदर कराते हैं। जिसकी सूचना कारा मुख्यालय को भेज दी गई है। उनके स्थानांतरण की भी अनुशंसा कर दी गई है। संदेहास्पद कक्षपालों पर निगरानी रखी जा रही है।-पिछले महीने भी मिला था आठ मोबाइल और पांच सिम कार्डइधर, जेल से अपराध का संचालन किए जाने की सूचना पर 28 नवंबर को डीएम राजकुमार और एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छह घंटे छापेमारी चली थी। करीब आठ मोबाइल,पांच सिम कार्ड,चार चार्जर और 15 हजार नकदी मिला था ‌। इसे लेकर 14 कैदियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी कराई गई थी।

लेबल: ,

समस्तीपुर में वैशाली पुलिस से लूटी गई ए के 47 बरामद!

 समस्तीपुर बीते रात समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक के पास सादे लेबास में बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से किसी गैंगस्टर की तलाश करने आई वैशाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने अपराधी समझकर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 सहित मोबाइल छीन लिया। जिसे पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में कुछ ही दुरी से बरामद कर लिया है। प्रभारी एसपी सह मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस सम्बन्ध ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


हालांकि अबतक इस सम्बन्ध में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। बतादें कि इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी थी जिसमें दो जवान जख्मी हो गये थे। जख्मी पुलिस कर्मी में वैशाली जिला पुलिस का सिपाही मोहम्मद मंजूर आलम तथा प्रियांक कुमार पुष्पम बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि वैशाली पुलिस उजले रंग की स्कार्पियो से सादी वर्दी में सोनवर्षा चौक के पास जमी हुई थी। देर शाम लोगों ने उनकी गतिविधि देखकर एक उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी से ए के 47 छीनकर गायब कर दिया। पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मुफस्सिल और नगर पुलिस की टीम ने बंधक बने पुलिस कर्मियों को मुक्त कराते हुए जख्मी पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद देर रात वैशाली पुलिस भी समस्तीपुर पहुंच गई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लावारिस हालत में ए के 47 को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली।

लेबल: , ,

बुधवार, 30 नवंबर 2022

शादी समारोह में छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा,ग्रामीणों ने जमकर पीटा हुई मौत!

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन में 27 नवंबर की रात्रि शादी समारोह में आए एक युवक की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई थी।मृतक की पहचान बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर पावडा वार्ड 4 निवासी शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन महतो के रूप में किया गया हैं।


घटना के बाद 29 नवंबर को मृतक के पिता के द्वारा 6 लोगों को दोषी ठहराते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से देखते हुए समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, अवर निरीक्षक नवीन कुमार, उपेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार को शामिल किया गया। इनके द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले का सफल उद्घाटन करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त बेगूसराय जिला के भगवानपुर दामोदरपुर निवासी रामबाबू महतो के पुत्र शशि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

लेबल:

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

एसआईटी ने मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई टीम को किया गिरफ्तार!

समस्तीपुर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल और उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार तथा अन्य पुलिस बल के जवानों के अथक प्रयास से पुलिस ने बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के एनएच-322 स्थित छज्जा चौक के पास हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है।


इस बाबत मंगलवार को समस्तीपुर सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के छज्जा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा ताजपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर करनैल निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल और मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके संबंध में सरायरंजन थाना कांड संख्या 292/22 दर्ज किया गया था।घटना के सफल उद्भेदन को लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर समस्तीपुर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी श्री फखरी ने बताया कि मानवीय व तकनीकी सूचना एवं अनुसंधान के आधार पर कांड के उद्भेदन तथा घटना में संलिप्त अपराध कर्मियों का पता कर 31 अक्टूबर को कांड में लूटे गए मोबाइल के साथ अप्राथमिक अभियुक्त दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी उपेंद्र राय के पुत्र सोनू कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार सोनू ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने सभी साथियों का नाम बताया। जिसमें दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी लखेंद्र राय के पुत्र नीरज कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी शत्रुघ्न दास के पुत्र राहुल कुमार एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही चांदचौर रहीमटोल निवासी मो० परवेज के पुत्र शम्स तबरेज को गिरफ्तार किया गया। लूटे गए दो मोबाइल सहित तीन मोबाइल, लूटी गई दो मोटरसाइकिल एवं विभिन्न कांडों में लूटे गए अन्य दस्तावेज व सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों ने समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी, विभूतिपुर,मुफ्फसिल एवं उजियारपुर थाने क्षेत्र में घटित हुई विभिन्न लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।






लेबल: , ,

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

समस्तीपुर एसबीआई बैंक से ढाई लाख रुपए की लूट, गार्ड को मारी गोली!

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जहां छठ महापर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दुसरी तरफ बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बैंक में घुसकर लगभग ढाई लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की है। जहां 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर कैश काउंटर पर रखे लगभग ढाई लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने बैंक के सुरक्षा गार्ड नंदलाल राय को पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद एक ग्राहक से 50 हजार तथा सीढ़ी से ऊपर चढ़ रही एक महिला ग्राहक से सोने की चेन छीन ली।बदमाशों की संख्या 6 बताई गई है,जो तीन अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे।सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए बदमाशों ने तीन-चार राउंड हवा में फायरिंग भी की।

लेबल: , ,

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,मौके पर ही मौत!

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा में नमाज पढ़ने जा रहे एक युवक पर बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।

घटना बुधवार अहले सुबह की बताई जा रही है। सुबह-सुबह आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराने की कोशिश में लगी हुई है।बताया जा रहा है कि रतवारा ईदगाह के पास बाइक सवार दो से तीन की संख्या में आए अपराधियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे मोहम्मद दुलारे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें मौके पर ही मोहम्मद दुलारे की मौत हो गई। बताया गया है कि मो. दुलारे तेलंगाना के हैदराबाद में रहकर ड्राइवर के रूप में काम करता है। इन दिनों वह छुट्टी पर अपने गांव रतवारा आया हुआ था।इस घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। लोग सड़क जामकर एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में लगी थी व शव को जब्त कर पोस्टमार्टम को भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।






लेबल: , , ,

रविवार, 9 अक्टूबर 2022

स्वाति गैंगरेप और हत्या में न्याय की मांग को लेकर भाकपा माले ने उजियारपुर थाना घेरा

बलात्कारियों और हत्यारे को बचाने के लिए थाना अध्यक्ष ने शराब के धंधेबाजों सहित भाजपा नेताओं को थाना परिसर में जमावड़ा किया था - मंजू प्रकाश 



समस्तीपुर/उजियारपुर भाकपा माले के उजियारपुर प्रखंड कमेटी के आह्वान पर सातनपुर के स्वाति गैंगरेप और हत्या मामले को दबाने वाले उजियारपुर थाना अध्यक्ष को बर्खास्त करने, गैंगरेप और हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने, उच्चस्तरीय मेडिकल टीम गठित कर शव का पुनः पोस्टमार्टम कराने, उजियारपुर थाना अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार से अर्जित अवैध सम्पत्ति की ईडी से जांच कराने, स्वाति के माता-पिता को सुरक्षा देने की गारंटी करने और थाना क्षेत्र में बढ़ते लूट अपराधिक की घटनाओं पर रोक लगाने के मांग को लेकर माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झण्डा बैनरतले लेकर बाबूलाल चौक से जुलूस निकाल कर थाना मोड़ तक प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना चाहते थे। लेकिन, बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को मोड़ पर ही नोक-झोंक कर दिया। थाना घेराव का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, जिला सचिव उमेश कुमार, जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह,जीवछ पासवान, अमित कुमार,ललन कुमार, महावीर पोद्दार, दिनेश कुमार प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान एवं जिला पार्षद रिंकी कुमारी ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए महावीर पोद्दार के संचालन में थाना अध्यक्ष के खिलाफ विरोध सभा आयोजित किया।

स्वाति गैंगरेप और हत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को 17 अक्टूबर को एसपी का घेराव होगा - उमेश कुमार

पूर्व विधायक एवं बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश ने कहा कि सातनपुर में दलित के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या मामले को दबाने के लिए उजियारपुर थाना अध्यक्ष शराब के धंधेबाजों सहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाकर बलात्कारियों के समर्थन में माले के आंदोलन बाधित करने की साज़िश रचा था जिसे भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अपने सूझबुझ से नाकामयाब कर दिया है। हमें स्वाति मामले में न्याय चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि उजियारपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पार्टी के जिला सचिव उमेश कुमार ने कहा कि उजियारपुर थाना अध्यक्ष और दलसिंहसराय एसडीपीओ किसी मुगालते में न रहे कि अपने भोंपू गोदी मीडिया में स्वाति के आत्म हत्या की खबर छपवा कर पूरे मामले को समाप्त कराने में सफल हो गया है। भाकपा ( माले) उच्चस्तरीय जांच के जरिए न्याय पाने तक आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लेता है। आगामी 17 अक्टूबर को उपर्युक्त सभी मांगों को लेकर समस्तीपुर एसपी का भी घेराव किया जाएगा। थाना घेराव में जिला कमेटी सदस्य उपेन्द्र राय, जयंत कुमार, अनिल चौधरी, रौशन कुमार यादव, महेश कुमार सिंह,कमला के मुखिया फिरोजा बेगम,फूलेन्द्र प्रसाद सिंह, संजीत पासवान,लोकेश राज, दीपक यदुवंशी,राजू कुमार झा,मो०फरमान, आफताब आलम, पप्पू कुमार यादव, रेवती रमण चौधरी, राहुल कुमार राय, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह,शंकर प्रसाद यादव, रामभरोस राय, दीलीप कुमार राय, शमीम मंसूरी,मो० कमालउद्दीन, रामबली सिंह, रामकृपाल यादव, रामकुमार, अर्जून दास, अमित कुमार राम, रामबाबू कुमार,घुरन सहनी, नवीन प्रसाद सिंह, नीतीश कुमार साह, विजय कुमार राम, तन्नजय प्रकाश, राहुल कुमार के अलावे स्वाति की मां फूलपरी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।








लेबल: ,

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

सातनपुर किशोरी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद पप्पू यादव

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव में बीते दस दिनों पूर्व हुए किशोरी हत्या कर दी गई थी, इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे।


इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया, साथ ही उन्होंने इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस मामले में गांव के ही भाजपा नेता का नाम आया है। उसपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। बावजूद पुलिस उसे क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है।अगर इस मामले में आरोपी भाजपा का नेता नहीं होता तो भाजपा के लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करते।
आज भाजपा क्यों चुप है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की ओर से आर्थिक मदद भी दी और आगे भी मदद देने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को लेकर आगे जाएगी।स्थानीय कार्यकर्ता इस मामले को लेकर आंदोलन करेंगे। 
वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में घोषणा किया था कि अगर कोई दलित की हत्या होती है तो सरकार पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए देगी। आखिर इस पीड़ित के परिवार को अब तक सहायता राशि क्यों नहीं दी गई
।बताते चलें कि इस हत्याकांड मामले में गांव के फगनू दास के पुत्र कुशेश्वर दास, मो. शकीर के पुत्र मो. रिंकू व मो. नियाज के पुत्र सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद साबरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में भाजपा नेता के नामजद होने के बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। भाकपा माले भी हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है।






लेबल: , ,

शनिवार, 5 मार्च 2022

दरभंगा दिनदहाड़े हत्या-लूट-गोलीबारी-चोरी की घटनाओं कि बढ़ा ग्राफ।

दरभंगा का नाम इन दिनो काफी सुर्खियों में हैं वो ये है कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, छिनतई, मारपीट, गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ले रही है। आये-दिन दरभंगा में अपराधियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलीस प्रशासन के कानों जु तक नही रेंगती! हाल के बीते दिनों दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर एक घर में पेट्रोल छिड़क कर दिया गया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं इसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद एक टेंपो ड्राइवर की हत्या कर फेंक दिया गया था।दरभंगा में अब आये-दिन इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है, जो कि काफी गंभीर हैं। ताजा मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का हैं, जहां एसबीआई परिसर में दिनदहाड़े चोरी की घटना घटी है।  बता दें कि एसबीआई के एकाउंट से पैसे निकालने को गये एक स्थानीय व्यक्ति पहुंचे थे। बैंक से पैसा निकालने के बाद महाशय ने बाइक की डिक्की में पैसा रख दिया। फिर किसी कारणवश वो बैंक के भीतर चले गए। कुछ देर बाद बाहर लौटने पर जब बाईक के करीब आए, तो देखा कि बाइक का डिक्की टूटा हुआ है, और पैसे गायब हैं। जिसके बाद बैंक के मैनेजर को तत्काल इसकी सूचना दी। बाइक के डिक्की में उक्त महाशय ने 20 हजार रूपए बैंक से निकाल कर रखे थे। बैंक मैनेजर ने पैसे लूटे जाने की सूचना मिलते ही बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें एक व्यक्ति बाइक की डिक्की तोड़ रहा है, वहीं दूसरा व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर निगरानी कर रहा था। जिसके बाद पहला व्यक्ति डिक्की तोड़ कर पैसा लेकर दूसरे आदमी के साथ भाग निकला। इस घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई हैं। जहां इस मामले को लेकर पुलिस अनुसंधान में लगी है। बता दें कि ये घटना गुरुवार की हैं। 

लेबल: , ,