सोमवार, 3 फ़रवरी 2025

विशाल जनसभा में शक्ति प्रदर्शन: कांग्रेस की जीत के दावे के बीच सतीश लूथरा को दिग्गजों का समर्थन

दिल्ली भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त, कांग्रेस लाएगी बदलाव : पवन खेड़ा

शकूर बस्ती में सतीश लूथरा को मिल रहे जनता के समर्थन से सियासी हलचल तेज

दिल्ली : दिल्ली की हॉट सीट में से एक शकूर बस्ती में राजनितिक सरगर्मी बढ़ रही है। यह सीट सत्येन्द्र जैन के लिए अब उतनी आसान नहीं है। यहाँ से कांग्रेस के सतीश लूथरा शकूर बस्ती की जनता से मिल रहे समर्थन से कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। साफ़ सुथरी छवि और एक स्थानीय नेता होने के कारण इनकी हर सभा में लोग बढ़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। सतीश लूथरा के समर्थन में आज हुई रैली में वरिष्ठ नेता पप्पू यादव और पवन खेड़ा ने विशाल जनसभा को संबोधित किया


कांग्रेस के दिग्गत नेता पवन खेड़ा ने इस अवसर पर मंच से आप सरकार और केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "दिल्ली आज आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों से त्रस्त है। दिल्ली की जनता 5 फरवरी 2025 इन भ्रष्टाचारियों को सत्ता से बाहर करेगी और 9 फरवरी को नई सुर्ख़ियों का निर्माण करेगी, कांग्रेस की सरकार बनाएगी।" 


पप्पू यादव, जो अक्सर सुर्खियों में रहे हैं, ने मंच से सतीश लूथरा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा, "सतीश लूथरा हमेशा आम जनता के हक में खड़े रहे हैं। उनकी ईमानदारी और समर्पण उन्हें सही नेतृत्व प्रदान करने का योग्य उम्मीदवार बनाते हैं।" पप्पू यादव का बेबाक अंदाज हमेशा सुर्खियों में रहता है।


जनसभा में उमड़ी भीड़ और जोश को सतीश लूथरा के प्रति बढ़ते समर्थन का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ इस समर्थन के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि यह गठजोड़ चुनावी समीकरण को पूरी तरह से बदल सकता है।


कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने की संभावनाओं के बीच, पप्पू यादव और पवन खेड़ा का समर्थन दिल्ली के आगामी चुनावों के लिए अहम साबित हो सकता है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली की राजनीति और भी दिलचस्प होती जा रही है।



लेबल: , , , ,

शुक्रवार, 31 जनवरी 2025

नर्सिंग फर्जीवाड़े को लेकर NSUI का हल्लाबोल,नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं नर्सिंग स्टाफ पर हो सख्त कार्रवाई – NSUI

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने गांधी मेडिकल की डीन से की शिकायत

फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में निरीक्षणकर्ता की अहम भूमिका थी - रवि परमार

भोपाल :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) ने गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की डीन को शिकायत कर मांग की है कि प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में शामिल प्रोफेसरों एवं नर्सिंग स्टाफ पर त्वरित कार्रवाई की जाए।


एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुई अनियमितताओं में निरीक्षण अधिकारियों की अहम भूमिका रही है, जिसमें गांधी मेडिकल कॉलेज के कई प्रोफेसर एवं नर्सिंग स्टाफ संलिप्त पाए गए थे उन्होंने अनसूटेबल नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में अनैतिक सहयोग किया, जिससे प्रदेश की नर्सिंग शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इस घोटाले से जुड़े कई अधिकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है ।


रवि परमार ने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के एक प्रोफेसर डॉ. हरि सिंह मकवाना पर नर्सिंग फर्जीवाड़े में एफआईआर दर्ज की हुई थी , लेकिन उनकी सेवाएं आज तक समाप्त नहीं की गई हैं एनएसयूआई ने डॉ मकवाने का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की मांग को लेकर  मप्र मेडिकल काउंसिल की रजिस्ट्रार को भी शिकायत कि हैं । 

नर्सिंग महाघोटाले में जिनको नोटिस जारी हुए थे उनमें जीएमसी के पूर्व प्राचार्य रोसी शाहुल समेत प्रोफेसर में डॉ जितेंद्र महावर , डॉ हरिसिंह मकवाना , डॉ संदीप कुमार मर्सकोले , डॉ वीरेंद्र धुर्वे वहीं नर्सिंग स्टाफ में रजनी नायर , प्रियदर्शनी डेहरिया दीपिका कुंभारे , राजश्री मालवीय शामिल हैं । 

एनएसयूआई की प्रमुख मांगें:-

1. नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े में शामिल गांधी मेडिकल कॉलेज के सभी दोषी प्रोफेसरों एवं नर्सिंग स्टाफ पर त्वरित कार्रवाई हो।
2. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
3. भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।


रवि परमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई छात्र हित में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस विषय में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 3 दिसंबर 2024

IES नर्सिंग कॉलेज की अनियमितताओं का पर्दाफाश , NSUI करेगी राज्यपाल और मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध

IES विश्वविद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं - रवि परमार

मुख्यमंत्री IES कॉलेज पहुच कर साबित करेंगे की मध्य प्रदेश सरकार भ्रस्टाचारियो के साथ है - परमार

भोपाल- मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में IES नर्सिंग कॉलेज, रातीबड़, भोपाल का मामला सामने आया है , जिसे सीबीआई की जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया है।



NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 बुधवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं, लेकिन NSUI इसका विरोध करेगी। परमार ने कहा,

"IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। सीबीआई की रिपोर्ट में कॉलेज को डेफिसिएंट (अपर्याप्त) पाया गया है। यह छात्रों और जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में सरकार के शीर्ष अधिकारियों का इस कार्यक्रम में शामिल होना गलत संदेश देता है।"



NSUI के विरोध की वजह

1. IES नर्सिंग कॉलेज पर गंभीर आरोप सीबीआई जांच रिपोर्ट में खुलासा: कॉलेज का कुल क्षेत्रफल और प्रयोगशालाओं का आकार निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।


2. प्रयोगशाला उपकरणों की कमी: जरूरी उपकरणों और सामग्री का अभाव है।


3. अनुभवहीन प्रिंसिपल: कॉलेज के प्रिंसिपल के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) के मानकों के अनुसार अनुभव की कमी है।


4. वाइस प्रिंसिपल अनुपस्थित: वाइस प्रिंसिपल की शारीरिक अनुपस्थिति के कारण उनकी योग्यता की पुष्टि नहीं हो सकी।


5. प्रयोगशालाओं का आकार: OBG लैब, प्री-क्लिनिकल साइंस लैब और CHN लैब का आकार निर्धारित मानकों से छोटा है।


6. मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का अभाव: सभी छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण नहीं दिया गया।


 सरकार की चुप्पी:

जिस कॉलेज पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं, वहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री का जाना न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता का मजाक बनाता है।


NSUI की मांग


1. IES नर्सिंग कॉलेज की मान्यता तत्काल रद्द की जाए।

2. सीबीआई जांच के आधार पर दोषी संस्थानों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

3. छात्रों को वैकल्पिक और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाए।


4 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान


NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ऐलान किया है कि यदि राज्यपाल और मुख्यमंत्री IES विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होते हैं , तो NSUI इसका जोरदार विरोध करेगी।

रवि परमार ने कहा "हम छात्रों और जनता के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। फर्जी संस्थानों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वालों को बेनकाब किया जाएगा।"

लेबल: , , , , ,

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

समस्तीपुर को विधायक शाहीन की सौगात,30 लाख की योजनाओ का किया उद्घाटन

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 04 सड़को का उद्घाटन फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया।



जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में सूरज राय के घर के निकट से रणधीर राय के घर तक की सड़क , रहीमपुर रुदौली में मुख्य सड़क से तीन मुहानी होते हुए मो० जुनैद के घर तक की सड़क तथा रहीमपुर रुदौली,मुख्य सड़क से लक्ष्मी जी के बथान की ओर जाने वाली सड़क शामिल है l उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी पवन यादव ने किया। 


विधायक ने कहा कि किसी भी जगह के विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। सड़कों के बिना आज का जीवन बड़ा कठिन है। यही कारण है कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में नयी-2 सड़कों का उद्घाटन किया जा रहा है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा है। जहां बाकी है, वहां कार्य किया जा रहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन, बाईपास सड़क, शेड, सामुदायिक भवन, चबूतरा सहित कई विकास के कार्य उनके कार्यकाल में पूरा किया गया है। कई सड़क व पुल जो पिछले कई दशकों से यहां के लिए पुरानी मांग थी, उसे पूरा किया गया है। 


हकीमाबाद पंचायत के राज घाट से नागरबस्ती के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है l विधायक ने कहा कि उनके अथक प्रयास से समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 सडको के कायाकल्प हेतु लगभग 25 करोड़ रुपये आवंटित हो गयी है l जल्द ही इन सड़को का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जायेगा l समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्रो तथा विद्यालयों के भवन निर्माण हेतु भी दस-2 करोड़ की राशि की विभागीय स्वीकृति प्रदान हो गयी है l कुछ और महत्वपूर्ण सड़क एवं पुलिया है, जिसे बनाने के लिए प्राक्कलन बनकर तैयार है। 


प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है l उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के लिए उनके सुख- दुख में हमेशा खड़ा रहा हूं। यहां के सर्वांगीण विकास व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक विकास की किरण पहुंचाना ही लक्ष्य है। मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , उप प्रमुख राजेश सिह, जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव , मोo शाहनवाज हसीब , पवन यादव , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रांतीय नेता मोo परवेज आलम , प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, राय सोनी सिंह , मन्नू पासवान , बेबी साह, सुरेश राय, अशोक साह, प्रभात यादव , देवेन्द्र राय, बैरागी राय, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद , छात्र राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश यादव , ज्योतिष महतो , राकेश कुशवाहा , मनोज पटेल , पैक्स अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश झा, संतोष कुमार , प्रभात कुमार , मोo अफजल हुसैन , नंदन यादव , अखिलेश कुमार दास, जयलाल राय, दीपक यादव , मोo अब्दुल खालिक , मोo तौफीक उमर, मोo ￰माफो आदि मौजूद थे l

लेबल: , , , , , , , , ,

बुधवार, 17 जनवरी 2024

रोहित वेमूला की शहादत दिवस पर न्याय मार्च

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के शोधार्थी रोहित वेमूला की शहादत दिवस परदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत समस्तीपुर शहर में न्याय मार्च निकाला।



मार्च पार्टी जिला कार्यालय माल गोदाम चौक से स्टेशन रोड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आरवाईए जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने किया।


सभा को संबोधित करते हुए अरवाईए के जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा की आज पूरा देश भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है. केन्द्र सरकार, साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था आज 10 साल के शासन काल मे देश के 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी छिन ली. मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले तमाम संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति से लेकर प्राकृतिक संसाधनों को भी अडानी जैसे कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया गया है।


अब मोदी सरकार नफरत फैला कर 2024 में पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। आरवाईए पुरे देश में नौजवानो को संगठित करते हुए मोदी सरकार के दस साल पूरे होने पर इनके तबाही-बर्बादी-विनाश का हिसाब क़िताब करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में देश का नौजवान भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।


जिला कार्यालय सचिव राहुल रॉय ने कहा कि बीजेपी- आरएसएस हर दिन व हर स्तर पर संविधान और लोकतंत्र को कुचल रही है, उन्होेंने कहा कि आज हिंदुस्तान में उन्माद-उत्पात कोई अपवाद की घटना नहीं बल्कि एक नियम बन गया है. पूरे देश में आतंक का शासन चल रहा है. इसलिए, जरूरत इस बात की है कि शिक्षा , रोजगार के साथ - साथ देश के संपदा को बचाने एवं संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में नौजवानों की एक बड़ी एकता कायम हो रही है. जो भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।


आगे इस कार्यक्रम में सभा को संबोधित आरवाईए नेता तनंजय प्रकाश, मोहम्मद फरमान, गंगा प्रसाद पासवान, लोकेश राज, धर्मेंद्र कुमार केदार, अनिल कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार, धीरज कुमार, माले नेता अनिल चौधरी, मधुकर कुमार, बबलू सिंह, रोहित कुमार, माले नेता अनिल चौधरी सहित दर्जनों नौजवानों सभा को संबोधित किया।

लेबल: , , , , , , , , , ,

मंगलवार, 16 जनवरी 2024

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को लेकर PM मोदी ने अपना विचार साझा करते हुए क्या कहा ......
दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और विभिन्न सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री ने 2024 में ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए रूस को शुभकामनाएं दीं।

दोनों देशों के बीच हाल के उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के बाद नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में विकास का सकारात्मक मूल्यांकन किया और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधान मंत्री ने 2024 में रूस की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

प्रधानमंत्री ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी में विभिन्न सकारात्मक विकासों पर चर्चा की और भविष्य की पहल के लिए एक रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की। "ब्रिक्स में रूस की अध्यक्षता सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हमारे बीच विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ।"

लेबल: , , , , , , , , , ,