पटना (Patna) में कुत्तों से डरी छात्रा को रास्ता दिखाने के बहाने ले गया युवक, सरेआम गंदे काम करने लगा
कुत्तों के झुंड को देखकर डरी सातवीं कक्षा की एक छात्रा को दूसरे रास्ते से जाने का झांसा देकर एक युवक आगे लेकर गया। कुछ दूर आगे सुनसान जगह देखकर उसकी हकीकत सामने आई तो लड़की सन्न रह गई। आलमगंज थाना क्षेत्र के दादरमंडी मोहल्ले में शनिवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को सही रास्ता दिखाने का झांसा देकर युवक ने सुनसान में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर वहां लोग जुट गए। युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में युवक की हरकत कैद हो गई है। पीड़िता तथा उसकी मां को भी पुलिस ने थाने बुलाया है। दोपहर तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी।
छात्रा को दिया झांसा
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सातवीं कक्षा में पढ़नेवाली छात्रा मेहंदीगंज गुमटी के पास से स्कूल जा रही थी। मोड़ पर एक युवक पहले से मौजूद था। इसी दौरान गली में तीन-चार कुत्तों को देख छात्रा घबरा गई। तब युवक ने छात्रा को दूसरे मार्ग से स्कूल जाने की सलाह दी।छात्रा उसके कहने पर आगे बढ़ी। युवक उसे रास्ता दिखाने का झांसा देकर आगे बढ़ रहा था। आरोप है कि कुछ दूर आगे सुनसान जगह पर युवक ने छात्रा को पकड़ लिया।उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत से भौंचक छात्रा ने शोर मचना शुरू कर दिया।छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े। माजरा जानकर लोगों ने युवक को दबोच लिया। टेंपो के पीछे बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
टेंपो के पीछे बांधकर लोगों ने शुरू कर दी पिटाई
इसी बीच किसी ने पुलिस कािे सूचना दी। आलमगंज थाना के एएसआइ बाबूलाल राम मौके पर पहुंचे। युवक को भीड़ से बचाकर आलमगंज थाने ले गए। स्थानीय अजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार युवक नशे का आदी है।वह मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। लोगों का कहना था कि मोहल्ले में स्मैकियरों की सक्रियता से नागरिक असुरक्षित हैं
राह चलते लोगों से मोबाइल छिनतई तथा लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर होती हैं। आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है।
लेबल: जुर्म, दुष्कर्म, पटना, बिहार, बिहार पुलिस, बिहार सरकार, Bihar, Bihar Police, Bihar sarkar, Jurm, Patna, Patna police
