समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 34 वार्ड पार्षद पद के लिए नीलम देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!
समस्तीपुर- नीलम देवी ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उन्हे भव्य स्वागत किया गया!
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वार्ड संख्या 34 पार्षद प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरी हूं l वार्ड 34 के व्यापक समस्याओं का निराकरण एवं प्रत्येक वार्ड वासी तक नगर निगम की सारी सुविधाएं पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है l इसके साथ-साथ अपने वार्ड की चिकित्सा संबंधी, शिक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं सारी सुविधाएं प्रत्येक वार्ड वासी तक पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवाओं एवं गरीबों को आवाज बनने का काम करूंगी l क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लक्ष्य को लेकर आई है l मौके पर उनके पुत्र विजय कुशवाहा समाजसेवी ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से लोगो के हर समस्याओं में खड़ा हूं और आगे भी समाज सेवा करता रहूंगा l नामांकन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया!
लेबल: Nagar Nigam, Nation samvad, samastipur








0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ