शनिवार, 24 जून 2023

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी हुआ शर्मसार, नगर निगम के फेसबुक एकाउंट पर चला पोर्न वीडियो।

उत्तर प्रदेश/वाराणशी कुछ महीने पूर्व पटना जंक्शन के एलईडी स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगी थी, ये खबर के बीते महीने न लगी तभी दूसरी घटना पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम को लेकर हुआ है और यहां भी पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप मच गया. 



देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र शनिवार को शर्मसार हो गया, वाराणसी नगर निगम के फेसबुक अकाउंट पर लगातार कई पोर्न वीडियो अपलोड होने से हर कोई हैरान रह गया. जब तक उसे सोशल मीडिया से हटाया जाता तब तक बड़े स्तर पर वह सर्कुलेट हो चुका था, लोग स्क्रीमशॉर्ट सर्कुलेट कर करने लगे इससे साइबर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल उठता कि कैसे शहर के सबसे प्रमुख संस्थान के ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट पर पोर्न वीडियो अपलोड हुआ आखिर ऐसा कैसे हुआ, बाद में पता चला कि नगर निगम का फेसबुक अकाउंट हैकरों ने निशाना बनाया है. साइबर अपराधियों ने फेसबुक अकाउंट हैक किया और उस पर ओटीटी प्लेटफार्म के एडल्ट वीडियो क्लिप शेयर कर दिया. बाद में जब इसकी जानकारी नगर निगम को मिली तब कार्यालय में हड़कम्प मच गया. वहीं इसे लेकर लोगों ने नगर निगम को निशाने पर लिया और जमकर ट्रोल किया, वाराणसी नगर निगम ने इस मामले में साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है. नगर निगम पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने वाराणसी सिगरा थाने में पूरे मामले में साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया. वहीं घटना के सामने आने के बाद लोगों ने इसे लेकर नगर निगम को जमकर ट्रोल किया. चुकी वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है इसलिए यहां हुई इस घटना को बड़े स्तर पर वैसे लोगों ने भी देखा जो बनारस घूमने आए थे।

लेबल: , , , , , ,

बुधवार, 5 अक्टूबर 2022

निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला, 10 और 20 अक्टूबर को नहीं होगा चुनाव

नगर निकाय का चुनाव स्थगित,पटना HC के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया पत्र

Patna: बिहार में 10 और 20 अक्टूबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग में आयुक्त डॉ दीपक कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक की के बाद नगर निकाय चुनाव को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है

बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों के आरक्षण को अवैध बताया. मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने राज्य चुनाव आयोग को ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को फिर से अधिसूचित करके, उन्हें सामान्य श्रेणी की सीटों में शामिल करके चुनाव कराने का निर्देश दिया। छुट्टी के दिन पारित किये गए इस आदेश से चल रही चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकता है. पहले चरण का मतदान 10 अक्टूबर को होना था

29 सितंबर के अपने पिछले आदेश में, अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि फिलहाल चल रही चुनावी प्रक्रिया अदालत के सामने विचाराधीन याचिका के परिणाम के अधीन होगी और अगर राज्य निर्वाचन आयोग कार्यक्रम में परिवर्तन करने की जरूरत समझे, तो कर सकता है

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में जारी चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक स्थानीय निकायों में पहले चरण की वोटिंग 10 अक्टूबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 अक्टूबर को होनी थी. पहले चरण में जहां चुनाव होगा वहां पर मतगणना 12 अक्टूबर को दूसरे चरण का जहां पर चुनाव होगा वहां पर मतगणना 22 अक्टूबर को होना तय था. लेकिन, पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसे तत्काल रोक दिया गया है. बताते चलें कि बिहार के 224 नगर निकाय में 4875 वार्ड के लिए चुनावी कार्यक्रम होना है.चुनाव दो फेज में होना था








लेबल: , ,

शनिवार, 24 सितंबर 2022

समाजसेवी युवा सम्राट राहुल कुमार ने वार्ड संख्या 19 से वार्ड पार्षद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर नगर निकाय चुनाव के बिगुल बज गया है इसके तहत चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है हार जीत के गणित के साथ  वार्ड 19 से राहुल कुमार वार्ड पार्षद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया है


उनके नामांकन में जंसमर्थको का जन सैलाब उमड़ पड़ा था समाहरणालय परिसर के बाहर ! गरीबो के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहने के कारण सैकड़ो समर्थकों ने अपने वार्ड के विकास के लिए समर्थन दिया हैं, नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पाँच वर्ष में वार्ड का क्या विकास हुआ है वो वार्ड की जनता भली भांति जानती है ,इस वार्ड में सिर्फ अमीरों का विकास हुआ गरीब गुरबों के लिए केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाए थी वो वार्ड के गरीब परिवार को नही मिला है जैसे केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना शहरी आवास योजना , उज्वला योजना एवं हर घर नल का जल इस वार्ड को नही मिला है जिसको मेरे वार्ड पार्षद बनते ही योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा !









लेबल: ,

गुरुवार, 22 सितंबर 2022

समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 34 वार्ड पार्षद पद के लिए नीलम देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया!

समस्तीपुर- नीलम देवी ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद समर्थकों द्वारा फूल मालाओं से उन्हे भव्य स्वागत किया गया!


इस दौरान मीडिया से बात करते  हुए वार्ड संख्या 34 पार्षद प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा कि अपने वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ नगर निगम के चुनाव में उतरी हूं l वार्ड 34 के व्यापक समस्याओं का निराकरण एवं प्रत्येक वार्ड वासी तक नगर निगम की सारी सुविधाएं पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है l इसके साथ-साथ अपने वार्ड की चिकित्सा संबंधी, शिक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन एवं सारी सुविधाएं  प्रत्येक वार्ड वासी तक पहुंचाना है l उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवाओं एवं गरीबों को आवाज बनने का काम करूंगी l क्षेत्र की चहुमुखी विकास के लक्ष्य को लेकर आई है l मौके पर उनके पुत्र विजय कुशवाहा समाजसेवी ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से लोगो के हर समस्याओं में खड़ा हूं और आगे भी समाज सेवा करता रहूंगा l नामांकन कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भाग लिया!








लेबल: , ,

मंगलवार, 23 अगस्त 2022

Patna चुनाव के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला ही होंगी मेयर,

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव-2022 का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पटना मेयर पद महिलाओ के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। मतलब अब चुनावी हलचल के बीच लगभग 12 प्रत्याशियों का पत्ता साफ़ हो गया है। मेयर पद की उम्मीद लगाए बैठे सभी पुरुषों के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। चुनाव से पहले ही कई उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं। 


मेयर पद से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुरुष प्रत्याशियों की पटना नगर निगम क्षेत्र में महापौर बनने की इच्छा एक बार फिर अधूरी रह जाएगी। पटना नगर निगम क्षेत्र में इस बार महापौर का पद महिलाओं के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। लेकिन, इस बार महापौर का चयन जनता द्वारा ही किया जाएगी। राज्‍य निर्वाचन आयोग की तरफ से ये बात कही गई है कि = 2 बार के लिए आरक्षण रोस्टर बनाया गया है

आपको बता दें, मेयर पद के लिए महिला प्रतियाशी में अब तक केवल निवर्तमान महापौर सीता साहू ही चुनाव लड़ने वाली थी। इस बार उपमहापौर रजनी देवी से उनकी टक्कर होने वाली थी। लेकिन अब जब ये पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है तो अन्य महिला उम्मीदवार भी चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। जानकारी के मुताबिक़, चुनावी प्रक्रिया सितंबर में शुरू कर दिए जाएंगे। 






लेबल: , ,

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

नगर निगम चुनाव मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्ता शर्मा के संसदीय क्षेत्र में हारी भाजपा

मध्य प्रदेश नगर निगम चुनाव मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्ता शर्मा के संसदीय क्षेत्र में हारी भाजपा मुरैना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र है

जबकि कटनी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आता है। इस लिहाज से दोनों दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में भाजपा की हार हुई है। भोपाल, जेएनएन। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण की मतगणना बुधवार को संपन्न हुई। पांच नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के लिए मतगणना हुई। पांच नगर निगमों में से दो में भाजपा, दो में कांग्रेस का महापौर चुना गया। कटनी नगर निगम में निर्दलीय प्रीति सूरी महापौर निर्वाचित हुई। देवास और रतलाम में भाजपा के महापौर बने, जबकि मुरैना और रीवा में कांग्रेस प्रत्याशियों ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है। मुरैना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संसदीय क्षेत्र है, जबकि कटनी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आता है। इस लिहाज से दोनों दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में भाजपा की हार हुई है। नगरीय निकाय के दूसरे चरण में पांच नगर निगम में दो भाजपा, दो कांग्रेस व एक में निर्दलीय की जीत नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा पार्षद अधिक संख्या में विजयी रहे हैं। अब यहां परोक्ष प्रणाली यानी पार्षदों में से अध्यक्ष चुना जाएगा। प्रदेश के कुल 16 नगर निगम में चुनाव हुए थे। 11 के परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए गए थे। कुल 16 नगर निगमों में भाजपा नौ, कांग्रेस पांच सीटें जीतने में कामयाब रही, जबकि एक-एक नगर निगम निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के खाते में गए हैं। कुल 16 नगर निगम में भाजपा के नौ, कांग्रेस के पांच महापौर, निर्दलीय व आप को मिली सफलता कटनी नगर निगम के परिणाम भाजपा व कांग्रेस दोनों को झटका देने वाले रहे। निर्दलीय प्रीति सूरी भाजपा की बागी प्रत्याशी थीं। भाजपा ने पूर्व मंत्री संजय पाठक को कटनी में निकाय चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसी तरह मुरैना में भी भाजपा की हार पार्टी के लिए बड़ा झटका रही। मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी ने भाजपा की मीना जाटव को पराजित किया। केंद्रीय मंत्री तोमर का संसदीय क्षेत्र और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का गृह नगर होने के अलावा मुरैना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जोर लगाया था। रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा ने भाजपा के प्रबोध व्यास को हराया। इस बीच, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा किया है कि नगरीय निकायों में 80 प्रतिशत से अधिक भाजपा के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में तीनों नगर परिषद में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। यहां कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के प्रभाव वाले निकाय चौरई में भी भाजपा का दबदबा रहा है।







लेबल: , ,

सोमवार, 18 जुलाई 2022

भ्रष्टाचार के विरोध में सी०पी०आई०( एम) ने किया नगर निगम ऑफिस का घेराव!

समस्तीपुर सी०पी०आई०( एम) की ओर से आज दिनाँक 18 जुलाई को समस्तीपुर थानेश्वर स्थान स्थित नगर निगम के ऑफिस के बाहर विशाल प्रदर्शन किया गया!
सीपीआई एम संयोजक मनोज कुमार गुप्ता का कहना हैं जिले में लगातार जल जिस पर नगर निगम ध्यान नहीं दे रही, जिससे राह चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा,वही शहर में न तो कोई पार्किंग की ववस्था हैं, जिससे खरीदारी करने आए ग्राहकों को अपना वाहन पार्क करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं, शहर में जाम की स्थिति बनी रहती हैं, वही कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए जितवारपुर चौथ लोकल कमिटी की ओर से उपेंद्र राय ने कहा नगर निगम कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ हुआ है करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी शहर में जमाव की स्थिति बनी रहती है ना तो शहर के लोगों को शुद्ध जल मिल पाता है, जल्द से जल्द शहर में नाला का निर्माण करो, समस्तीपुर कॉलेज स्थित कॉलेज मैदान में लगातार जलजमाव रहती है जिससे यहां के बच्चे और लोगो को काफी रानियों का सामना करना पड़ता है इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, मौके पर अरशद अली महफूज आलम बेबी खातून सबीना खातून सहित कई अन्य लोग मौजूद थे!

लेबल: , ,