Patna चुनाव के नियमों में बड़ा बदलाव, महिला ही होंगी मेयर,
PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव-2022 का बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पटना मेयर पद महिलाओ के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। मतलब अब चुनावी हलचल के बीच लगभग 12 प्रत्याशियों का पत्ता साफ़ हो गया है। मेयर पद की उम्मीद लगाए बैठे सभी पुरुषों के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। चुनाव से पहले ही कई उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं।
मेयर पद से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुरुष प्रत्याशियों की पटना नगर निगम क्षेत्र में महापौर बनने की इच्छा एक बार फिर अधूरी रह जाएगी। पटना नगर निगम क्षेत्र में इस बार महापौर का पद महिलाओं के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। लेकिन, इस बार महापौर का चयन जनता द्वारा ही किया जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से ये बात कही गई है कि = 2 बार के लिए आरक्षण रोस्टर बनाया गया है
आपको बता दें, मेयर पद के लिए महिला प्रतियाशी में अब तक केवल निवर्तमान महापौर सीता साहू ही चुनाव लड़ने वाली थी। इस बार उपमहापौर रजनी देवी से उनकी टक्कर होने वाली थी। लेकिन अब जब ये पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है तो अन्य महिला उम्मीदवार भी चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। जानकारी के मुताबिक़, चुनावी प्रक्रिया सितंबर में शुरू कर दिए जाएंगे।लेबल: Bihar, Nagar Nigam, Patna Election







0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ