सोमवार, 19 जून 2023

समस्तीपुर के लाल ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर बढ़ाया जिले का मान,नव विहान सेवा सोसायटी ने रवि रंजन को किया सम्मानित।

समस्तीपुर आज नव बिहान सेवा सोसायटी ने अपने कार्यालय स्थल पर श्री रवि रंजन कुमार को उनके विशिष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया।ज्ञातव्य हो कि श्री रवि ने नीट परीक्षा/ मेडिकल नामांकन टेस्ट में बहुत ही अच्छा अंक प्राप्त कर ( आल इंडिया रैंक 9944). अपने जिला/ गांव का नाम रोशन किया है।


सोसायटी ने इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है, साथ ही Rs 5000/- का चैक भी भेंट स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ,साथ ही उनके उज्जवल भविष्य कामना की।


बड़ी संख्या में युवा वर्ग एवं महिला वर्ग उपस्थित रहे। उ्दगार ब्यक्त करने वालें में सोसायटी के सचिव श्री चन्द्रेश्वर राय एवं उनके संस्था के अन्य पदाधिकारी थै। बरिष्ट नागरिक समाजसेवी श्री जगदीश राय, बरिष्ट शिक्षक एवं साहित्यकार श्री राज कुमार राय, राम प्रीत राय, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने अपने उदगार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री रवि ने शिक्षा उपरान्त गरीबो की सेवा करने का संकल्प लिया।

लेबल: , , ,

रविवार, 18 जून 2023

समस्तीपुर के लाल ने किया कमाल,नीट का एग्जाम निकाल रवि रंजन ने किया जिले का नाम रोशन

समस्तीपुर/ समस्तीपुर जिले के रवि रंजन कुमार पिता सुबोध कुमार ने नीट की एग्जाम में  640 नंबर लाकर किया समस्तीपुर जिले का नाम रोशन जिनका रोल नंबर 15024 90287 है  ऑल इंडिया रैंक में 9944 रैंक प्राप्त किए। कैटिगरी रैंक ओबीसी में 3820 रैंक प्राप्त किए


रवि रंजन कुमार समस्तीपुर जिला के जितवारपुर निजामत वार्ड 19 के रहने वाला है इन्होंने पटना से तैयारी किया जो पूरी मेहनत और लगन से तैयारी किए और नीट की एग्जाम निकाल लिया।

रवि रंजन कुमार से बात करने पर  उन्होंने  मीडिया को बताया कि मैं एमबीबीएस करके समाज सेवा करना चाहता हूं और अपने समस्तीपुर में जो भी गरीब, मजदूर , लाचार, लोगो की सेवा करना चाहता हूं 



उनके पिताजी सुबोध कुमार ने भी यह बताया कि मेरा बेटा जब डॉक्टर बनकर आएगा तो समस्तीपुर के लोगों की सेवा पूरे शिद्दत (निष्ठा) के साथ करेगा।

लेबल: , , , , , ,

शनिवार, 11 मार्च 2023

नर्सिंग छात्र छात्राओं की 3 सालों से नहीं हुई परीक्षाएं, छात्र छात्राएं परेशान - रवि परमार

एनएसयूआई मेडिकल विंग ने नर्सिंग छात्र छात्रों की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा


जनरल प्रमोशन की मांग को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में नर्सिंग के छात्र छात्राएं पहुंचे कलेक्टर कार्यालय


नर्मदापुरम ( होशंगाबाद ) - आज जिले के सभी नर्सिंग महाविद्यालयों के नर्सिंग छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और जमकर नारेबाजी की ,एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बताया कि नर्सिंग छात्र छात्राओं की पिछले 3 सालों से परीक्षाएं नहीं हुए हैं छात्र छात्राएं और उनके परिजन भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं यही नहीं छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से जूझ रहे हैं



रवि परमार ने आगे कहा कि नर्सिंग छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जिन छात्र छात्राओं का 2 साल का कोर्स था, उनका तीन साल बीतने के बाद भी अभी तक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुई हैं। यही हाल 4 साल के कोर्स वाले स्टूडेंट्स का है 3 साल बीतने के बाद भी प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हुई। छात्र-छात्राओं के साथ साथ उनके अभिभावक भी मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्हें चिंता है कि उनकी डिग्री कब मिलेगी? विश्वविद्यालय द्वारा बार बार परीक्षाएं रद्द करने के कारण नर्सिंग में अध्यनरत छात्र छात्राएं मानसिक रूप से असहज महसूस कर रही है यदि कोई छात्र छात्राएं मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाते हैं तो इसके लिए सीधे तौर पर सरकार की जिम्मेदार होंगी ।


प्रवीण दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय यदि परीक्षा कराने में असमर्थ है तो फिर छात्र-छात्राओं का आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोशन करना ही उचित है, जिससे कि छात्र छात्राएं अगले वर्ष की पढ़ाई कर सकें और उनका जो साल बर्बाद हुआ है उससे उनको राहत मिल सके। नर्सिंग कॉलेजों में अध्यनरत छात्र छात्राओं की तीन सालों से परीक्षा नहीं करवा पा रही है विश्वविद्यालय 2020-21 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं अभी तक नहीं करवा सका, जिसकी वजह से छात्र छात्राओं के तीन साल बर्बाद हो गए अगर जल्दी कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो एनएसयूआई मेडिकल विंग उग्र प्रदर्शन करेगी । 


इस मौके पर राजवीर सिंह जितेंद्र विश्वकर्मा प्रवीण दुबे नितिन मीणा नेहा कमले सावन इकले सत्यम चौरासिया और सभी नर्सिंग छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

लेबल: , , ,

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

सेम नर्सिंग कॉलेज छात्र छात्राओं के साथ धोखाधड़ी,छात्राओं ने कॉलेज संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया!

भोपाल/मध्य प्रदेश/मोहित पटेल सेम नर्सिंग कॉलेज भोपाल ने की नर्सिंग छात्र छात्राओं के साथ धोखाधड़ीए नएसयूआई मेडिकल विंग के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने कालेज संचालक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया!


एनएसयूआई ने कालेज संचालक और प्रिंसिपल के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग,कालेज के पास 70 सीट होने के बावजूद कालेज प्रशासन ने 104 छात्र छात्राओं के एडमिशन लेकर छात्र छात्राओं को गुमराह किया,छात्र छात्राओं ने 2020-21 से सत्र में प्रवेश लिया था जिनके रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं किए,छात्र छात्राएं और उनके परिजनों भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित,NSUI मेडिकल विंग के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने कालेज संचालक के खिलाफ मोर्चा खोला छात्र छात्राएं कलेक्टर आफिस पहुंच कर कालेज संचालक पर कार्यवाही की मांग करेंगे कालेज में प्रदर्शन कर सभी छात्र छात्राएं कलेक्टर आफिस के लिए रवाना हुए!


लेबल: , , , , , ,