शनिवार, 30 अप्रैल 2022

देश का पहला इथेनॉल प्लांट बिहार के पूर्णिया जिले में लगा।

आज बिहार के पूर्णिया ज़िले में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के हाथों इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन हुआ।बिहार इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति, 2021 के अंतर्गत पूर्णिया के परोरा में 105 करोड़ रु० की लागत से स्थापित ये सिर्फ़ बिहार का ही नही बल्कि पूरे देश का पहला ग्रीन फील्ड ग्रेन बेस्ड इथेनॉल उत्पादन इकाई होगा ।इस मौके पर बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी, पूर्णियां के माननीय सांसद श्री संतोष कुशवाहा जी व जिले के NDA के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।ईस्टर्न इंडिया बायोफ्यूल्स प्रा. लि. के इस इथेनॉल प्लांट में मक्का और चावल से 65000 लीटर एथेनॉल का उत्पादन प्रति दिन होगा।बताना ज़रूरी है ये शहनवाज़ जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसकी बात वो तब से कर रहे है जब से वो बिहार के उद्योग मंत्री बने है ।

लेबल: ,

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

पूर्णिया की धरती - गुड़िया कुमारी

पुर्णिया की धरती
14 फरवरी 1770 को स्थापित
भारत का सबसे पुराना जिला
रेणु की धरती
लक्ष्मी नारायण सुधांशु का 
जन्मस्थान हो तुम
ऐ पुर्णिया महान हो तुम
माँ पुरणदेवी के नाम से बना 
पुर्णिया तुम्हारा नाम
जलालगढ़ किला, रेणु स्मृति उद्यान 
जैसे ऐतिहासिक धरोहर 
बढ़ाता तुम्हारा सम्मान
पूरे सीमांचल वासियों की जान हो तुम
ऐ पुर्णिया महान हो तुम

लाइन बाजार है मेडिकल हब
कचहरी करता हर विवादों का निपटारा
कलाभवन के संगीत
की गूंज से गूंजता पुर्णिया सारा
साहित्यकारों का होता जहाँ संगम
वो चटकधाम हो तुम
ऐ पुर्णिया महान हो तुम

प्रथम जिलाधिकारी 
डुकरेल ने गढ़े कई आयाम
वर्त्तमान जिलाधिकारी 
राहुल कुमार ने हर पंचायत में
पुस्तकालय खोलकर
शिक्षा और साहित्य में बढ़ाया
पुर्णिया का नाम
252 वर्षों का इतिहास समाहित किये
समस्त जिलेवासियों का
 अभिमान हो तुम
ऐ पुर्णिया महान हो तुम।।
गुड़िया कुमारी , पुर्णिया बिहार

लेबल: ,

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

बिहार, अपने बाप दादा का पुश्तैनी जमीन अपने नाम कैसे करवाए ?

बिहार में आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी जमीन बाप दादा या फिर किसी ऐसे व्यक्ति के नाम से हैं जो जीवित नहीं हैं। ऐसे जमीन को अपडेट करने के लिए बिहार सरकार राज्य के सभी जिलों में जमीन सर्वे का काम कर रही हैं।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, पूर्णिया, नालंदा सहित सभी जिलों में बाप दादा की पुश्तैनी जमीन अपने नाम करने के लिए आपको पहले वंशावली बनानी होगी। इसके बाद आपको सर्वे अधिकारी के पास इसे जमा करना होगा। फिर जमीन का नया कागजात आपके नाम से अपडेट हो जायेगा।बता दें की राज्य सरकार पहले चरण में 20 जिलों में जमीन सर्वे का काम करा रही हैं। इसमें कई अंचलों में सर्वे का काम पूरा हो गया हैं तो कुछ अंचलों में सर्वे किया जा रहा हैं। वहीं राज्य के 18 जिलों में दूसरे चरण का सर्वे शुरू किया गया हैं। फिलहाल 18 जिलों के 100 अंचलों में सर्वे किया जा रहा हैं।पटना, पूर्णिया, नालंदा सहित सभी जिलों में बाप दादा की पुश्तैनी जमीन अपने नाम कैसे करें ?1 .बाप दादा की पुश्तैनी जमीन को अपने नाम कराने के लिए वंशावली बनानी होगी।

2 .आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट से वंशावली फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

3 .सर्वे कैंप में भी आपको वंशावली फॉर्म मिल जायेगा। इसे भरकर सर्वे अधिकारी के पास जमा करना होगा।

4 .वंशावली फॉर्म में जमीन मालिक से आपके रिश्ते और फिर जमीन मालिक और अपना डिटेल्स सही-सही भरना होगा।

5 .वंशावली जमा करने के कुछ दिन के बाद जब आपके जमीन का कागज अपडेट किया जायेगा तो जमीन का खतियान आपके नाम से होगा।

लेबल: , , , , , , , ,

गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

बिहार,बाप दादा के संपत्ति पर किसका अधिकार ?

बिहार के पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में रहने वाले बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं की बिहार में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका कितना अधिकार होता  हैं।
इसी विषय में कानून के जानकारों के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से!
पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में बाप-दादा की संपत्ति पर किसका अधिकार?
1 .पटना, बक्सर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में बाप-दादा की संपत्ति अगर पुश्तैनी हो तो उसपर बेटा और बेटी का अधिकार जन्म से निहित होता हैं।

2 .बता दें किसी भी तरह के पुश्तैनी जमीन पर जितना अधिकार एक बेटा का होता हैं उतना ही अधिकार बेटी का भी होता हैं। बेटी जब चाहें उस संपत्ति पर अपने हिस्से का दावा कर सकती हैं।

3 .एक शादीसुधा बेटी का भी बाप-दादा की संपत्ति में बराबर का हिस्सा होता हैं। इस हिस्से से कोई भी उसे बंचित नहीं कर सकता हैं।

4 .वहीं बाप-दादा ने खुद की कमाई से कोई संपत्ति बनाई हैं तो उनके जीवित रहने तक कोई भी व्यक्ति उस संपत्ति पर दावा नहीं कर सकता हैं।

5 .अगर बाप-दादा ने एक से अधिक शादियां की हैं तो उनके बच्चे भी उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर हिस्से का दावा कर सकते हैं

लेबल: , , , , , ,