रविवार, 1 जनवरी 2023

अन्नासेश वेलफेयर संस्था ने जबलपुर में नए साल के उपलक्ष में कपड़े वितरण किया!

जबलपुर  आज अन्नासेश संस्था जबलपुर द्वारा दमोह नाका एवं रानीताल स्थित बस्ती में एमआईसी एवं आश्रय संस्था के साथ क्रिसमस एवं न्यू ईयर के उपलक्ष में कपड़े, कंबल जूते आदि का वितरण किया एवं बस्ती के लोगों के साथ समय बिताया तथा उनसे उनकी समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द समस्या का निराकरण हो उसका आश्वासन दिया।


कार्यक्रम के प्रमुख विराज यादव ने बताया कि बस्ती के लोग कपड़े पाकर बहुत खुश हुए एवं उन्होंने बताया की कभी किसी भी संस्था ने उनसे इतना अच्छा व्यवहार नहीं किया। हमारा जाना उन्हें बहुत अच्छा लगा उनका प्यार एवं सहयोग पाकर हमे अगले और कार्यक्रम करने की हिम्मत मिलती है।

इस अवसर पर आश्रय संस्था के समर्थ जैन , एमआईसी के हर्ष मिश्रा , वरुण यादव , पलक भदौड़िया , मानव ओठवानी , राशि पटेल , तनिष्क ग्रोवर , श्रीदात्री मुखर्जी , समर जैन , विशाल गुप्ता , साहिल मिश्रा, विल्सन आदि मौजूद रहे ।


लेबल: ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ