बुधवार, 1 जून 2022

Samastipur विधायक शाहीन ने 07.6 लाख की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

समस्तीपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर बेला पंचायत के वार्ड संख्या - 12 में  विधायक निधि से 07.6 लाख की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के कर -कमलों द्वारा संपन्न हुआकार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन पंचायत समिति सदस्य फेकन झा ने की । समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को वो जनता को समर्पित करने में अनवरत लगे हुए हैं, और समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का तीव्र गति से विकास भी हुआ है। विधायक ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिख कर तथा जनता के सुख -दुःख में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्रवासियो के साथ किये गए वादों को पूरा किया है l क्षेत्र की जनता का अपार प्रेम , स्नेह व आशीर्वाद उन्हें लगातार प्राप्त हुआ है l उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प  है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , पंचायत समिति सह पूर्व मुखिया ￰फेकन झा , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , समाजसेवी रज़िउल इस्लाम "रिज्जु बाबू", रूहुल्लाह खान गुड्डू , एहसानुल हक चुन्ने, जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद महासचिव संतोष यादव, मन्नू पासवान, सुरेश दास, मो० अख्तर, सुमन कुमार झा, अंकित वर्धन , मुकेश कुमार यादव , चंद्रदीप राय, पंकज पोद्दार, अजय कुमार झा, सुशील राय, नथुनी साह,अमित कुमार झा,ललन झा, मुन्ना झा तथा विमल पासवान सहित सैकड़ो स्थानीय ग्रामीण आदि मौजूद थे 

लेबल: , , , , , , , , ,

मंगलवार, 17 मई 2022

MLA (विधायक) शाहीन के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई !

आज मंगलवार को समस्तीपुर शहर के धरमपुर स्थित स्थानीय विधायक के आवास पर समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बागमती नदी के अधिशेष पानी को पुरानी बागमती धार वेलवा-मीनापुर लिंक चैनल को पुनर्जिवित कर रेगुलेटर के माध्यम से बूढ़ी गंडक नदी में प्रवाहित करने की बिहार सरकार की योजना बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित लोगो के लिए विनाशकारी होगा क्योकि बूढ़ी गंडक का तटबंध अतिरिक्त पानी ढ़ोने के लिए पर्याप्त नहीं है l ऐसी परिस्थिति में बागमती नदी का अतिरिक्त पानी बूढ़ी गंडक में डाला जाता है तो बूढ़ी गंडक के तटबंध से सुरक्षित आबादी मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर , बेगूसराय तथा खगड़िया जिला के ग्रामीण एवं शहरी आबादी के लिए विनाशकारी होगा l इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही एक शिष्टमंडल बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री , विभागीय सचिव तथा जल संसाधन विभाग मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता से मिल कर ज्ञापन सौपेगा l इसको लेकर अगामी 22 मई 2022 को जे.पी.सेन्ट्रल स्कूल , मथुरापुर घाट में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूप रेखा तय की जायेगी l मौके पर भाकपा के प्रांतीय नेता रामचन्द्र महतो , भाकपा के जिला मंत्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश महासचिव मोo परवेज आलम , राजद अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव मोo सना उर्फ चीना, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, भाकपा नेता सुधीर देव , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , जिला राजद सचिव राकेश यादव , राजद नेता मन्नू पासवान , रंजीत कुमार रम्भू , कांग्रेस नेता बच्चा बाबू गिरी , उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद तथा भाकपा माले नेता राजू यादव आदि मौजूद थे l



लेबल: , , , , ,

समस्तीपुर (Samastipur) स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लगभग 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया!

समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लगभग 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़को का उद्घाटन किया!

जिसमे प्रमुख रूप से रहीमपुर रुदौली में तेग अली पुल के निकट तथा हरपुर एलौथ में बास्तु विहार से पश्चिमी टोला में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन शामिल है l इस दौरान स्थानीय लोगों ने विकास कार्यो पर खुशी जताते फूल -माला-चादर -मोमेंटो प्रदान कर विधायक का स्वागत एवं आभार जताया व उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी ।विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर सबसे अग्रणी रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उनके अथक प्रयास से क्षेत्र चौमुखी विकास की ओर अनवरत बढ़ रहा है। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास विगत 12 वर्षो के अंदर तीव्र गति से हुआ है। आज समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास माडल की चर्चा सूबे बिहार में हो रही है l अपने सम्बोधन के क्रम में जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर देश की मानस पर समस्तीपुर को स्थापित किया है , इसलिए 2025 में भी एक बार फिर से क्षेत्र की जनता विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के साथ चलने के लिए तैयार है। विधायक की उपलब्धियां गिनाते हुए जिला राजद प्रवक्ता ने बताया कि श्री शाहीन की अगुवाई में चौतरफा विकास हुआ है। साथ ही लगातार विकास की नींव रखी जा रही है। विधायक ने गांव-गांव में सड़क, पुलिया , विद्यालय के कमरे, शेड , शवदाहगृह , नाला, चबूतरा, सामुदायिक भवन , सोलर लाइट तथा चहुमुखी विकास का जाल बिछा रखा है l युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन विकास के महानायक है तथा सामाजिक न्याय व कौमी एकता के प्रतीक है l कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रमेश पासवान, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी मोo शाहनवाज हसीब ने की l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला महासचिव रामकुमार राय, युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , मुखिया रमेश पासवान , पूर्व मुखिया मोo इम्तियाज अहमद , मोo जुम्मन , मोo शाहनवाज हसीब , पवन यादव , सरपंच संतोष कुमार राउत , रंजीत कुमार रम्भू , रितेश कुमार पिंकू , जिला राजद सचिव राकेश यादव , युवा राजद के मीडिया प्रभारी प्रभात कुमार , नागमणि , मुखिया मोo अरमान अली , मोo बशीर , मुकेश यादव, रवि आनंद , समीर चन्द्र, तथा मोo इश्तेशाम अहमद सहित सैकड़ो स्थानीय गणमान्य मौजूद थे 

 

लेबल: , , , ,