बुधवार, 28 सितंबर 2022

15 साल बाद इंग्लैंड में खेली जाएगी इंडिया-पाक टेस्ट सीरीज़

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंडिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का ऑफर दिया है,आपको बता दे पिछले 15 साल में इंडिया और पाकिस्तान ने एक भी द्विपक्षीय सीरीज़ नही खेली है,


हालांकि दोनों टीम्स लगातार ICC टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के आमने सामने आई  हैं,द टेलीग्राफ, में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के डेप्युटी चेयरमैन मार्टिन डार्लो ने फिलहाल इंग्लैंड-पाक के बीच चल रही T20 सीरीज़ के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की बातचीत, इस बातचीत के दौरान डार्लो ने इंग्लैंड के स्टेडियम में तीन मैच की इंडिया-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ होस्ट करने का प्रस्ताव रखा हैं! हाल ही मेंइंडिया और पाकिस्तान एशिया कप में आमने सामने हुई थी, एक मैच इंडिया ने जीता तो दूसरा मैच पाकिस्तान के खाते में गया,दोनो टीम्स जब भी आमने सामने होती हैं, फ़ैन्स में अलग ही उत्साह देखने को मिलता हैं,BCCI के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए बताया हैं,इंडिया और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार वाइट बॉल सीरीज़ 2012 में इंडिया में ही हुई थी,लेकिन टेस्ट की बात करें तो दोनों टीम्स ने आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट 2007 में खेला था, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को लेकर इंडिया और पाकिस्तान के बीच उसके बाद से टेस्ट क्रिकेट की द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है,पाकिस्तान के खिलाड़ियों को IPL में खेलने से भी रोक दिया गया था! इस बार इंडिया और पाकिस्तान की बात करें तो T20 वर्ल्ड कप में दोनो टीम्स का मुकाबला 23 अक्टूबर को होना है!







लेबल: , ,

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

क्यों कम हो रहे Facebook users, एक दिन में फेसबुक को 200 डॉलर का नुकसान!

सबसे ज़्यादा परचलित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) को पहली बार ग्लोबल लेवल पर यूजर्स  की संख्या में गिरावट का सामना करना पड़ा रहा है.ये जानकारी आते ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta Platforms को शेयर मार्केट में भारी नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी के शेयरों के भाव 20 फीसदी से ज्यादा गिर गए, जिससे 1 दिन में एमकैप (Facebook MCap) करीब 200 बिलियन डॉलर कम हो गया हैं,#इतने रह गए फेसबुक के यूजर्स

फेसबुक की पैरेंट कंपनी ने बुधवार को तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी किया. कंपनी का परफॉर्मेंस एनालिस्ट की उम्मीदों से खराब रहा. कंपनी ने बताया कि फेसबुक के डेली एक्टिव ग्लोबल यूजर्स की संख्या एक तिमाही पहले 1.930 बिलियन थी, जो अब कम होकर 1.929 बिलियन रह गई है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब फेसबुक के ग्लोबल यूजर्स कम हुए हैं.
Apple, Tiktok से हुआ नुकसान

कंपनी ने कमाई उम्मीद से कम रहने के पीछे Apple को भी जिम्मेदार बताया है. मेटा का कहना है कि एप्पल ने प्राइवेसी पॉलिसी में जो हालिया बदलाव किए हैं, उसके चलते फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्लेटफॉर्म पर ऐड के लिए यूजर्स को टारगेट करना मुश्किल बना दिया है. कंपनी ने टिकटॉक और गूगल (Google) की Youtube से भी नुकसान होने का हवाला दिया है.

Apple, Tiktok से हुआ नुकसान

कंपनी ने कमाई उम्मीद से कम रहने के पीछे Apple को भी जिम्मेदार बताया है. मेटा का कहना है कि एप्पल ने प्राइवेसी पॉलिसी में जो हालिया बदलाव किए हैं, उसके चलते फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्लेटफॉर्म पर ऐड के लिए यूजर्स को टारगेट करना मुश्किल बना दिया है. कंपनी ने टिकटॉक और गूगल (Google) की Youtube से भी नुकसान होने का हवाला दिया है.

इन शेयरों का भी हो गया नुकसान


शेयर मार्केट पर फेसबुक के खराब परफॉर्मेंस ने अन्य सोशल मीडिया कंपनियों का भी नुकसान किया. स्नैपचैट (Snapchat) के शेयर कारोबार के दौरान 17 फीसदी तक गिर गए. इसी तरह Twitter और पिंटरेस्ट (Pinterest) के स्टॉक करीब 10 फीसदी तक की गिरावट में रहे. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet Inc) के शेयर भी करीब 2 फीसदी के नुकसान में रहे. इससे इन्वेस्टर्स को 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा का अतिरिक्त नुकसान हुआ.

लेबल: ,