गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

बिहार मे नगर निकाय चुनाव मे आरक्षण लागू न कराने, 4600 प्रत्याशियों का भविष्य खराब करने के खिलाफ भाजपा भोजपुर द्वारा बिहार सरकार का पुतला दहन

बिहार मे नगर निकाय चुनाव मे आरक्षण लागू न कराने, 4600 प्रत्याशियों का भविष्य खराब करने और नगर निकायो को अफसरों के हवाले करने के खिलाफ भाजपा भोजपुर द्वारा बिहार सरकार का पुतला दहन

आरा -भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के जिलाध्यक्ष डाँ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व मे बिहार मे हुए नगर निकाय चुनाव स्थगित होने के जिम्मेदार बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च और पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम स्थानीय सरकारी बस स्टैंड से शुरू हुआ और एक कारवें के रूप मे बिहार सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारो के साथ त्रिभुवानी कोठी मोड़ पर सभा का रुप ले लिया।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि आज बिहार को देश भर मे लज्जित करने का कार्य बिहार सरकार ने की है।बिहार के महागठबंधन सरकार ने पिछड़ो और अतिपिछड़ों को अंधकार मे रखने का काम हमेशा से करती आ रही है। आज पता चल गया है कि लालु प्रसाद यादव और नीतीश कुमार पिछडो़ और अति पिछड़ो को केवल ठगने का काम करते है। आरक्षण के सभी नियम पता होते हुए भी जानबूझकर नगर निकाय का चुनाव कराने का जिद नीतिश कुमार का पोल खोल दिया है।आज 4600 प्रत्याशियों का भविष्य को बर्बाद कर दिया गया। बिहार सरकार नगर निकायो को अफसरो के हवाले कर मोटी कमाई करना चाहती है।हाइकोर्ट द्वारा फैसला सुनाने के बाद भी इसमे सुधार के बावजूद सुप्रीम कोर्ट जाकर इसे लटकाना चाहती है।भारतीय जनता पार्टी बिहार सरकार के कोई भी दोषपूर्ण नीति को सफल नही होने देगी।

सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र पांडेय,मिथिलेश कुशवाहा, अमरेन्द्र शक्रवार ने भी संबोधित किया।

सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया और सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारे लगाए गए।

कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र तिवारी, लव पांडेय,महामंत्री श्रीभगवान सिंह, जिला मंत्री वंदना राजवंशी,वरुण सिंह, पुनम कुशवाहा, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजीव तिवारी, धीरज सिंह,आईटी संयोजक कुमार गौतम,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,पिछडा़ मोर्चा अध्यक्ष हरेराम चंद्रवशी, युवा मोर्चा के महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, संतोष तिवारी,सुमित सिंह,राम प्रकाश पांडेय, अनसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्र राम,,प्रहलाद राय,रमेश कर्ण,उदय प्रताप सिंह,अजय सिंह,शिवजी सिह,संतोष सिंह संटु,करोडपति सिंह,संतोष चंद्रवंशी,अंकेश सिंह,पोखराज सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।










लेबल: , , ,

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ