लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में व्यापक जन-भागीदारी को लेकर भाकपा-माले ने पूसा के दो पंचायतों में निकाली पदयात्रा

रैली को तन-मन-धन से सफल बनाएं पूसा प्रखंडवासी :- माले

   

   


लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में पूसा प्रखंड से व्यापक जन-भागीदारी को लेकर भाकपा माले ने प्रखंड के कुबौलीराम एवं मोरसंड पंचायत के गांवों- टोला में पदयात्रा निकाल लोगों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने की अपील की। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने लोगों से रैली को तन-मन-धन से सफल बनाने का आग्रह किया। 


 पदयात्रा का कुबौलीराम में नेतृत्व प्रखंड कमिटी सदस्य सुनिता देवी व मोरसंड में शाखा सचिव मो. याकूब ने की। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार मौजूद थे।सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि रैली की तैयारी प्रखंड में जोरो पर है। रैली में पूसा से जनता की अभूतपूर्व भागीदारी होगी। मौके पर खेग्रामस प्रखंड संयोजक सुरेश कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार समेत मो. यासिम, मो.सइम, गुड़िया खातून, खुशबू देवी, चांदनी खातून, अफसान बेगम, रेशमी बेगम, निशा खातून,रेणू देवी, कौशल्या देवी, गायत्री देवी, पिंकी देवी, अशोक राम, ललित राम, प्रमोद ठाकुर, ऋषि ठाकुर, रेखा देवी, रिंकू देवी, मीना देवी, संगीता देवी, इंदु देवी, ललिता देवी, जय कला देवी, बिंदा देवी, कविता देवी, काजल देवी, कालो देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थे।





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !