समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना कारखाना में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन
आज दिनांक 23/02/ 2022 को ईसीआरकेयू कारखाना स्टोर शाखा के द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया
जिसमें कारखाना प्रबंधक श्री वेद प्रकाश जी को चादर माला और बुके देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ नवपदस्थापित मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री गौरव कुमार जी को भी शाखा सचिव श्री राम दयाल महतो जी ने माला चादर और बुके देकर स्वागत किया गया
शाखा सचिव ने पूर्व कारखाना प्रबंधक से कहा कि आप मुख्यालय हाजीपुर जा रहे हैं ये सौभाग्य की बात है की मैकेनिकल विभाग का अधिकारी पदभार पदस्थापित किया गया है जिसमें समस्तीपुर कारखाना को लाभ मिलेगा उन्होंने नए मुख्य कार्यकारी कारखाना प्रबंधक से कहा कि यहां के कर्मचारी काफी मेहनत कश है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों से किसी भी प्रकार की भूल हो भी जाए तो उसे नजर अंदाज कर माफ करने का काम करेंगे शाखा सचिव ने मुख्य कारखाना प्रबंधक समस्तीपुर को विश्वास दिलाया कि यूनियन हमेशा रेलवे की व्यवस्था को सुधारने हेतु प्रयत्नशील है और कारखाना की प्रगति के लिए हमेशा साथ देता था और देता रहूंगा।
मौके पर शाखा के पदाधिकारी संयुक्त शाखा सचिव श्री अरविंद कुमार उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार निराला, अरविंद कुमार राय संगठन मंत्री विनोद कुमार, पासवान ,टीजीएम रामबाबू झा, राजू कुमार राय कार्यकारिणी सदस्य रामसकल राय रामनरेश राय विपिन कुमार मुकेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे!

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]
<< मुख्यपृष्ठ