मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

कटिहार मनिहारी में बीती रात आग लगने से मची अफरा तफरी

नेशन संवाद संवादाता कटिहार

दीपावली की देर रात मनिहारी रेलवेगेट के समीप कुमार मेडिकल के संचालक डा० रवि प्रभाकर गुप्ता के आवासीय परिसर मे भीषण आग लग गयी। अग्नि काँड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।


घटना के संबंध मे डॉ० रवि प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि देर रात पड़ोस के ही कुछ युवकों ने घर के ऊपरी तल्ले पर आग लगने की जानकारी दी।आननफानन मे सीढ़ी से ऊपर जाने का प्रयास किया तो आग की तेज लपटें ऊठ रहीं।मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।बड़ी संख्या मे ग्रमीणों व ससमय दमकल पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका।बताया कि इस आग लगी की घटना मे घर के ऊपरी तल के दो कमरे व उसमें रखे सामना जरुरी दस्तावेज जल गये।दिवारें चटक गयीं है। आवासीय परिसर मे कोआपरेटिव बैंक की शाखा दूसरे माले पर संचालित है। आशंका जताई जा रही है आतिशबाजी के दौरान छोड़े गये। पाड़ासूट के कहीं से आकर ऊपरी तल मे ऊतरने से आग फैल गयी होगी।बहरहाल आग लगने का कारण अबतक नहीं चला है।







लेबल:

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ