नगर भवन में बुधवार को जदयू द्वारा सद्भावना बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास कर रहा है। बिहार में हो रहे विकास से भाजपा बौखला गई है।
औरंगाबाद : नगर भवन में बुधवार को जदयू द्वारा सद्भावना बचाओ-देश बचाओ सम्मेलन आयोजित की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य रामेश्वर कुशवाहा, पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, औरंगाबाद संगठन प्रभारी नंदकिशोर कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह एवं संचालक महात्मा समता फूले परिषद के अध्यक्ष अजय कुशवाहा ने की।
बिहार में हो रहा चौमुखी विकास
संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चौमुखी विकास कर रहा है। विकास को भाजपा देख नहीं पा रही है। बिहार में हो रहे विकास से भाजपा बौखला गई है। साजिश के तहत नगर निकाय चुनाव पर रोक लगवाया गया है। कहा कि केंद्र सरकार गरीब विरोधी है। अतिपिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। भाजपा सभी जगह शोर मचा रही है कि नीतीश कुमार द्वारा आरक्षण समाप्त किया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। सीएम नीतीश कुमार ने गरीबों को आरक्षण देने का काम किया है समाप्त करने का नहीं। केंद्र सरकार की अतिपिछड़ा के प्रति नजरिया ठीक नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वादा को पूरा नहीं किया। केवल जुमलेबाजी की सरकार चला रहे हैं
पीएम ने कहा था, अतिपिछड़ा वर्ग से: उपेन्द्र
प्रधानमंत्री बनने से पहले मुजफ्फरपुर में कहा था कि हम अतिपिछड़ा वर्ग से हैं। हमें चुनाव जीताइए, राज्य व देश का चौमुखी विकास करेंगे। अब यही नरेंद्र मोदी गरीबों के अरमान कुचलने का काम कर रहे हैं। जनता से किए वादा भूल गए हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक व अन्य वरीय पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। सभी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।
ये पार्टी के सदस्य रहे उपस्थित
संगठन प्रभारी शौकत अली, महात्मा फुले परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव दीपक सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, लव सिंह, पं प्रदेश सचिव अशोक कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र चंद्रवंशी, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष शमशेर सिंह, अजिताभ कुमार सिंह रिंकू, नवीनगर अध्यक्ष कमलेश सिंह, बरूण के उपेंद्र यादव, हसपुरा के अरुण सिंह, गोह वशिष्ठ शर्मा, ओबराके विनोद सिंह, दाउदनगर दीपक पटेल उपस्थित रहे।