गुरुवार, 15 सितंबर 2022

रेलवे बोर्ड ने तकनीकी सहायकों की भर्ती के बदले नियम, Apprentice कर्मचारी कर रहे आंदोलन!

समस्तीपुर/रेलवे वर्कशॉप, रेल कारखाना, लोकोशेड, कोच मरम्मत शेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) के डिग्री धारकों को एक साल तक आप्रेटिंस कराता है।

जिस ट्रेड में पढ़ाई की है, उस ट्रेड में युवाओं को रेलवे पूरी तरह से प्रशिक्षित करता है। वर्ष 2014 के पहले अप्रेंटिस करने वालें युवकों को रेलवे बिना किसी परीक्षा के सीधी भर्ती करता था।हालांकि इसके बाद सीधी भर्ती पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन, रेलवे अप्रेंटिस आज भी कराता है पर, नौकरी नहीं देता। यही नहीं रेलवे की भर्ती परीक्षा में वरीयता भी नहीं दी जाती है। इसके लिए रेलवे अप्रेंटिश के युवाओं ने आंदोलन किया और फिर से अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को नौकरी देने की मांग की। मांग करने में तर्क दिया था कि रेलवे के अप्रेंटिंस करने वाले युवा को रेलवे में किस तरह काम किया जाता है, उस आधार पर उन्हें स्थाई नौकरी दिया जाए, मौके पर आदित्य कुमार, राजू कुमार, बबलू कुमार,अमित जायसवाल, रवि कुमार आदि मौजूद थे!










लेबल: , ,

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

बिहार समस्तीपुर मंडल को मिला 13 दक्षता शील्ड

बिहार/समस्तीपुर रेल मंडल ने अपनी कार्यक्षमता को एक बार फिर बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया ,जिसके कारण 67 वां महाप्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2021-22 ने उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए समस्तीपुर मंडल ने कुल 13 दक्षता शील्ड जीता है।

मंडल को प्राप्त होने वाले शील्डो में कार्मिक दक्षता शील्ड, आईटी शील्ड, संरक्षा शील्ड,सेल्स डीजल शेड दक्षता शील्ड, लीगल दक्षता शील्ड, समय पालन दक्षता सील्ड, पर्यावरण के लिए सर्वोत्तम मंडल का शील्ड, सर्वोत्तम कोचिंग डिपो शील्ड (दरभंगा),सर्वोत्तम हेल्थ यूनिट शील्ड ( नरकटियागंज) सर्वोत्तम भंडार डिपो शील्ड, ओवरआल निर्माण दक्षता शील्ड( बेतिया) क्लीन स्टेशन शील्ड (मिडिम् स्टेशन मधुबनी) शामिल है l पिछले वर्ष रेल मंडल को मात्र 11 शील्ड मिला था l इस बार 13 शील्ड प्राप्त किए जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों में काफी खुशी है l इसको लेकर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने सभी कर्मियों को बधाई देने देते हुए कहा कि हमें इस वर्ष और अधिक मेहनत और लगन से अपना अपना कार्य संपादित करना है, ताकि अगले साल मंडल और अधिक फील्ड को प्राप्त करने में सफलता पा सके। 


लेबल: , , , , , ,

मंगलवार, 1 मार्च 2022

ट्रेन यात्रियों के लिए खुसखबरी ! चार्ट बनने के बाद भी टिकट कैंसल करने पर वापस मिलेगा पूरा पैसा, जानिए कैसे

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप भी ऑनलाइन टिकट की बुकिंग कराते हैं, परंतु आपको चार्ट बनने के बाद में टिकट को कैंसिल कराना पड़ता है तो आपको टिकट का रिफंड भी नहीं मिलता है। इंडियन रेलवे ने इनफॉर्मेशन देते हुए कहा है कि अब से आप टिकट बनने के बाद भी रिफंड के हेतु क्लेम कर सकते हैं। रेलवे द्वारा बताया गया है कि अगर आपको इमरजेंसी में चार्ट बनवाने के बाद में टिकट कैंसिल कराना पड़ा तो भी आप उस टिकट के रिफंड के लिए दवा कर सकते हैं। रेलवे ने इस बारे में ट्वीट करके इनफॉर्मेशन दी । IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्विटक पर एक वीडियो के जरिए इस बारे में इनफॉर्मेशन दी है। IRCTC ने ट्वीट में कहा है कि बिना यात्रा किए गए टिकटों पर रेलवे की तरफ से रिफंड दिया जाता है। इसके हेतु आपको टिकट डिपॉजिट रसीद याी टीडीआर सबमिट करना होता है। आइए आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार के TDR ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं- आपको सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको होम पेज पर My Account का ऑप्शन मिल जाएगा। ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर My transaction पर टच करना होगा। अब यहां पर आपको टीडीआर फाइल का ऑप्शन मिल जाएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद में आपको उस इंसान के बारे में सारी इनफॉर्मेशन देनी होगी, उसके नाम पर टिकट बुकिंग है। इसके बाद में आपको अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर तथा कैप्चा कोड फिल करना होगा। उसके बाद में कैंसिल करने के नियमों वाले बॉक्स पर टिक करने के बाद क्लिक करना होगा।

 अब आपको बुकिंग के वक्त दिए गए नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को एंटर करके आपको सब्मिट बटन पर टच करके सबमिट करना होगा ।अब PNR को वेरिफाई करने तथा रद्द टिकट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपको स्क्रीन पर रिफंड की धनराशि दिखाई दे जाएगी। 


लेबल: , , ,