राजगीर, गया व बाेधगया में अब घर-घर मिलेगा गंगाजल, पूरा हुआ CM नीतीश का सपना

पहाड़ से निकली गंगा मैदान से होकर पहाड़ों तक पहुंचा दी गई है। हम बात कर रहे हैं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्‍ट राजगीर गया व बोधगया में घर-घर गंगाजल आपूर्ति योजना की। मुख्‍यमंत्री ने गया के तेतर जलाशय में गंगाजल के एकत्रीकरण का काम आरंभ कर दिया है।

(पटना) Ganga Water Lift Project: गंगोत्री के पहाड़ से निकली गंगा मैदानों से बहते हुए बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में जा गिरती है। सोचिए, अगर पानी की दिशा फिर किसी पहाड़ी इलाके की ओर मोड़ दिया जाए? बिहार के राजगीर, गया और बोधगया के लोगों के लिए गर्मियों में पेयजल की समस्‍या बड़ी हो जाएगी। लेकिन अब वो दिन दूर नहीं, जब वहां के लोग अपने घरों में पाइप से गंगा जल प्राप्‍त करेंगे। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत वहां गंगाजल आपूर्ति योजना मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का सपना है। वो कहते हैं कि अब यह सपना पूरा हाेने जा रहा है।

तेतर जलाशय में अब आने लगा है गंगाजल


हम बात कर रहे हैं मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गया के तेतर जलाशय (Tetar Reservoir) में गंगा जल के एकत्रीकरण के काम आरंभ की। बीते दिन इस काम का आरंभ करते वक्‍त उनके चेहरे पर संतोष का भाव नजर आया। आगे इस परियोजना के दूसरे प्रमुख स्‍थल राजगीर में निरीक्षण के दौरान भी वे अपनी खुशी जाहिर करने से नहीं चूके।


माेकामा से बोध गया तक बिछाई पाइपलाइन

परियोजना के तहत बिहार के मोकामा स्थित हाथीदह से होकर बहने वाली गंगा नदी के जल को 151 किमी तक पाइपलाइन से राजगीर, गया एवं बाेधगया ले जाया जा रहा है। ऊंचाई पर जल ले जाने के लिए पंप का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। गंगाजल को ले जाने के लिए हाथीदह-मोकामा से मोतनाजे नवादा तक 85 किलोमीटर, मोतनाजे से तेतर 23 किलोमीटर, मानपुर 28 किलोमीटर; मोकामा से बोधगया तक कुल 151 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है।


राजगीर से तेतर पंप किया जा रहा गंगाजल

गंगा का पानी पहले राजगीर में निर्मित आरसीसी  टैंक में जमा किया जा रहा है। यहां पानी मोकामा के मरांची स्थित इनटेक वेल व पंप हाउस से पहुंचाया जा रहा है। यहां आगे पानी भेजने के लिए पंप हाउस है। यहां से गया के तेतर जलाशय के लिए तीन, राजगीर शहर के जल-शोधन संयंत्र के लिए तीन, राजगीर जलाशय के लिए तीन पंप लगाए गए हैं। इसके अलावा नवादा जल शोधन संयंत्र के लिए भी दो पंप हैं। किसी आपात स्थिति में काम बाधित न हो, इसके लिए एक-एक स्टैंड बाय पंप भी हैं।


अक्‍टूबर में ही होगा परियोजना का उद्घाटन

गंगाजल आपूर्ति परियोजना का काम पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन अक्‍टूबर 2022 के अंतिम सप्‍ताह में करेंगे। इसके पहले उन्‍होंने बीते दिन इसका निरीक्षण किया तथा तेतर जलाशय में जल संग्रहण के काम का आरंभ किया। मुख्‍यमंत्री ने जलाशय में पानी आने पर उसे स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा इसका नामकरण गंगाजी गयाजी जलाशय किया। कहा कि गयाजी के लिए गंगाजी चलकर आईं हैं। इसके बाद राजगीर जलाशय का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्‍यमंत्री ने उसका नाम गंगाजी राजगृह रखा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !