शनिवार, 30 मार्च 2024

मुख्तार अंसारी गाजीपुर ले जाया जा रहा मुख्तार का शव, कल होगा सुपुर्द-ए-खाक

डॉन मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के लिए उसके पैतृक घर मुहम्मदाबाद के पास स्थित कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई है. मुख्तार की कब्र उसके अम्मी-अब्बू के पास खोदी गई है. मुख्तार की कब्र की लंबाई 7 फीट रखी गई है 



जिसमे अंसारी साहब को दफनाया जायेगा मुख्तार के पैतृक कस्बे मोहम्मदाबाद में दुकानें बंद जिसने सुना उसको यकीन नहीं हो रहा था की अंसारी साहब अब नहीं रहे जिससे पूरे शहर मे सन्नाटा पसर गया मुख्तार अंसारी के शव को शुक्रवार को बांदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के एक समूह द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा. अंसारी के शव को दफनाने के लिए काली बाग स्थित पारिवारिक कब्रिस्तान में गड्ढा खोदा गया है और अंतिम संस्कार का समय शव को यहां लाये जाने के बाद तय किया जाएगा. इस बीच गाजीपुर और मऊ समेत आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जो अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है। सूत्रों ने बताया कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। उन्होंने बताया कि मुख्तार के शव को देर शाम तक यहां लाये जाने की संभावना है. अंसारी परिवार के आवास से कब्रिस्तान तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और लोगों मे आक्रोश है की कैसे अंसारी साहब मरहूम हो गए और कुछ लोग जाँच की मांग भी कर रहे है एडीजे अमिताभ यश ने कहा- पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है

एडीजे लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, ‘आज ‘जुम्मे की नमाज’ और कल बांदा जेल में हुई घटना को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है. कई जिलों में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं. सभी को शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है. पूरे राज्य में शांति है. कुछ जगहों पर अभी भी नमाज चल रही है, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है. कहीं कोई समस्या नहीं है. और लोगों को भरोशा दिलवाया है की मुख्तार अंसारी की मौत की होगी न्यायिक जांच

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच होगी. बांदा के जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. एक महीने में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा जांच करेंगी और जो सच है वो सबके सामने आ जायेगा

लेबल: , , , , , , ,

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की दुश्मनी के किस्से,गोलियों की बौछार के बीच से बच निकला था मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की दुश्मनी के किस्से पूर्वांचल में उस वक्त शुरू हुए, जब दोनों जुर्म की दुनिया के बेताज बादशाह बनने में जुटे थे सरकारी ठेकों को हासिल करने के लिए एक बार भनायक दास्तान अभी भी लोगों के जहन मे है जिसमे की धुआँ धाड़ गोलियाँ से बच निकले थे 


अंसारी साहब आज भी उस सीन को देख कर लोगों के रूह कांप जाती है तारीख थी 15 जुलाई सन 2001 तूफानी बारिश के बाद भयंकर उमस-भरा दिन यूपी में मिनी असेंबली कहे जाने वाले पंचायत चुनाव की गहमागहमी थी। बड़े-बड़े बाहुबली अपने जिगर के छल्लों के सिर जीत का मुकुट देखना चाहते थे। हर कोई जानता था, यहां चुनाव बैलेट से ज्यादा बंदूक के जोर का था। गट्टे और कट्टे के बल पर चुनावी पट्टा लिखवाया जाता था। एक तरफ मंझले कद के बृजेश सिंह की अदावत कोई नहीं लेना चाहता था... दूसरी तरफ रौबदार मूंछ वाले और लगभग साढ़े छह फीट लंबे मुख्तार अंसारी का खौफ, जो जुर्म की दुनिया में उभरता सितारा था। बात गाजीपुर के मोहम्मदाबाद की है, जहां वो कांड हुआ, जिसका मुख्तार अंसारी को अंदाजा तक नहीं था की उनको ये दिन हमेशा के लिये याद रहने बाला है गाजीपुर जिले में मोहम्मदाबाद से करीब 7 किलोमीटर दूर उसरी चट्टी गांव में चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियों का एक काफिला निकला। ये काफिला रेलवे फाटक पार कर गांव की तरफ बढ़ा ही था कि तभी काफिले की नाक के आगे एक ट्रक आकर खड़ा हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, और मुख्तार के शूटर बंदूक की नाल गाड़ियों से बाहर निकाल पाते, तब तक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। ये पहला मौका था, जब मुख्तार अंसारी के ऊपर सामने से किसी ने हमला करने की जुर्रत की 

ट्रक में लोग लदकर आए थे। कहा जाता है कि ये सभी बृजेश सिंह के छर्रे थे। गाड़ी के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर हुई। गाड़ी में कुख्यात गैंगस्टर और मऊ सीट से विधायक मुख्तार अंसारी बैठा था और इस हमले का आरोप दूसरे गैंगस्टर बृजेश सिंह के ऊपर लगा। हमले में मुख्तार अंसारी बच गया लेकिन इलाके में उसके साथ बृजेश सिंह की दुश्मनी के चर्चे होने लगे। मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की दुश्मनी दशकों पुरानी थी और दोनों का कई बार आमना-सामना भी हुआ। आइए जानते हैं कि इन दोनों के बीच की ये अदावत कैसे शुरू हुई इसके बारी मे वो ही जनता है जिसने ये मंजर अपनी आँखो से देखा हो 

चलो जानते है की कैसे शुरू हुई बृजेश और मुख्तार की दुश्मनी 1980 के दशक में कुछ दबंगों से अपने पिता की हत्या का बदला लेने के बाद जब बृजेश सिंह पहली बार जेल गया, तो उसकी मुलाकात त्रिभुवन सिंह से हुई। त्रिभुवन सिंह उस वक्त लोहे के स्क्रैप और बालू रेत की अवैध ठेकेदारी करने वाले साहिब सिंह के गैंग के लिए काम करता था। त्रिभुवन से मिलने के बाद बृजेश सिंह मन बना चुका था कि अब वो क्राइम की दुनिया में ही अपने कदम बढ़ाएगा और इसलिए साहिब सिंह के गैंग से जुड़ गया। बृजेश सिंह बेशुमार ताकत और बेहिसाब पैसा कमाना चाहता था। पूर्वांचल में उस वक्त दो गैंग थे जिनकी बीच अक्सर गैंगवार होता था। पहला साहिब सिंह का. और दूसरा मकनू सिंह का। मुख्तार अंसारी इसी मकनू सिंह गैंग के लिए काम करता था जुर्म की दुनिया में अपना कद बड़ा करने में लगा बृजेश सिंह जबरन सरकारी ठेके हासिल करने लगा यही काम मुख्तार अंसारी भी मकनू सिंह के लिए करता था। बस यहीं से उसकी और मुख्तार अंसारी की दुश्मनी शुरू हो गई और और अंसारी साहब को अपना दबदबा कायम करना था इसलिए जुर्म की दुनिया मे अपना कदम रखा

लेबल: , , , ,

पिता की मौत पर छलका बेटे का दर्द,मुख्तार अंसारी की मौत पर बोला बेटा उमर अंसारी,सुनियोजित हत्या है

उत्तर प्रदेश: मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई हार्ट स्ट्रोक की शिकायत पर मुख्तार अंसारी को जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके बाद मे मुख्तार अंसारी की मौत पर असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया है की मुख्तार अंसारी की मौत पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इसकी जाँच होनी चाहिये 




 मृतक परिवार के लोग कोई बयान देते है तो उसका कोई मतलब होता है, जब परिवार कह रहा है कि उन्हें स्लो प्वाइजन दिया गया है. जिस अस्पताल में उन्हें ले जाया गया वहां उपयुक्त डॉक्टर नहीं थे, मैं चाहूंगा कि एक निष्पक्ष जांच हो और परिवार की मांग को पूरा किया जाना चाहिए. इसके पहले सूट आउट हुआ और इस बार स्लो प्वाइजन दिया गया. क्या राजनीति हैं, जो न्यायिक हिरासत में हैं और यह दूसरा मामला हैं परिवार आशंका व्यक्त कर चुका है एक आदमी की मौत हो गई है तो इसमें राजनीति क्या है इसमें न्याय होना चाहिए. मैंने हमेशा कहा कि राज्य गन से नहीं बल्कि रूल से चलता है और कहा की इसके बारे मे पहले से बताया कुछ भी बताया नहीं गया और अन्तिम मे मरा हुआ घोसित कर दिया मुख्तार अंसारी को मुख्तार अंसारी के परिवार ने बांदा के डीएम को दिया प्रार्थना पत्र और बोल इसकी जाँच होनी चाहिये मुख्तार अंसारी के परिवार ने शव का पोस्टमार्टम नई दिल्ली के एम्स के डॉक्टर्स के पैनल से कराए जाने की मांग की है. हत्या की आशंका जताते हुए बांदा के डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की तरफ से दिए गए इस प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एम्स के डॉक्टर्स अगर पोस्टमार्टम करेंगे तो मौत का सही राज सामने आ सकेगा और इसके बाद ही मौत की असली बजह पता लग सकेगी 

मुख्तारी अंसारी के मौत के बाद बीजेपी के एक नेता की प्रतिक्रिया सामने आ रही है नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा "मुख्तार अंसारी एक अपराधी है, उसका पोस्टमार्टम चल रहा है और रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है. इसके बावजूद एक तरह से राजनीतिक दल, खासकर सपा, कांग्रेस और बसपा के नेता अब कूद रहे हैं, इससे पता चलता है कि एक अपराधी के लिए उनके मन में कितना दर्द है. मुख्तार अंसारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं और यहां तक कि अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है, लेकिन फिर भी उनके प्रति उनका दर्द बताता है कि उन्होंने (सपा, कांग्रेस और बसपा) किस तरह से समर्थन किया है इस पर बीजेपी के नेता जी के बयान है जो की लोगों के सामने बोले है इसके बाद मे मुख्तार अंसारी को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास ले जाया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अंसारी के शव को काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा जो अंसारी परिवार के आवास से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित है. सूत्रों ने बताया कि इसी कब्रिस्तान में मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं आज वही पर अंसारी साहब को दफनाया जायेगा आज से अंसारी साहब मरहूम हो गए और

लेबल: , ,