शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023

सत्ता के हनक में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या बिहार में आम हो गई है:- अविनाश कुमार मिश्र

पूर्णिया से ज्योति झा की रिपोर्ट

पूर्णिया ज्ञात हो की आज 10 फरवरी को मुख्यमंत्री बिहार के पूर्णियां में कार्यक्रम से पूर्व पूर्णियां एयरपोर्ट एक्टिविस्ट अविनाश कुमार मिश्र द्वारा घोषित विरोध कार्यक्रम के मद्देनजर कस्बा जाने के क्रम में जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक करवाई करते हुए अविनाश मिश्र, रितेश कुमार, संजीव कुमार, सुधांशु जयसवाल व राजेश झा को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार हुए सभी एक्टिविस्टों को शहर के. हाट थाना में नजरबंद कर रखा गया।

एक्टिविस्ट अविनाश मिश्र ने रिहाई के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णियां एयरपोर्ट की मांग बीते कई वर्षों से हो रही है। यह सिर्फ पूर्णियां की मांग नही बल्कि सीमाँचल के सभी जिलों की जरूरत है इसलिए एयरपोर्ट से विमान संचालन तक संघर्ष जारी रहेगा, और पूर्णियां आने वाले सभी नेताओं का संवैधानिक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।


आने वाले दिनों में एयरपोर्ट की लड़ाई को हम गांव गरीब किसानों तक ले जाएंगे और गांव गांव जा के लोगो को आगामी चुनाव में वोट बहिस्कार की अपील करेंगे।

लेबल: , ,

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

पूर्णियाँ एयरपोर्ट के बाद अब बनमनखी चीनी मिल के लिए जंनसंघर्ष का आगाज करेगा:-एमएसयू

पूर्णिया ज्ञात हो कि मिथिला स्टूडेंड यूनियन द्वारा उत्तर बिहार मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए विगत साथ वर्षो से जंनसंघर्ष किया जा रहा है।इसी कड़ी में लगातार दो साल से संघर्ष कर एमएसयू ने जिला का असम्भव मुद्दा पूर्णियाँ एयरपोर्ट को सम्भव बना दिया है जो आम लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।इसी कड़ी में आज चिनिमिल परिसर में मिथिला स्टूडेंड यूनियन के जिलाध्यक्ष सह प्रमण्डल प्रभारी अविनाश कुमार मिश्र ने स्थानीय युवाओं, बुद्धिजीवियों व मिल के पूर्व कर्मियों के साथ बैठक किया।उन्होंने लोगों को संगठन व पूर्णियाँ एयरपोर्ट के लिए किए गए अपने संघर्ष से अवगत करवाया।साथ ही दशकों से बंद चिनिमिल के लिए चरणबद्ध जनसंघर्ष व आंदोलन करने में सभी का सहयोग मांगा।साथ ही सभी को ये आश्वस्त किया कि यदि संगठित होकर हम बनमनखी वासी संघर्ष करेंगे तो एक साल के भीतर चीनी मिल के साथ बहुत बड़ा उद्योगिक क्षेत्र चालू होगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।बताते चलें कि बनमनखी के ज्वलन्त मुद्दे जो दशकों से सिर्फ वोट की राजनीति का डंस झेल रहा है जो अमुमन हर लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी से लेकर विपक्ष तक का फोटोबाजी जुमलेबाजी का केंद्र रहा है।
बनमनखी "चीनीमिल" का जिसका आंशिक व पुनर शिलान्यास का वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले तिथि तक घोषित कर दिया गया।अमुमन हर चुनाव से पहले बनमनखी की भोली भाली जनता को चिनिमिल के हसीन सपने दिखाए ओर वोट लिए लेकिन स्थिति जस के तस है।देखना दिलचस्प होगा कि "मिथिला स्टूडेंड यूनियन" के बैनर तले बनमनखी वासियों के सपने को पंख लगता है या फिर वही स्थिति की पूर्णाव्रिति होती है। इस अवसर पर रविंद्र यादव,शोनु सिंह,अमरनाथ बाबा,संजय ऋषि,विनोद पासवान, अक्षय कुमार आशुतोष कुमार विवेक कुमार सन्नी राजपूत समेत दर्जनों लोग उपस्थित  

लेबल: ,

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

पूर्णिया एयरपोर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म,DM श्री राहुल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी!

Rahul Kumar

पूर्णिया प्रमंडल के लोगों का संघर्ष आख़िर कार रंग लाया और पूर्णिया एर्पॉर्ट से जुड़ी सारी समस्या आज ख़त्म हो गयी ।

रिर्पोट - ज्योति कुमारी झा

पूर्णिया के डी॰ एम॰ श्री राहुल कुमार जी द्वारा ट्वीट करके ये बताया गया है कीपू र्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितनी ज़मीन की माँग की गयी थी वो सब नागर विमानन मंत्रालय को सौंप दी गयी है बिहार सरकार के राजस्व विभाग के स्वीकृति के बाद।

अब भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सारी चीजें पूरी हो गयी है ।एक महत्वपूर्ण बात बताना ज़रूरी है की पुर्णिया एयरपोर्ट के पास 2.7 km (8800 feet) ज़मीन थी जिसको अब बढ़ाकर 3.65/3.35 km (12000/11000 feet) कर दिया गया है जिसके साथ ही अब पूर्णिया एर्पॉर्ट सिर्फ़ बिहार ही नहीं पूर्वोतर राज्यों में सबसे बड़ा रन्वे होगा।

पूर्णिया एर्पॉर्ट के लिए जितना मेहनत पूर्णिया प्रमंडल के लोगों ने की उतना ही एम॰एस॰यू॰ ,प्रोमैथिल के लोगों ने भी और पूरे उत्तर बिहार की एकता ने इसे सफल कर दिखाया है ।अब केंद्र सरकार के नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के ऊपर है की वो कितने वक्त में एर्पॉर्ट का काम ख़त्म करके एर्पॉर्ट को चालू करवाते है ।




लेबल: , ,

सोमवार, 11 अप्रैल 2022

मिली सड़क निर्माण में गड़बड़ी ! पूर्णिया

Purniya ज़िला के के० नगर प्रखंड के अंतर्गत गणेशपुर पंचायत के आदमपुर वार्ड नं० - 07 में सड़क निर्माण में गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं
      रिपोर्ट विशेष संवाददाता ज्योति कुमारी झा
आदमपुर से परोरा जाने वाली सड़क बहुत ही ख़राब तरीक़े से बन रही है।यहाँ की एम॰एल॰ए॰ लेशी सिंह जी है जो सिर्फ़ एम॰एल॰ए॰ ही नही बल्कि बिहार सरकार में मंत्री भी है तब ये हाल है।ये रोड धमदाहा विधायक लेशी सिंह जी के द्वारा फण्ड रिलीज़ किया गया था जो कि अप्रैल 2020 में उदघाटन हुआ था जो कि अभी सड़क को आज अप्रैल 2022 को सड़क का काम पूरा हो रहा है।सड़क में आधा इंच से कम का अलकतरा वाला मेटेरियल दिया जा रहा है।
जिस कारण से सड़क मुसकिल से 6 महीने भी नही टिकेगा।पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू होने वाला है और भूमि अधिग्रहण की जो समस्या थी वो भी ख़त्म हो गयी है तो अब जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट का काम भी शुरू हो जाएगा और उसके बाद उड़ान भी ,और वहाँ जाने का एक रास्ता ये भी होगा।अब सोचने वाली बात ये है की जहाँ दूसरे एयरपोर्ट जाने का रास्ता चका चक होता है वही पूर्णिया एयरपोर्ट जाने का रास्ता ऐसा घटिया होगा।सड़क के लिए!बाक़ी चीजों के लिए फंड के नाम पर करोड़ों में पैसा आता है मगर काम क्या होता है देख सकते है।ऐसे रोड कही से भी लाखों, करोड़ों का नही हो सकता है तो पैसे कहाँ जाते है बड़ा सवाल है!
ख़ैर दूसरी जगहों का फिर भी छुप जाएगा मगर एयरपोर्ट का घटिया रास्ता नही छुपेगा जो भी आएगा सब बाहर जाकर बोलेगा ।वैसे ही बिहार कम बदनाम नही है जो और बदनाम होने का कारण बने!








लेबल: