मंगलवार, 1 नवंबर 2022

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी

कटिहार देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न व आयरन लेडी के नाम से चर्चित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया।


कांग्रेसियों ने समाहरणालय स्थित स्वर्गीय गांधी की प्रतिमा एवं पटेल चौक स्थित पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए गगनचुंबी नारे भी लगाए। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के धरोहर रहे स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि एवं पटेल जी की जयंती पर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि देश आज अपने इन विभूतियों को नमन कर उन्हें याद कर रहा है और अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। उनके कार्य शैली के कारण ही देश में उन्हें आयरन लेडी और लौह पुरुष का खिताब दिया गया ऐसे महान विभूतियों के पद चिन्हों पर चलकर सीख लेने की आवश्यकता है। मौके परराकेश यादव, पंकज यादव, प्रह्लाद गुप्ता, अरुण प्यासा, रितेश कुमार राय, मुकेश कुमार राय, नितिन सिन्हा,मोहम्मद तबरेज आलम, मोहम्मद बबलू, सौरभ कुमार,किशोर कुमार यादव उर्फ रंगीला, मसरूर आलम,मोहम्मद सुलेमान, श्रुति कांत कश्यप, पिंटू चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह,लड्डू साह, मोहम्मद दीन उल हक, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद सलाउद्दीन खान सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।






लेबल: ,

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

प्राणपुर के छठ घाटों का बीडीओ कुमार सौरभ ने किया निरीक्षण

नेशन संवाद संवाददाता कटिहार।

लोक आस्था का महापर्व को लेकर जिले के प्राणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ, अंचल अधिकारी नलनी कान्त, रोशना ओपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने छठ व्रतियों के लिए छठ घाटों की साफ सफाई का जायजा लिया। प्रखंड स्थित विभिन्न छठ घाटों का सफाई कार्य से जुड़े सभी संबंधित कर्मियों के दल के साथ स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।


इसी कड़ी में प्रखंड क्षेत्र में स्थित ननसूरी घाट का निरीक्षण करते हुए ससमय इन छठ घाटों की बेहतर साफ सफाई करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध संसाधन के अनुरूप सभी आवश्यक व्यव्यस्था किये जाने का आदेश दिया है। आगामी 30 नवम्बर को छठ पर्व मनाया जाएगा। संपूर्ण बिहार राज्य सहित प्राणपुर प्रखंड में भी कई मुख्य छठ घाटों पर हजारों की संख्या में छठव्रतियों के साथ साथ उनके परिजन छठ मैया की आराधना हेतु उपस्थित होते हैं । जिसको लेकर सभी छठ घाटों पर अपार भीड़ एकत्रित होती है । हिंदू आस्था का महापर्व छठ पर्व में होने वाली अपार भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्राणपुर प्रशासन साफ सफाई के साथ-साथ छठ घाट पर होने वाली सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर काफी तत्पर नजर आ रहा है। सभी छठ घाटों के निरीक्षण के उपरांत अंचल अधिकारी नलनी कान्त ने घाट पर छठ व्रतियों के कपड़े बदलने को लेकर छोटे-छोटे चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश दिया। ऊधर सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज से आरंभ होने जा रही है। नहाए खाए के सात तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। निर्जल निराहार व्रत रखने से पूर्वज व्रत कद्दू से बने विशेष कद्दू भात का सेवन करेंगे। इसके पीछे धार्मिक मान्यता भी है पंडित परशुराम झा के अनुसार सनातन धर्म में प्रकृति की आराधना करना सिखाया गया। विशेषकर सूर्य छठ मैं सूर्योदय के साथ सूर्यास्त की भी पूजा की जाती है। नैतिकता के आधार पर यह संदेश भी है कि सनातन अनु यानी अच्छे के साथ बुरे वक्त का भी साथी होता है। ज्ञात हो कि आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है। हर चौक चौराहे पर छठ भक्ति गीत की धूम मची हुई है। चारों तरफ छठ पूजा की जय कार हो रही है। नहाए खाए के साथ छठ पूजा अर्चना में लोग लगे हुए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु बिहार के महानंदा नदी लाभा पुल एवं बाबूपुर घाट पर हजारों की तादाद में पश्चिम बंगाल तथा बिहार के सभा में पहुंचकर स्नान किया छठ पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्ति में बना हुआ है।






लेबल: , ,

गुलाबी ठंड लोगों की सेहत पर डाल रहा बुरा असर,हल्के ठंड में बच्चे एवं बुजुर्गों पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता: डॉ दीनानाथ झा

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण जल्द हो सकते है बीमार: सिविल सर्जन

नेशन संवाद संवाददाता कटिहार

कटिहार:- बदलते मौसम में शिशुओं की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान अच्छे ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाते है, तो उन्हें बहुत जल्दी सर्दी या गर्मी लग सकती है। लेकिन ध्यान रहे कि चाहे कोई भी मौसम हो जरूरी यह है कि आप सोते समय शिशु के शरीर का तापमान न बढ़ने दें। दिन में तेज धूप और रात को पड़ रही हल्की ठंड लोगों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा के अनुसार मौसम को लेकर लापरवाही बरतने वाले लोग ज्यादातर बीमार पड़ रहे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। जिस कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अक्टूबर माह खत्म होने को है और ठंड दस्तक देना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम में बच्चे एवं बुजुर्गों का उचित देखभाल नहीं होने से बहुत ही जल्द खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। इसीलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जिन लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार जैसी बीमारियां बहुत ही जल्द हो जाती हैं। उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए दिन में एक या दो बार ग्रीन या ब्लैक टी का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे- नींबू और आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए।


हल्के ठंड में बच्चे एवं बुजुर्गों पर ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता: डॉ डीएन झा

सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा ने बताया कि दीपावली के बाद छठ पूजा का समय होने के कारण सभी लोग भागदौड़ भरी जिंदगी से गुजर रहे हैं। जिस कारण बच्चों पर ध्यान नही दे पा रहे है। दिन के समय थोड़ी गर्मी रहती है तो रात को मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में खानपान और रहन/सहन में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। इन दिनों सर्दी, जुका,  बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। ज़िलें के विभिन्न अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। 


इन बातों का रखें ख़्याल:

-बच्चे एवं बुजुर्गों को ठंडे पेय पदार्थों का सेवन नहीं कराएं।

-ज्यादा तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें।

-रात्रि के समय पंखेए कूलर या एसी के प्रयोग से बचने का प्रयास करें।

-नवजात शिशुओं को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं।

-बच्चों को पानी उबालकर या फिल्टर कर देना चाहिए।

-छोटे बच्चों के गीले कपड़े समय.समय पर बदलते रहे।

लेबल: , , ,

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही गंगा एवं महानंदा नदी में श्रद्धालूओं ने किया स्नान

नेशन संवाद संवादाता कटिहार सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही जिले के मनिहारी,कुर्सेला,बरारी स्थित गंगा तथा कदवा, आजमनगर,प्राणपुर स्थित महानंदा नदी के किनारे श्रद्धालूओं ने स्नान कर पुजा अर्चना करने की भींड लग गयी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान धाम पवित्र नदियों में स्नान करने की बात कही गयी है।


सूर्य ग्रहण 4 बज कर 42 मिनट से सुरु होकर शाम 5 बजकर 23 मिनट मे ख़त्म हुआ। उसके वाद श्रद्धालुओं की भीड़ धीरे धीरे गंगा घाट पर उमड़ पड़ी।

कटिहार के मनिहारी प्रशासन ने भी छठ व्रत के साथ साथ ग्रहण के बाद श्रद्धालु मनिहारी गंगा घाट पर पहुंच कर मोक्षदायिनी गंगा मे स्नान करेगे। इसको लेकर मनिहारी,कुर्सेला,बरारी गंगा घाट पर विशेष तैयारी कर रखी है। साफ-सफाई के साथ बिजली और गोताखोर की व्यवस्था की है।







लेबल:

कटिहार मनिहारी में बीती रात आग लगने से मची अफरा तफरी

नेशन संवाद संवादाता कटिहार

दीपावली की देर रात मनिहारी रेलवेगेट के समीप कुमार मेडिकल के संचालक डा० रवि प्रभाकर गुप्ता के आवासीय परिसर मे भीषण आग लग गयी। अग्नि काँड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।


घटना के संबंध मे डॉ० रवि प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि देर रात पड़ोस के ही कुछ युवकों ने घर के ऊपरी तल्ले पर आग लगने की जानकारी दी।आननफानन मे सीढ़ी से ऊपर जाने का प्रयास किया तो आग की तेज लपटें ऊठ रहीं।मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।बड़ी संख्या मे ग्रमीणों व ससमय दमकल पहुंचने से आग पर काबू पाया जा सका।बताया कि इस आग लगी की घटना मे घर के ऊपरी तल के दो कमरे व उसमें रखे सामना जरुरी दस्तावेज जल गये।दिवारें चटक गयीं है। आवासीय परिसर मे कोआपरेटिव बैंक की शाखा दूसरे माले पर संचालित है। आशंका जताई जा रही है आतिशबाजी के दौरान छोड़े गये। पाड़ासूट के कहीं से आकर ऊपरी तल मे ऊतरने से आग फैल गयी होगी।बहरहाल आग लगने का कारण अबतक नहीं चला है।







लेबल:

सोमवार, 16 मई 2022

रेलवे (Railway) स्टेशन पर खाने पीने की चीज बेचने के लिए महीने के ₹50000 में बिक जाते हैं प्लेटफार्म।

पूरे देश के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं, अब रेलवे जंक्शन पर वेंडरों से भी बढ़ती मंहगाई का हवाला देते हुए हर महीने 50 हज़ार रुपये मांगे जा रहे हैं। जी हाँ ताजा मामला बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन का है जहां अब वेंडरों को रोटी-सब्जी और पानी बेचने के लिए 50 हज़ार रुपये हर महीने देने होंगे।कटिहार में रेल पुलिस का दामन एक बार फिर से शर्मसार होने के साथ ही रेलवे की खाकी वर्दी भी जांच के कठघरे में आ खड़ी हुई है।


पीड़ित वेंडर बिकाऊ साहनी का आरोप है कि रोटी-सब्जी और पानी बेचने वालो से बढ़ती महंगाई की मार बताकर 20 हजार रपये की वसूली को बढ़ाकर 50 हजार का रेट फिक्स कर दिया गया है। वेंडर बिकाऊ सहनी ने कहा कि पुलिसिया रेट कि बढ़ोतरी दो अवैध वेंडरों के ठेकेदारों के बीच दावेदारी पर किया गया है। कटिहार रेल पुलिस के बाबुओं ने अवैध वेंडरो के ठेकेदारों के कहने पर रेट में बढ़ोतरी की है। दो अवैध वेंडर ठेकेदारों के बीच ठेकेदारी को हुई झड़प के बाद मामले का सनसनी खेज खुलासा हुआ। पीड़ित वेंडर बिकाऊ साहनी की माने तो रेलवे में अवैध वेंडरों के ठेकेदार साधु राय की हर माह पुलिसिया किस्त 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार सिर्फ़ मेरे वजह से हुई है। हम चाहते थे कि अब मेरे द्वारा यह अवैध वेंडरों का कारोबार रेल पुलिस की मदद पर चलता रहा है ।

50 हज़ार रुपये महीने पर डील हुई थी फ़ाइनल हुई थी।बिकाऊ सहनी ने बताया कि वह अवैध वेंडरों की ठेकेदारी को लेकर रेल थाना के बड़ा बाबू और इंस्पेक्टर से बात की थी। 50 हज़ार रुपये हर महीने पर डील फ़ाइनल भी हो गई थी। साधु राय पहले हर महीने 20 हजार रुपये देता था। मैंने रेल पुलिस को 50 हज़ार रुपये महीना देने की बात फाइनल कर दी थी।लेकिन इसके बाद भी यह काम अवैध ठेकेदार साधु के पास ही रह गया और वह 20 की जगह 50 देने लगा। रेलवे पुलिस से डील करने की वजह से ही मुझे साधु राय के गुंडों ने पीटकर अधमरा कर दिया। उन्होंने कहा कि क़रीब 100 वेंडर रोज़ाना 60 रुपया साधु राय को देता है। फिलहाल वेंडर बिकाऊ साहनी का कटिहार सदर अस्पताल में इलाज जारी है। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। अवैध वेंडर मामले रेल पुलिस के कप्तान डॉ संजय भारती ने बताया कि बिकाऊ साहनी मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। क़रीब पिछले 25 सालों से कटिहार में बस गया है। रोटी को लेकर जो मामला प्रकाश में आया है उस पर रेल थाना क्षेत्र में मामला दर्ज नहीं हुआ हैइसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बहरहाल इस बाबत रेल पुलिस प्रशासन की तरफ़ से कितना ठोस कदम उठाया जाएगा या जांच के नाम पर बस फाइलों मे ही मुद्दा दब कर रह जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।



लेबल: , , , , ,